पृथ्वी की गतियां ( भूगोल, कक्षा 6) ( Motions Of The Earth )(Chapter 3 )

◼️ पृथ्वी की दो प्रकार की गतियां होती हैं – घूर्णन ( Rotation ) एवं परिक्रमण ( Revolution ) |

🔹 पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना घूर्णन या परिभ्रमण ( Rotation ) कहलाता है |

🔹 पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर गति करना परिक्रमण (Revolution )  कहलाता है |

◼️ पृथ्वी का अक्ष एक काल्पनिक रेखा है जो इसके कक्षीय सतह से  66° 30′ का कोण बनाती है |
◼️ वह समतल जो कक्ष के द्वारा बनाया जाता है, उसे कक्षीय समतल कहते हैं |

◼️ पृथ्वी अपने अक्ष पर 24 घंटे में एक चक्कर पूरा करती है पृथ्वी के घूर्णन काल को पृथ्वी का दिन कहते हैं | यह पृथ्वी की दैनिक गति है |

◼️ ग्लोब पर वह वृत जो दिन और रात को विभाजित करता है उसे ‘प्रदीप्ति वृत्त’ कहते हैं |

⚫️  परिक्रमण : पृथ्वी की दूसरी गति परिक्रमण गति कहलाती है जो सूर्य के चारों ओर एक निश्चित कक्षा में होती है |

पृथ्वी की गतियां
पृथ्वी का परिक्रमण एवं ऋतु-परिवर्तन ( पृथ्वी की गतियां )

🔹 पृथ्वी 365 1/4  दिन में सूर्य का एक चक्कर लगाती है |यह पृथ्वी का 1 वर्ष है इसलिए इस गति को वार्षिक गति भी कहते हैं परंतु सुविधा के लिए हम 1 वर्ष 365 दिन का मानते हैं | हर 4 वर्ष बाद एक दिन फरवरी के मास में जोड़ दिया जाता है | ऐसे वर्ष को लीप का वर्ष ( Leap Year ) कहते हैं | ऐसे वर्ष में कुल 366 दिन तथा उस वर्ष फरवरी माह में 29 दिन होते हैं |

⚫️ उत्तरायन :  वर्ष में 6 माह  सूर्य उत्तर दिशा में गति करता है, इसे उत्तरायन  कहते हैं |  यह प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू होकर 21 जून तक चलती है |

🔹 उत्तरी गोलार्ध का सबसे बड़ा दिन 21 जून होता है |

⚫️ दक्षिणायन :  वर्ष में 6 माह सूर्य दक्षिण दिशा में गति करता है,  इसे दक्षिणायन कहते हैं | यह प्रक्रिया 21 जून से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलती है |

🔹 दक्षिणी गोलार्ध का सबसे बड़ा दिन 22 दिसंबर होता है |

▪️ 21 मार्च वह 23 सितंबर को दिन-रात बराबर होते हैं |

▪️ 21 मार्च वह 23 सितंबर को विषुवत वृत्त पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं | इस स्थिति को ‘विषुव’ कहा जाता है |

▪️ 23 सितंबर को उत्तरी गोलार्ध में शरद ऋतु होती है जबकि दक्षिणी गोलार्ध में वसंत ऋतु होती है | 21 मार्च को स्थिति इसके विपरीत होती हैं |

▪️  गर्मी में ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है |

▪️ 21 जून को कर्क रेखा पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं |

यह भी देखें

सौरमंडल में पृथ्वी ( भूगोल, कक्षा-6 ) ( The Earth in the Solar System )( NCERT, Geography, Class 6, Chapter 1 )

ग्लोब : अक्षांश रेखाएं व देशांतर रेखाएं ( भूगोल, कक्षा-6) ( Globe : Latitudes And Longitudes ) ( NCERT, Geography, Class 6,Chapter 2 )

पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल ( भूगोल, कक्षा-6) ( Major Domains Of The Earth )( NCERT, Geography, Class 6, Chapter 5 )

भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी ( भूगोल, कक्षा-6) ( India : Climate, Vegetation and Wildlife ( NCERT, Geography, Class -6, Chapter 8 )

सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन-1 ( कक्षा – 6 ) ( Social And Political Life-1) ( NCERT, Political Science, Class – 6 )

भारत की मिट्टियां : विभिन्न प्रकार, विशेषताएँ व वितरण