यूरोप महाद्वीप ( Europe )

यूरोप उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे छोटा महाद्वीप है | यह पूर्व में यूराल पर्वत और कैस्पियन सागर द्वारा एशिया से अलग होता है |

◾️ यूरोप में नवीन वलित पर्वतओं में आल्पस पर्वत और काकेशस पर्वत प्रमुख हैं |

◾️ काकेशस में यूरोप का सर्वोच्च पर्वत शिखर एलब्रुश है ( जिसकी ऊंचाई 5642 मीटर है ) |

◾️ वोल्गा नदी यूरोप की सबसे लंबी नदी है | फ्रांस की सीन नदी ( फ्रांस ) इंग्लिश चैनल में गिरती है |

◾️ पो नदी को इटली की गंगा कहा जाता है |

◾️ नार्वे के स्वेलबार्ड में अंतरराष्ट्रीय बीज भंडार बनाया गया है |

◾️ इंग्लिश चैनल फ्रांस को यूनाइटेड किंग्डम ( इंग्लैंड ) से अलग करता है | अल्पस की सबसे ऊंची चोटी ‘ब्लैक माउंट’ फ्रांस में स्थित है |

◾️ फ्रांस की सीन नदी इंग्लिश चैनल में, लवायर और गैरोन नदी बिस्के की खाड़ी, रोन नदी भूमध्य सागर में गिरती है |

◾️ शैंपेन नामक विख्यात शराब फ्रांस के शैंपेन नामक जिले में उपजाए गए अंगूर से तैयार की जाती है |

◾️ आयरलैंड सहित ग्रेट ब्रिटेन को यूनाइटेड किंग्डम कहते हैं | इंग्लिश चैनल और डोबर जलसंधि द्वारा यह यूरोप की मुख्य भूमि से अलग है | ग्रेट ब्रिटेन के अंतर्गत इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड सम्मिलित हैं जो क्रमशः इसके पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी भाग हैं |

◾️ प्रधान देशांतर रेखा जिसे ग्रीनविच रेखा के नाम से जाना जाता है | यह रेखा इंग्लैंड के ग्रीनविच नामक स्थान से होकर गुजरती है |

◾️ सेबर नदी इंग्लैंड की सबसे लंबी नदी है किंतु सबसे महत्वपूर्ण नदी टेम्स नदी है जिसके किनारे राजधानी लंदन बसा हुआ है | उत्तरी सागर में विश्व प्रसिद्ध मत्स्य क्षेत्र ‘डॉगर बैंक’ है जो मछलियों का बहुत बड़ा भंडार है |

◾️ बर्मिंघम यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है | ब्रैडफोर्डव यॉर्कशायर ऊनी वस्त्र, मैनचेस्टर सूती वस्त्र एवं लंदन जलपोत निर्माण के लिए प्रसिद्ध हैं |

◾️ रूस क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश है | यह एशिया तथा यूरोप महाद्वीपों में फैला हुआ है | यह पश्चिम में बाल्टिक सागर से लेकर पूर्व में प्रशांत महासागर तक फैला हुआ है | इसका फैलाव लगभग 9000 किलोमीटर क्षेत्र में है |

◾️ एल्ब्रुश पर्वत शिखर रूस का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है जो काकेशस पर्वत श्रृंखला में है |

◾️ अमूर नदी रूस व चीन की सीमा बनाती है |

◾️ कैस्पियन सागर संसार की सबसे बड़ी एवं बैकाल सबसे गहरी झील है | कैस्पियन सागर में वोल्गा और यूराल जैसी नदियां गिरती हैं |

◾️रूस में वॉल्गोग्राड तेल शोधन एवं टलाडिवोस्कट जलपोत निर्माण के प्रमुख केंद्र हैं |

◾️ पार-साइबेरियन रेल मार्ग (रूस ) संसार का सबसे लंबा रेलमार्ग है | सेंट पीटर्सबर्ग ( लेनिनग्राड ) तथा व्लाडिवोस्टक इसके क्रमशः पश्चिमी तथा पूर्वी स्टेशन हैं |

Other Related Posts

एशिया महाद्वीप ( Asia Continent )

अफ्रीका महाद्वीप ( Africa )

उत्तरी अमेरिका ( North America )

दक्षिण अमेरिका ( South America )

ऑस्ट्रेलिया ( Australia )

अंटार्कटिक महाद्वीप ( Antarctica )

पृथ्वी के प्रमुख स्थल रूप ( भूगोल, कक्षा-6) ( Major Landforms Of The Earth ) ( NCERT, geography,Class 6, Chapter 6 )

16 thoughts on “यूरोप महाद्वीप ( Europe )”

Leave a Comment