पृथ्वी के प्रमुख स्थल रूप ( भूगोल, कक्षा-6) ( Major Landforms Of The Earth )

पृथ्वी के प्रमुख स्थल रूप
पृथ्वी के प्रमुख स्थल रूप

पर्वत, पठार, मैदान आदि पृथ्वी के प्रमुख स्थल रूप हैं जिनका निर्माण भूमि अपरदन, निक्षेपण आदि का परिणाम है |

◼️ पृथ्वी की सतह के टूटकर घिस जाने को अपरदन
( Erosion )
कहते हैं |

◼️ अपरदन ( Erosion ) की क्रिया के द्वारा भूमि नीची हो जाती है तथा निक्षेपण ( Deposition ) की प्रक्रिया के द्वारा इनका फिर से निर्माण होता है | यह दोनों प्रक्रियाएं बहते हुए जल, वायु तथा बर्फ के द्वारा होती हैं |

⚫️ लगभग 600 मीटर से अधिक ऊंचाई एवं खड़ी ढाल वाली पहाड़ी को पर्वत कहा जाता है |

🔹 जैसे-जैसे आप ऊंचाई पर जाते हैं जलवायु ठंडी होती जाती है |

🔹 कुछ पर्वतों पर हमेशा जमी रहने वाली बर्फ की नदियां होती हैं, उन्हें हिमानी ( Glacier ) कहा जाता है |

 🔹 जब पर्वत एक रेखा के क्रम में व्यवस्थित हो जाते हैं,  उसे पर्वत-श्रृंखला ( Mountain Range ) कहते हैं |

🔹 पर्वत तीन प्रकार के होते हैं –

(1) वलित पर्वत (Folded  Mountain )

(2) भ्रंषोत्थ पर्वत ( Fault-Block Mountain )

(3) ज्वालामुखी पर्वत ( Volcanic Mountain ) |

🔹 हिमालय तथा एल्पस ( यूरोप ) वलित पर्वत हैं |

🔹 अरावली पर्वत श्रृंखला ( Aravalli Mountain Range )  विश्व की सबसे पुरानी वलित पर्वत श्रृंखला है |

 🔹 उत्तरी अमेरिका के अप्लेशियन तथा रूस के यूराल पर्वत भी पुराने वलित पर्वत हैं |

🔹 यूरोप की राइन घाटी तथा वॉस्जेस पर्वत ( Vosges,  France ) भ्रंषोत्थ पर्वत ( Fault-Block Mountain ) के उदाहरण हैं |

🔹 ज्वालामुखी पर्वत ज्वालामुखी क्रियाओं के कारण बनते हैं | अफ्रीका का माउंट किलिमंजारो ( Mount Kilimanjaro, Tanzania ) तथा जापान का फ्यूजीयामा ( Fujiyama Mountain )  इस तरह के पर्वतों के उदाहरण हैं |

🔹 प्रशांत महासागर ( Pacific Ocean ) में स्थित मोनाकी ( Mauna Kea) (हवाई द्वीप ) सागर की सतह से नीचे स्थित है | इसकी ऊंचाई 10205 मीटर है जो एवरेस्ट ( Everest ) से भी अधिक है |

⚫️ पठार ( Plateau ) उठी हुई एवं सपाट भूमि होती है | यह आसपास के क्षेत्रों से अधिक उठा हुआ होता है तथा इसका ऊपरी भाग मेज के समान सपाट होता है |

🔹 तिब्बत का पठार विश्व का सबसे ऊंचा पठार है जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 4000 से 6000 मीटर तक है |

🔹अफ्रीका का पठार सोना व हीरों की खान के लिए प्रसिद्ध है |

🔹भारत में छोटा नागपुर का पठार ( Chhota Nagpur Ka Pathar )  लोहा,  कोयला और मैंगनीज के भंडारों के लिए प्रसिद्ध है |

🔹छोटा नागपुर के पठार पर स्वर्णरेखा नदी पर हुंडरू जलप्रपात हैं तथा जोग ( शरावती नदी ) जलप्रपात कर्नाटक में है |

⚫️ मैदान समतल भूमि के बहुत बड़े भाग होते हैं | इनकी ऊंचाई समुद्र तल से 200 मीटर से अधिक नहीं हो सकती |

🔹 मैदान सामान्यतः उपजाऊ होते हैं | यहां परिवहन के साधनों का विकास करना आसान होता है इसलिए इनका जनसंख्या घनत्व अधिक होता है |

🔹भारत में गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी का मैदान तथा चीन में यांगत्से नदी ( Yangtze River or Yangzi River ) का मैदान इसके प्रमुख उदाहरण हैं |

🔹यांगत्से नदी ( लगभग 6300 किलोमीटर ) एशिया की सबसे लम्बी नदी है |

यह भी देखें

सौरमंडल में पृथ्वी ( भूगोल, कक्षा-6 ) ( The Earth in the Solar System )( NCERT, Geography, Class 6, Chapter 1 )

ग्लोब : अक्षांश रेखाएं व देशांतर रेखाएं ( भूगोल, कक्षा-6) ( Globe : Latitudes And Longitudes ) ( NCERT, Geography, Class 6,Chapter 2 )

पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल ( भूगोल, कक्षा-6) ( Major Domains Of The Earth )( NCERT, Geography, Class 6, Chapter 5 )

भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी ( भूगोल, कक्षा-6) ( India : Climate, Vegetation and Wildlife ( NCERT, Geography, Class -6, Chapter 8 )

सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन-1 ( कक्षा – 6 ) ( Social And Political Life-1) ( NCERT, Political Science, Class – 6 )

भारतीय कृषि : प्रमुख कारक, हरित क्रांति व प्रमुख कृषि ऋतुएँ

9 thoughts on “पृथ्वी के प्रमुख स्थल रूप ( भूगोल, कक्षा-6) ( Major Landforms Of The Earth )”

Leave a Comment