उत्तरी अमेरिका ( North America )

उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप है | इसके उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर और पश्चिम में प्रशांत महासागर है |

◾️ उत्तरी अमेरिका पनामा स्थलसंधि के द्वारा दक्षिण अमेरिका से जुड़ा हुआ है | इसी स्थलसंधि को काटकर पनामा नहर निकाली गई है जो कैरीबियन सागर ( अटलांटिक महासागर का एक भाग ) और प्रशांत महासागर के बीच एक कड़ी का काम करती है |

◾️ उत्तर पश्चिम में बेरिंग जलसंधि द्वारा उत्तरी अमेरिका एशिया से पृथक है | इस महाद्वीप के दो बड़े देशों कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका को 49 डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा सीमा बनाती है |

◾️ सुपीरियर झील विश्व में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है |

◾️ इरी और ओंटेरियों के बीच विश्व प्रसिद्ध नियाग्रा जलप्रपात है |

◾️ उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के पश्चिम में अलास्का से लेकर पनामा तक लंबी पर्वत श्रेणियां मिलती हैं जिसे पश्चिमी कार्डिलेरा कहते हैं |

◾️ उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की पूर्वी उच्च भूमि ‘अप्लेसियन पर्वत’ कहलाती है | इस महाद्वीप में में सबसे गर्म जलवायु दक्षिण पश्चिम स्थित मृत्यु घाटी ( Death Valley ) में पाई जाती है |

◾️ अमेरिका के शीतोष्ण घास का मैदान ‘प्रेयरी’ कहलाता है |

◾️ उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका रूस, कनाडा तथा चीन के बाद विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है | सबसे प्रसिद्ध गीजर ‘ओल्ड फेथफुल’ ( Old Faithful ) येलोस्टोन नेशनल पार्क में स्थित है |

◾️ उत्तरी अमेरिका का अप्लेसियन पर्वत उच्च कोटि के इंथ्रासाइट व बिटुमिनस कोयले के भंडार के लिए प्रसिद्ध है | सुपीरियर झील का निकटवर्ती क्षेत्र ( मुख्यतः मेसाबी रेंज ) उत्तम कोटि के लौह अयस्क का केंद्र है |

◾️ डेट्रायट मोटर गाड़ियों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है | एक्रोन विश्व का सबसे बड़ा सिंथेटिक रबड़ व टायर का उत्पादन केंद्र है |

◾️ कैलिफोर्निया ( अमेरिका ) का लॉन्स एंजिल्स नगर फिल्म उद्योग का विश्व विख्यात केंद्र है | हॉलीवुड यहीं पर स्थित है | सैन फ्रांसिस्को में सिलिकॉन वैली है जो कि सॉफ्टवेयर व कंप्यूटर उद्योग के लिए विख्यात है |

◾️ न्यूयॉर्क अमेरिका का सबसे बड़ा नगर तथा संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रधान मुख्यालय है | वाशिंगटन डीo सीo अमेरिका की राजधानी है |

Other Related Posts

एशिया महाद्वीप ( Asia Continent )

यूरोप महाद्वीप ( Europe )

अफ्रीका महाद्वीप ( Africa )

दक्षिण अमेरिका ( South America )

ऑस्ट्रेलिया ( Australia )

अंटार्कटिक महाद्वीप ( Antarctica )

पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल ( भूगोल, कक्षा-6) ( Major Domains Of The Earth )( NCERT, Geography, Class 6, Chapter 5 )

15 thoughts on “उत्तरी अमेरिका ( North America )”

Leave a Comment