दक्षिण अमेरिका ( South America )

दक्षिण अमेरिका संसार का चौथा बड़ा महाद्वीप है | पनामा स्थलसंधि द्वारा यह उत्तरी अमेरिका से मिला हुआ है |

◾️ दक्षिण अमेरिका की इंडीज श्रृंखला संसार की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला है | यह संसार की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला है | इसका सर्वाधिक उच्च शिखर एकांकागुआ ( 6960 मीटर ) है | एंडीज पर्वत श्रृंखला वलित पर्वतों की श्रेणी में आता है |

◾️ दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के मध्य बोलीविया का पठार है | विश्व की सबसे ऊंची नौकायन झील टिटिकाका इसी पठार पर स्थित है |

◾️ अमेजन नदी आयतन के दृष्टिकोण से विश्व की सबसे बड़ी नदी और लंबाई के दृष्टिकोण से दूसरी सबसे लंबी नदी है | यह एंडीज पर्वत श्रृंखला से निकलती है और ब्राजील से गुजरते हुए अटलांटिक महासागर में गिरती है |

◾️ पंपास दक्षिण अमेरिका का घास का मैदान है |

◾️ उत्तरी चिली ( दक्षिण अमेरिका ) में स्थित अरिका विश्व का शुष्कतम स्थान माना जाता है |

◾️ अटाकामा मरुस्थल नाइट्रेट के भंडार के लिए प्रसिद्ध है |

◾️ चिल्ली चुक्कीकमाता पठार तांबे के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है |

◾️ दक्षिण अमेरिका के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित ब्राजील दुनिया का पांचवां बड़ा देश है | इस देश का अधिकतर भाग विषुवत वृत्त के दक्षिण में आता है | इसके उत्तर तथा पूर्व में अटलांटिक महासागर है |

◾️ ब्राजील की जलवायु मुख्यतः उष्ण-आर्द्र है | ब्राजील विश्व में सबसे अधिक कहवा ( coffee ) उत्पादन करने वाला देश है | ब्राजील में कहवा के बड़े-बड़े बागान मिलते हैं जिन्हें ‘फजेंडा’ कहा जाता है | गन्ना उत्पादन में भी ब्राजील का महत्वपूर्ण स्थान है |

◾️ इटाबिरा ब्राजील का प्रमुख लौह-अयस्क केंद्र है | ब्राजीलिया इस देश की राजधानी है |

◾️ अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका के दक्षिण भाग में स्थित है | यह दक्षिण अमेरिका का दूसरा बड़ा देश है | अर्जेंटीना की समृद्धि का कारण इसकी उत्तम शीतोष्ण घास भूमि है जिसे ‘पंपास’ कहते हैं |

◾️ अर्जेंटीना के पश्चिमी भाग में एंडीज पर्वत है और पूर्व में अटलांटिक महासागर है | टेराडेल फ्यूगो द्वीप इसके दक्षिणी भाग में है जो मुख्य भूमि से मैगलन जलसंधि द्वारा पृथक है |

◾️ अर्जेंटीना की जलवायु शीतोषण है | तापमान उत्तर से दक्षिण की ओर और वर्षा पूर्व से पश्चिम की ओर घटती जाती है | अर्जेंटीना का घास का क्षेत्र पंपास कहलाता है | ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना की राजधानी है |

Other Related Posts

एशिया महाद्वीप ( Asia Continent )

यूरोप महाद्वीप ( Europe )

अफ्रीका महाद्वीप ( Africa )

उत्तरी अमेरिका ( North America )

ऑस्ट्रेलिया ( Australia )

अंटार्कटिक महाद्वीप ( Antarctica )

पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल ( भूगोल, कक्षा-6) ( Major Domains Of The Earth )( NCERT, Geography, Class 6, Chapter 5 )

21 thoughts on “दक्षिण अमेरिका ( South America )”

Leave a Comment