अफ्रीका महाद्वीप ( Africa )

अफ्रीका महाद्वीप एशिया के बाद विश्व का दूसरा बड़ा महाद्वीप है | यह एकमात्र महाद्वीप है जिससे होकर विषुवत वृत्त, कर्क वृत्त और मकर वृत्त गुजरते हैं |

◾️ अफ्रीका महाद्वीप के पूर्व में हिंद महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर है | अफ्रीका का एकमात्र वलित पर्वत एटलस ( उत्तर पश्चिम ) है | जायरे नदी ( कांगो ) आयतन के दृष्टिकोण से अफ्रीका की सबसे बड़ी नदी है | यह नदी विषुवत रेखा को दो जगहों पर काटती है |

◾️ जांबेजी व लिंपोपो नदियां हिंद महासागर में गिरती हैं | अफ्रीका का सहारा मरुस्थल विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है जो उत्तरी अफ्रीका में है |

◾️ अफ्रीका महाद्वीप में स्थित लीबिया के अलअजीजिया नामक स्थान पर संसार में सबसे ऊंचा तापमान 58 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है |

◾️ विषुवत रेखा के निकट साल भर भारी वर्षा होती है जिससे जलवायु उष्णार्द्र बनी रहती है |

◾️ अफ्रीका में बुशमैन ( कालाहारी ), पिग्मी ( कांगो बेसिन ), बद्दू ( सहारा ) तथा मसाई ( पूर्वी अफ्रीका ) जनजातियां हैं |

◾️ विश्व की सबसे लंबी नदी नील नदी ( मिस्र ) है | आसवान बांध नील नदी का सबसे लंबा बांध है |

◾️ मिस्र के दक्षिण भाग से कर्क वृत्त गुजरता है |

◾️ मिस्र में अप्रैल-मई में दक्षिण की ओर से धूल भरी शुष्क हवा चलती है जिसे ‘ख़मसिया’ कहा जाता है | सिकंदरिया नील नदी के डेल्टा क्षेत्र में स्थित मिस्र का प्रमुख बंदरगाह है |

◾️ काहिरा मिस्र की राजधानी है | अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य मार्ग के रूप में स्वेज नहर सर्वाधिक प्रसिद्ध है | स्वेज नहर के दोनों छोर पर पोर्ट स्विच ( दक्षिण ) और पोर्ट सईद ( उत्तर ) पत्तन हैं |

◾️ दक्षिण अफ्रीका अफ्रीकी महाद्वीप के सबसे दक्षिण में स्थित देश है | यह एक प्रायद्वीप है जिसके पूर्व में हिंद महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर है |

◾️ दक्षिण अफ्रीका का दक्षिणतम छोर ‘आशा अंतरीप’ ( Cape of Good Hope ) कहलाता है | पूर्वी उच्च भाग ड्रेकेंसबर्ग पर्वत कहलाता है | यह है पर्वत वाल नदी और ऑरेंज नदी का उद्गम स्थल है |

◾️ तीन ओर से समुद्र से घिरे होने के कारण दक्षिण अफ्रीका की जलवायु शीतल और मृदुल है |

◾️ दक्षिण अफ्रीका में शीतोष्ण कटिबंधीय जलवायु होने के कारण पूर्व के उच्च पठार में मुलायम घास का क्षेत्र ‘वेल्ड’ है |

◾️ किम्बरले ( दक्षिण अफ्रीका ) हीरे की खान का विश्व प्रसिद्ध केंद्र है |

◾️ जोहांसबर्ग दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा नगर है | प्रीटोरिया इसकी प्रशासनिक राजधानी है जिसका नया नाम त्श्वाने है |

Other Related Posts

एशिया महाद्वीप ( Asia Continent )

यूरोप महाद्वीप ( Europe )

उत्तरी अमेरिका ( North America )

दक्षिण अमेरिका ( South America )

ऑस्ट्रेलिया ( Australia )

अंटार्कटिक महाद्वीप ( Antarctica )

पृथ्वी के प्रमुख स्थल रूप ( भूगोल, कक्षा-6) ( Major Landforms Of The Earth ) ( NCERT, geography,Class 6, Chapter 6 )

20 thoughts on “अफ्रीका महाद्वीप ( Africa )”

Leave a Comment