पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल ( भूगोल, कक्षा-6) ( Major Domains Of The Earth )

पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल
पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल ( महाद्वीप एवं महासागर )

स्थलमण्डल, जलमण्डल और वायुमंडल पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल हैं | कुछ विद्वान जीवमण्डल को शामिल करके पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल चार मानते हैं |

◼️ पृथ्वी का ठोस भाग जिस पर हम रहते हैं, उसे भूमंडल कहा जाता है |

 ◼️ गैस की परतें जो पृथ्वी को चारों ओर से घेरती हैं, उन्हें सम्मिलित रूप से वायुमंडल कहा जाता है |

 ◼️ पृथ्वी के बहुत बड़े भाग पर जल पाया जाता है,  जिसे जलमंडल कहा जाता है |  जलमंडल में जल की सभी अवस्थाएं शामिल हैं – जल, बर्फ, जलवाष्प आदि |

 ⚫️ बड़े स्थलीय भू-भागों को महाद्वीपों के नाम से जाना जाता है | पृथ्वी पर सात प्रमुख महाद्वीप हैं – एशिया,  यूरोप, अफ्रीका,  उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका |

 ◼️ एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है |यह पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल के एक तिहाई भाग पर फैला है | यह उत्तर-पूर्वी गोलार्ध में स्थित है |  कर्क रेखा किस महाद्वीप से होकर गुजरती है | एशिया के पश्चिम में यूराल पर्वत है जो इसे यूरोप से अलग करता है |

 ◼️ यूरोप एशिया के पश्चिम में स्थित है | आर्कटिक रेखा इस से होकर गुजरती है | यह तीन तरफ से जल से घिरा है |

 ◼️ अफ्रीका एशिया के बाद दूसरा बड़ा महाद्वीप है | विषुवत रेखा (भूमध्य रेखा) इस महाद्वीप के लगभग मध्य से होकर गुजरती है | यह एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिससे कर्क रेखा,  विषुवत रेखा, मकर रेखा तीनो रेखाएं गुजरती हैं |

 🔹 अफ्रीका में स्थित सहारा रेगिस्तान विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान है |

 🔹 विश्व की सबसे लंबी नदी नील नदी अफ्रीका से होकर गुजरती है |

 ◼️ उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है |यह दक्षिणी अमेरिका से एक संकरे स्थल से जुड़ा है, जिसे पनामा स्थल संधि कहते हैं | यह उत्तरी एवं पश्चिमी गोलार्ध में स्थित है |

 🔹 जलसंधि पानी का संकरा भाग होता है, जो बड़े सागरों या महासागरों को एक दूसरे से जोड़ता है,  जैसे – पाक जल संधि |

 🔹 स्थल-संधि स्थल का एक संकरा भाग होता है,  जो दो बड़े स्थलीय भागों को एक दूसरे से जोड़ता है ; जैसे पनामा स्थल संधि |

 ◼️ दक्षिणी अमेरिका का अधिकांश भाग दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है |

🔹 विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला ‘इंडीज’ इसके उत्तर से दक्षिण की ओर फैली हुई है |

 🔹 विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजन नदी है, जो दक्षिण अमेरिका से गुजरती है |

 ◼️ ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है |यह पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है | इसे ‘द्वीपीय महाद्वीप’ कहा जाता है |

 ◼️ अंटार्कटिका महाद्वीप दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है | दक्षिणी ध्रुव इस महाद्वीप के मध्य में स्थित हैं | यह हमेशा बर्फ की मोटी परत से ढका रहता है | यहां किसी भी प्रकार का स्थाई मानव निवास नहीं है |

🔹 यहाँ बहुत से देशों के शोध केंद्र स्थित हैं | यहां भारत के शोध संस्थान भी हैं | इनके नाम ‘मैत्री’ तथा ‘दक्षिण गंगोत्री’ हैं |

 ◼️ विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट (नेपाल)  है | समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 8848 मीटर है |

 ◼️ विश्व का सबसे गहरा भाग प्रशांत महासागर का ‘मेरियाना गर्त’ है, जिसकी गहराई 11022 मीटर है |

 ◼️ न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी तथा भारत के तेनजिंग शेरपा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति थे | (29 मई, 1953)

 ◼️ जापान की ‘जुंको ताबेइ’ विश्व की पहली महिला थी जिसने एवरेस्ट पर कदम रखा | (16 मई,  1975)

 ◼️ बछेंद्री पाल भारत की पहली महिला थी जिसने एवरेस्ट पर विजय हासिल की |  (23 मई, 1984)

 ◼️ जलमंडल में महासागर, नदियां, झीलें, हिमनदियां, भूमिगत जल आदि शामिल हैं |

 🔹 पृथ्वी का 71% भाग जल से तथा 29% भाग स्थल से घिरा है |

🔹  पृथ्वी पर पाए जाने वाले जल का 97% से अधिक भाग महासागरों में पाया जाता है | यह जल पीने योग्य नहीं है |

 🔹 पृथ्वी पर उपलब्ध जल का केवल 0.03% भाग ही पीने योग्य है |

⚫️ महासागर जलमंडल के मुख्य भाग हैं | महासागरों की संख्या चार है – प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर ( अंध महासागर ), हिंद महासागर, आर्कटिक महासागर |

 ◼️ प्रशांत महासागर ( Pacific Ocean ) सबसे बड़ा महासागर है |यह पृथ्वी के एक तिहाई भाग पर फैला है | एशिया, ऑस्ट्रेलिया,  उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका इसके चारों ओर स्थित हैं | यह महासागर लगभग वृत्ताकार है |

 ◼️ अटलांटिक महासागर ( Atlantic Ocean ) विश्व का दूसरा बड़ा महासागर है | यह अंग्रेजी के  ‘S’ अक्षर के आकार का है |

 🔹 इसकी तटरेखा दंतुरित है | यह प्राकृतिक पोताश्रयों व पत्तनों के लिए आदर्श स्थिति है |  व्यापार की दृष्टि से यह महासागर सबसे व्यस्त महासागर है |

 ◼️ हिंद महासागर ( Indian Ocean ) भारत के दक्षिण में है |इसका नाम भारत के नाम पर रखा गया है | इसके उत्तर में एशिया, पश्चिम में अफ्रीका तथा पूर्व में ऑस्ट्रेलिया है |
यह लगभग त्रिभुजाकार है |

 ◼️ आर्कटिक महासागर ( Arctic Ocean ) उत्तरी ध्रुव के चारों ओर फैला है | यह प्रशांत महासागर से छिछले जल वाले संकरे भाग से जुड़ा है, जिसे ‘ बेरिंग जल संधि’ के नाम से जाना जाता है |

⚫️ वायुमंडल : हमारी पृथ्वी चारों ओर से गैस की एक परत से घिरी हुई है, जिसे वायुमंडल कहा जाता है |

 🔹 वायुमंडल 1600  किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है |
 🔹 वायुमंडल को 5 परतों में बांटा जा सकता है – क्षोभमंडल ( Troposphere ), समताप मंडल ( Stratosphere),  मध्य मंडल ( Mesosphere ), आयन मंडल ( Ionosphere ) और बहिर्मंडल ( Exosphere ) |

 🔹 वायुमंडल मुख्यतः ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन का बना है जो इसका 99% भाग है | (नाइट्रोजन 78%, ऑक्सीजन 21%)

 🔹 कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा लगभग 0.03% है |

 🔹 ऊंचाई के साथ-साथ वायुमंडल के घनत्व में भिन्नता आती है | यह घनत्व समुद्री तल पर सबसे अधिक होता है तथा जैसे-जैसे हम ऊपर की ओर जाते हैं, यह तेजी के साथ घटता जाता है | यही कारण है कि पर्वतारोहियों को सांस लेने में कठिनाई होती है |

 🔹 जैसे-जैसे हम ऊपर जाते हैं,  तापमान भी घटता जाता है |

 🔹 वायु उच्च वायुदाब से निम्न वायुदाब की ओर बहती है, गतिशील वायु को पवन कहते हैं |

 ◼️ स्थल, जल तथा वायु का वह भाग जहां जीवन संभव है जीवमंडल कहलाता है |

◼️  कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि के कारण पृथ्वी के तापमान में वृद्धि होती है, जिसे भूमंडलीय तापन ( Global Warming ) या ग्रीन हाउस प्रभाव ( Green House Effect ) कहते हैं |

यह भी देखें

सौरमंडल में पृथ्वी ( भूगोल, कक्षा-6 ) ( The Earth in the Solar System )( NCERT, Geography, Class 6, Chapter 1 )

ग्लोब : अक्षांश रेखाएं व देशांतर रेखाएं ( भूगोल, कक्षा-6) ( Globe : Latitudes And Longitudes ) ( NCERT, Geography, Class 6,Chapter 2 )

पृथ्वी के प्रमुख स्थल रूप ( भूगोल, कक्षा-6) ( Major Landforms Of The Earth )

भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी ( भूगोल, कक्षा-6) ( India : Climate, Vegetation and Wildlife ( NCERT, Geography, Class -6, Chapter 8 )

सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन-1 ( कक्षा – 6 ) ( Social And Political Life-1) ( NCERT, Political Science, Class – 6 )

भारत की प्रमुख प्रजातियां व जनजातियां