एशिया महाद्वीप ( Asia Continent )

                एशिया महाद्वीप  
             ( Asia Continent)
एशिया महाद्वीप ( Asia Continent )
 
 
एशिया महाद्वीप ( Asia Continent ), भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर, और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत, यूराल नदी और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते हैं। एशिया आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है।पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं।

🔹एशिया और यूरोप को मिलाकर यूरेशिया भी कहा जाता है। कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेरीयन सभ्यता , भारतीय सभ्यत

▪क्षेत्रफल – लगभग 4,45,79,000 वर्ग किमी. (जो पृथ्वी के सम्पूर्ण स्थलीय भाग का लगभग 30 % है )
🔹इसकी जनसंख्या – 4,38,42,09,000 है जो  विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 60 % है ।

जनसंख्या घनत्व- – 89 प्रति वर्ग किमी.

एशिया महाद्वीप के बारे में महत्त्वपूर्ण तथ्‍य (Most Important Facts of Asia Continent)

🔹एशिया में कुल 48 देश है (फरवरी 2017 तक)
🔹एशिया में रहने वाले लोगों को एशियन कहा जाता है।
🔹एसिरियन (Assyrian) भाषा के शब्द आसु (Asu) से एशिया (Asia )शब्द की उत्पत्ति हुई है, जिसका अर्थ है ‘पूर्व’ या ‘उदित सूर्य।
🔹विश्व की सबसे गहरी गर्त मेरियाना ट्रेंच है, जो 11034 मीटर है। यह फिलीपीन्स द्वीप समह के पास प्रशान्त; महासागर में स्थित है।
🔹एशिया महाद्वीप ( Asia Continent ) का सबसे बड़ा देश रूस1,70,75,000 वर्ग किमी तथा सबसे छोटा देशमालदीव 298 वर्ग किमी. है। रूस का विस्तार एशिया एवं यूरोप दोनों महाद्वीपों में है।
🔹एशिया महाद्वीप ( Asia Continent ) का सबसे बड़ा द्वीप बोर्नियो द्वीप 7,51,100 वर्ग किमी. है।
🔹एशिया महाद्वीप ( Asia Continent ) में विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाले क्षेत्र मासिनग्राम  (मेघालय ) भारत में है ।
🔹एशिया में सबसे लम्बा रेलमार्ग ट्रान्स साइबेरियन रेलमार्ग (9438 किमी) है जो मास्को से नोखोदकता तक जाता है। इसके मार्ग में 97 स्टेशन पड़ते हैं।
🔹विश्व का  सबसे लम्बा प्लेटफॉर्म गोरखपुर (भारत) में है।
🔹एशिया में सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउन्ट एवरेस्ट 8848 मीटर तथा विश्व का सबसे नीचा स्थान मृत सागर -395 मीटर है। दक्षिणी-पश्चिमी एशिया में खारे पानी की यह झील इजराइल और जोर्डन देशों के बीच विस्तृत है।
🔹एशिया अकेला ऐसा महाद्वीप है, जिसकी सीमा अन्य दो महाद्वीपों से जुड़ी हुई हैं; अफ्रीका और यूरोप। एशिया और अफ्रीका स्वेज नहर के द्वारा एक-दूसरे से अलग होते है वहीं यूराल पर्वत एवं यूराल नदी एशिया व यूरोप को अलग करती है।
🔹एशिया में स्थित तिब्बत का पठार विश्व का सबसे बड़ा और ऊँचा पठार है जो मध्य एशिया में 4875 मीटर ऊँचा तथा 20,000  वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत है। इसे पामीर का पठार या विश्व की छत भी कहते है।
🔹कैस्पियन सागर (Caspian Sea) – विश्व में खारे पानी की सबसे बड़ी अंतर्देशीय झील है। इस झील के पश्चिमी भाग पर अजरबैजान और रूस, उत्तर-पूर्व और पूर्व में कजाखिस्ताकन, पूर्व में तुर्कमेनिस्ताेन और दक्षिण में ईरान देश अवस्थित है।
🔹एशिया को पक्षियों का महादेश भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ पक्षियों की विश्व की सबसे अधिक प्रजातियां पाई जाती है।
🔹एशिया में विश्व का 94 प्रतिशत जूट, 91 प्रतिशत खजूर, 93 प्रतिशत धान तथा 91 प्रतिशत चाय उत्‍पादित होती है।
🔹एशिया में विश्व का सर्वाधिक मछली पकडने वाला देश चीन है।
🔹एशिया में विश्व का सर्वाधिक प्राकृतिक रबड उत्पादन करने वाला देश थाईलैंड है।
🔹एशिया में विश्व का सर्वाधिक टिन-आयस्क उत्खनित करने वाला देश चीन है।
🔹एशिया में विश्व का सर्वाधिक अभ्रक उत्खनित करने वाला देश भारत है।
🔹एशिया में विश्व का सर्वाधिक जलयान बनाने वाला देश जापान है।
🔹एशिया में विश्व का सर्वाधिक रेडियो बनाने वाला देश हांगकांग है।
🔹एशिया में विश्व का सर्वाधिक समाचार-पत्र पढने वाला देश हांगकांग है।
🔹एशिया में सर्वाधिक डाकघर वाला देश भारत है।
🔹फिलीपीन्स संसार की 40 प्रतिशत गिरी 35 प्रतिशत नारियल तेल उत्पन्न करता है जो विश्व उत्पादन में प्रथम है।
फिलीपाइन्स के बाद इण्डोनेशिया सबसे अधिक नारियल उत्पन्न करता है।
इराक संसार का लगभग 80 प्रतिशत खजूर उत्पन्न करता है|

▪एशिया महाद्वीप ( Asia Continent ) की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ : हिमालय, काराकोराम, अक्साई चीन, खिंगन, थ्यानासान और अल्टार्ड है।

▪एशिया के प्रमुख बन्दरगाह : कोलकाता, मुम्बई, चेन्नई, मनीला, बैंकाक, हाँगकाँग, सिंगापुर, याकोहामा, कोलम्बो, बसरा, शंघाई तथा एडन हैं।

Other Related Posts

यूरोप महाद्वीप ( Europe )

अफ्रीका महाद्वीप ( Africa )

उत्तरी अमेरिका ( North America )

दक्षिण अमेरिका ( South America )

ऑस्ट्रेलिया ( Australia )

अंटार्कटिक महाद्वीप ( Antarctica )

भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी ( भूगोल, कक्षा-6) ( India : Climate, Vegetation and Wildlife ( NCERT, Geography, Class -6, Chapter 8 )

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक ( National Symbols Of India )

सामान्य ज्ञान -1 ( Samanya Gyan -1)

पाइका विद्रोह ( Paika Rebel )

26 thoughts on “एशिया महाद्वीप ( Asia Continent )”

Leave a Comment