भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी ( India : Climate, Vegetation and Wildlife

( यहाँ NCERT की कक्षा 6 की इतिहास की पाठ्य पुस्तक ‘हमारे अतीत-1’ में संकलित ‘भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी’ अध्याय के महत्त्वपूर्ण तथ्यों को संकलित किया गया है | )

भारत : जलवायु,  वनस्पति तथा वन्य प्राणी
भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी ( कक्षा 6 )

◼️ वायुमंडल में दिन-प्रतिदिन होने वाला परिवर्तन मौसम कहलाता है |

🔹 भारत में दिसंबर से फरवरी तक ठंडा मौसम होता है |  ( सर्दी की ऋतु )

🔹 मार्च से मई तक गर्म मौसम होता है | ( गर्मी की ऋतु )

🔹 जून से सितंबर तक आगे बढ़ते मानसून का मौसम होता है | ( वर्षा की ऋतु )

🔹 अक्टूबर नवंबर के माह में पीछे हटते मानसून का मौसम होता है | ( शीत ऋतु )

◼️ शीत ऋतु : भारत में शीत ऋतु दिसंबर से फरवरी के महीनों में होती है | इस ऋतु में मौसम ठंडा होता है क्योंकि सूर्य की किरणें सीधी नहीं पड़ती | इन दिनों में  उत्तर भारत का तापमान बहुत कम रहता है |

◼️ ग्रीष्म ऋतु : ग्रीष्म ऋतु मार्च से मई तक होती है | इस समय तापमान अधिक होता है | दिन के समय गर्म व शुष्क पवन चलती है,  जिसे ‘लू’ कहा जाता है |

◼️ वर्षा ऋतु : वर्षा ऋतु को दक्षिण-पश्चिमी मानसून की ऋतु भी कहा जाता है | यह ऋतु जून से सितंबर तक रहती है | इस समय पवन बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से स्थल की ओर बहती है | वह अपने साथ नमी लाती है, जिससे वर्षा होती है |

◼️ शरद ऋतु : शरद ऋतु को ‘पीछे हटते मानसून’ की ऋतु भी कहा जाता है | यह ऋतु अक्टूबर-नवंबर के महीनों में होती है |इस ऋतु में पवन स्थल से समुद्र की ओर बहने लगती है |भारत के दक्षिण भागों विशेषत: आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु में इस मौसम में वर्षा होती है |

◼️ जलवायु : किसी स्थान पर अनेक वर्षों में मापी गई मौसम की औसत दशा को जलवायु कहते हैं |

🔹 भारत की जलवायु को मोटे तौर पर मानसूनी जलवायु कहा जाता है |

🔹 मानसून शब्द अरबी भाषा के ‘मौसिम‘ शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है – मौसम |

🔹 किसी स्थान की जलवायु उसकी स्थिति, ऊंचाई,  समुद्र तल से दूरी व उच्चावच पर निर्भर करती है  |

🔹 राजस्थान की जलवायु गर्म है, कश्मीर की जलवायु ठंडी है, मुंबई और कोलकाता की जलवायु सम है |

🔹 विश्व में सबसे अधिक वर्षा मेघालय के मौसिनग्राराम में होती है जबकि राजस्थान के जैसलमेर में किसी-किसी वर्ष वर्षा होती ही नहीं |

◼️ वनस्पति : हम अपने चारों तरफ विभिन्न प्रकार का पादप-जीवन देखते हैं जिसे वनस्पति कहा जाता है |

🔹 भारत की वनस्पति को निम्न भागों में बांटा जा सकता है-

1️⃣ उष्णकटिबंधीय वर्षा वन

2️⃣ उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन

3️⃣ कंटीले वन

4️⃣ पर्वतीय वन

5️⃣ मैंग्रोव वन

1️⃣ उष्णकटिबंधीय वर्षा वन : इन्हें सदाबहार वन भी कहते हैं |ये वन अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में होते हैं | यह मुख्यतः अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उत्तर पूर्वी राज्यों व पश्चिमी घाट पर पाए जाते हैं | इन में पाए जाने वाले प्रमुख वृक्ष हैं-आबनूस (एबोनी ), महोगनी,  रोजवुड आदि |

2️⃣ उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन : इन वनों को मानसूनी वन भी कहते हैं | यह कम घने होते हैं | यह एक निश्चित समय  पर अपने पत्ते गिराते हैं |  यह भारत के अधिकांश हिस्सों में मिलते हैं | इनके प्रमुख वृक्ष हैं- नीम, पीपल, शीशम, साल, सागौन आदि |

3️⃣ कंटीले वन : यह वनस्पति शुष्क भागों में मिलती है | यह वनस्पति मुख्यतः राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात तथा पश्चिमी घाट के पूर्वी ढलानों पर मिलती है | किस वनस्पति के प्रमुख वृक्ष हैं – कीकर,  बबूल, खैर खजूर,  कैक्टस आदि |

4️⃣ पर्वतीय वन : पर्वतों पर ऊंचाई बढ़ने के साथ-साथ तापमान में कमी आती है हर तरह विभिन्न प्रकार की वनस्पति मिलती है |

🔹 समुद्र तल से 1500 मीटर से 2000 मीटर की ऊंचाई के बीच पेड़ों का आकार शंक्वाकार होता है | यह वृक्ष शंकुधारी वृक्ष कहलाते हैं | इनकी प्रमुख वृक्ष हैं-चीड़,  देवदार,  पाइन |

5️⃣ मैंग्रोव वन : यह वन मीठे तथा खारे दोनों प्रकार के पानी में उग सकते हैं |

🔹 यह मुख्यतः पश्चिमी बंगाल के सुंदरवन तथा अंडमान निकोबार के द्वीप समूह म पाए जाते हैं | ‘सुंदरी’ इस प्रकार के वनों की महत्वपूर्ण प्रजाति है |

 वनों के उपयोग

🔹 वन ओक्सीजन छोड़ते हैं तथा कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं |

🔹 वनों से हमें इंधन,  लकड़ी, चारा, जड़ी-बूटियां, लाख, गोंद,  शहद आदि मिलता है |

🔹वन  वन्यजीवों के प्राकृतिक निवास हैं |

🔹 वन पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं |

◼️ वन्य जीव : भारत में जीव-जंतुओं की हजारों प्रजातियां मिलती हैं |

🔹 बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है | बंगाल के सुंदरवन तथा नैनीताल स्थित जिम कार्बेट नेशनल पार्क में बाघों की बहुतायत है |

🔹 गुजरात का गिर वन एशियाई शेरों के लिए प्रसिद्ध है |

🔹 एक सींग वाला गैंडा असम ( काजीरंगा नेशनल पार्क ) में मिलता है |

🔹 हाथी असम, केरल व कर्नाटक में मिलते हैं |

🔹 ऊंट रेगिस्तान में मिलते हैं वह जंगली गधे कच्छ के रण में मिलते हैं |

🔹 जंगली बकरी भालू हिम तेंदुआ आदि पशु हिमालय के क्षेत्रों में पाए जाते हैं |

🔹 भारत में सांपों की सैकड़ों प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें कोबरा एवं करैत प्रमुख हैं |

24 thoughts on “भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी ( India : Climate, Vegetation and Wildlife”

Leave a Comment