सामान्य ज्ञान -1 ( Samanya Gyan -1)

भारत ( Bharat )

🔹 क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

उत्तर – सातवां |

🔹 जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

उत्तर – दूसरा |

🔹 भारत के दक्षिण-पश्चिम में कौन सा सागर है?

उत्तर – अरब सागर |

🔹 भारत के दक्षिण-पूर्व में कौन सी खाड़ी है?

उत्तर – बंगाल की खाड़ी |

🔹 भारत के दक्षिण में कौन सा महासागर है?

उत्तर – हिंद महासागर |

🔹 भारत के मध्य से कौन सी रेखा गुजरती है?

उत्तर – कर्क रेखा |

🔹 कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

उत्तर – आठ |

🔹 भारत के कितने राज्यों की सीमाएं समुद्र से लगती हैं?

उत्तर – 9.

🔹 भारत का उत्तर से दक्षिण तक विस्तार कितना है?

उत्तर – 3214 किलोमीटर |

🔹 भारत का पूर्व से पश्चिम तक विस्तार कितना है ?

उत्तर – 2933 किलोमीटर |

🔹 अंडमान निकोबार दीप समूह कहां स्थित है?

उत्तर – बंगाल की खाड़ी में |

🔹 लक्षद्वीप कहां स्थित है?

उत्तर – अरब सागर में |

🔹 भारत का दक्षिणी छोर क्या कहलाता है?

उत्तर – इंदिरा पॉइंट |

🔹 भारत का उत्तरी छोर क्या कहलाता है?

उत्तर – इंदिरा कॉल |

🔹 भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है?

उत्तर – 32,87,263 वर्ग किलोमीटर ( 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर )

🔹 न्यू मूर द्वीप कहां स्थित है?

उत्तर – अंडमान सागर में |

🔹 भारत में शीत मरुस्थल कहाँ है / कौन सा है?

उत्तर – लद्दाख |

🔹 मैकाल का पठार भारत के किस राज्य में है?

उत्तर – छत्तीसगढ़ में |

🔹 भारत का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कौन सा है?

उत्तर – कंचनजंगा |

🔹 दक्षिण भारत का सबसे ऊंचा पर्वत कौन सा है?

उत्तर – अनाईमुदी |

🔹 भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन सा है?

उत्तर – थार ( राजस्थान ) |

🔹 सतपुड़ा की पहाड़ियां किस राज्य में हैं?

उत्तर – मध्यप्रदेश |

🔹 नीलगिरी की पहाड़ियां किस राज्य में हैं?

उत्तर – तमिलनाडु |

🔹 भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी है?

उत्तर – चिल्का झील ( उड़ीसा ) |

🔹 भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है?

उत्तर – बुलर झील ( कश्मीर) |

🔹 सांभर झील किस राज्य में है?

उत्तर – राजस्थान |

🔹 लोकतक झील किस राज्य में है?

उत्तर – मणिपुर |

🔹 भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौनसा है?

उत्तर – गरसोप्पा जलप्रपात या जोग जलप्रपात |

🔹 जोग जलप्रपात किस नदी पर है?

उत्तर – श्रावस्ती नदी ( कर्नाटक ) |

🔹 शिवासमुद्रम जलप्रपात किस नदी पर है?

उत्तर – कावेरी |

🔹 धुआंधार जलप्रपात किस नदी पर है?

उत्तर – नर्मदा |

🔹 चूलिया जलप्रपात किस नदी पर है?

उत्तर – चंबल नदी |

🔹 गंगा नदी का उद्गम स्थल कौन सा है?

उत्तर – गंगोत्री ( उत्तराखंड ) |

🔹 किस नदी को बिहार का शोक कहा जाता है?

उत्तर – कोसी नदी |

🔹 कावेरी जल विवाद किन दो राज्यों के बीच है?

उत्तर – कर्नाटक और तमिलनाडु |

🔹 आगरा, मथुरा और दिल्ली किस नदी के किनारे स्थित हैं?

उत्तर – यमुना |

🔹 वाराणसी, हरिद्वार,बद्रीनाथ, कानपुर,पटना किस नदी के किनारे स्थित हैं?

उत्तर – गंगा |

🔹 श्रीनगर किस नदी के किनारे स्थित है?

उत्तर – झेलम |

🔹 भारत का सबसे ऊंचा बांध कौन सा है?

उत्तर – टिहरी बांध |

🔹 भारत का सबसे लंबा बांध कौन सा है?

उत्तर – हीराकुंड बांध ( महानदी ) |

🔹 भाखड़ा बांध किस नदी पर है?

उत्तर – सतलुज

🔹 सरदार सरोवर बांध किस नदी पर है?

उत्तर – नर्मदा

🔹 नागार्जुन सागर बांध किस नदी पर है?

उत्तर – कृष्णा नदी |

🔹 साइलेंट वैली क्यों प्रसिद्ध है?

उत्तर – जैव विविधता के कारण |

🔹 साइलेंट वैली कहां स्थित है?

उत्तर -केरल |

🔹 फूलों की घाटी कहां स्थित है?

उत्तर -उत्तराखंड में |

🔹 जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है?

उत्तर – नैनीताल ( उत्तराखंड ) |

🔹 काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है?

उत्तर – असम |

🔹 शेर परियोजना कब शुरू की गई ?

उत्तर – 1972 ईस्वी |

🔹 बाघ परियोजना कब शुरू की गई ?

उत्तर – 1973 ईस्वी |

🔹 भारत की सबसे महत्वपूर्ण मिट्टी कौन सी है?

उत्तर – जलोढ़ मिट्टी |

🔹 काली मिट्टी का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर – रेगड़ मिट्टी |

🔹 हरित क्रांति का जनक किसे माना जाता है?

उत्तर – डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन |

🔹 श्वेत क्रांति का जनक किसे माना जाता है?

उत्तर – डॉ वर्गीज कुरियन |

🔹 दूध के उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

उत्तर – प्रथम |

🔹 गेहूं का उत्पादन भारत के किस राज्य में सबसे अधिक होता है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश |

🔹 गन्ने का उत्पादन किस राज्य में सबसे अधिक होता है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश |

🔹 कपास किस राज्य में सबसे अधिक होती है ?

उत्तर – गुजरात में |

🔹 चाय सबसे अधिक किस राज्य में होती है?

उत्तर – असम |

🔹 चावल का उत्पादन किस राज्य में सबसे अधिक होता है?

उत्तर – पश्चिमी बंगाल |

सौरमंडल ( Solar System )

▪️ सौरमंडल में कुल कितने ग्रह हैं?

उत्तर – 8.

▪️ सौरमण्डल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा है?

उत्तर – बुध |

▪️ सौरमण्डल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?

उत्तर – बृहस्पति |

▪️ पृथ्वी के सबसे निकट ग्रह कौन सा है?

उत्तर – शुक्र |

▪️ सूर्य के सबसे निकट ग्रह कौन सा है?

उत्तर – बुध |

▪️ सूर्य के सबसे दूर ग्रह कौन सा है?

उत्तर – वरुण |

▪️ किस ग्रह को पृथ्वी की बहन कहा जाता है?

उत्तर – शुक्र ग्रह |

▪️ किस ग्रह को सौंदर्य का देवता कहा जाता है?

उत्तर – शुक्र |

▪️ कौन से ग्रह सूर्य के चारों ओर दक्षिणावर्त घूमते हैं?

उत्तर – शुक्र व अरुण |

▪️ वह कौन से ग्रह हैं जिनके उपग्रह नहीं हैं?

उत्तर – बुध व शुक्र |

▪️ किस ग्रह को नीला ग्रह कहा जाता है?

उत्तर – पृथ्वी |

▪️ चंद्रग्रहण कब लगता है?

उत्तर – पूर्णिमा को |

▪️ सूर्यग्रहण कब लगता है?

उत्तर – अमावस्या को |

▪️ किस स्थिति को दिन रात बराबर होते हैं?

उत्तर – 21 मार्च व 22 सितंबर |

▪️ भूपर्पटी पर कौन सा तत्व सबसे अधिक पाया जाता है?

उत्तर – एल्युमीनियम |

संसार ( World )

🔹 विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर – एशिया

🔹 विश्व में कुल कितने महाद्वीप हैं?

उत्तर – सात |

🔹 विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया |

🔹 भारत किस महाद्वीप में स्थित है?

उत्तर – एशिया |

🔹 किस महाद्वीप को अंध महाद्वीप कहा जाता है?

उत्तर – अफ्रीका |

🔹 विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?

उत्तर – प्रशांत महासागर |

🔹 विश्व का सबसे छोटा महासागर कौन सा है?

उत्तर – हिंद महासागर |

🔹 भारत के दक्षिण में कौन सा महासागर है?

उत्तर – हिंद महासागर |

🔹 सबसे अधिक लवणीय सागर कौन सा है?

उत्तर – लाल सागर |

🔹 विश्व की सबसे बड़ी झील कौन सी है?

उत्तर – कैस्पियन सागर |

🔹 मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है?

उत्तर – सुपीरियर झील |

🔹 विश्व की सबसे लवणीय झील कौन सी है?

उत्तर – वॉन झील ( तुर्की ) |

🔹 किस देश को हजार झीलों का देश कहा जाता है?

उत्तर – फिनलैंड |

🔹 विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन सा है?

उत्तर – एंजल जलप्रपात ( वेनेजुएला ) |

🔹 नियाग्रा जलप्रपात किन दो देशों के बीच स्थित है?

उत्तर – अमेरिका और कनाडा |

🔹 विश्व की सबसे बड़ी नहर कौन सी है?

उत्तर – स्वेज नहर |

🔹 स्वेज नहर का निर्माण कब हुआ था?

उत्तर – 1869 ईo में |

🔹 स्वेज नहर किन दो सागरों को जोड़ती है?

उत्तर – भूमध्य सागर और लाल सागर |

🔹 विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन सा है?

उत्तर – सहारा ( अफ्रीका ) |

🔹 गोबी मरुस्थल कहां स्थित है?

उत्तर – मंगोलिया |

🔹 विश्व की सबसे लंबी पर्वतमाला कौन सी है?

उत्तर – एंडीज ( दक्षिण अमेरिका ) |

🔹 विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन सा है?

उत्तर – माउंट एवरेस्ट ( नेपाल ) |

🔹 विश्व का सबसे ऊंचा पठार कौन सा है?

उत्तर – तिब्बत का पठार |

🔹 सुनामी किस भाषा का शब्द है?

उत्तर – जापान सुनामी का प्रमुख कारण क्या है?

उत्तर – भूकंप |

🔹 जल के आयतन के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

उत्तर – अमेजन नदी ( दक्षिण अमेरिका ) |

🔹 विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

उत्तर – नील नदी ( अफ्रीका ) |

🔹 आसवान बांध किस नदी पर है?

उत्तर – नील नदी |

🔹 विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा कौन सा है?

उत्तर – सुंदरवन का डेल्टा ( पश्चिमी बंगाल ) |

🔹 विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश कौन सा है?

उत्तर – चीन |

🔹 विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कौन सा है?

उत्तर – रूस |

🔹 विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर – एशिया |

🔹जनसंख्या एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे छोटा देश कौन सा है?

उत्तर – वेटिकन सिटी |

🔹 किस देश को कंगारुओं का देश कहा जाता है?

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया |

🔹 किस देश को नील नदी का उपहार कहा जाता है?

उत्तर – मिस्र |

🔹 अमेरिका की मुद्रा का क्या नाम है?

उत्तर – डॉलर |

🔹 बांग्लादेश की मुद्रा क्या है?

उत्तर – टका |

🔹 भारत की मुद्रा का क्या नाम है?

उत्तर – रुपया |

🔹 कुवैत की मुद्रा का क्या नाम है?

उत्तर – दिनार |

🔹 रूस की मुद्रा को क्या कहते हैं?

उत्तर – रूबल |

🔹 भारत और चीन के बीच सीमा रेखा को क्या कहते हैं?

उत्तर – मैकमोहन रेखा |

🔹 भारत व पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा का क्या नाम है?

उत्तर – रेडक्लिफ रेखा |

🔹 पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच की सीमा रेखा को क्या कहते हैं?

उत्तर – डूरंड रेखा |

🔹 49वीं समानांतर रेखा किन दो देशों के मध्य में है?

उत्तर – अमेरिका व कनाडा |

🔹 मन्नार की खाड़ी किन दो देशों को अलग करती है?

उत्तर – भारत और श्रीलंका |

भारतीय इतिहास ( Indian History )

🔹 इतिहास का पिता किसे कहा जाता है?

उत्तर – हेरोडोटस को |

🔹 आग का आविष्कार किस युग में हुआ?

उत्तर – पुरापाषाण युग में |

🔹 पहिए का आविष्कार किस युग में हुआ?

उत्तर – नवपाषाण युग में |

🔹 सिंधु घाटी की सभ्यता ( हड़प्पा सभ्यता ) का काल क्या माना जाता है ?

उत्तर – 2500 ईस्वी पूर्व से 1750 ईस्वी पूर्व |

🔹 हड़प्पा सभ्यता कैसी सभ्यता थी?

उत्तर – नागरिक सभ्यता |

🔹 हड़प्पा सभ्यता के लोगों ने कौन सी फसल सबसे पहले उगाई?

उत्तर – कपास |

🔹 हड़प्पा कहां स्थित है?

उत्तर – पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में |

🔹 मोहनजोदड़ो कहां स्थित है?

उत्तर – पाकिस्तान के सिंध प्रांत में |

🔹 लोथल कहां स्थित है?

उत्तर – गुजरात में |

🔹 वैदिक सभ्यता का काल क्या है?

उत्तर – 1500 ईo पूर्व से 600 ईo पूर्व |

🔹 आर्यों की भाषा क्या थी?

उत्तर – संस्कृत |

🔹 आर्यों का मुख्य व्यवसाय क्या था?

उत्तर – पशुपालन और कृषि |

🔹 आर्यों ने किस धातु की खोज की?

उत्तर – लोहा |

🔹 सबसे प्राचीन वेद कौन सा है?

उत्तर – ऋग्वेद |

🔹 वेदों की संख्या कितनी है?

उत्तर – 4.

🔹 मनुस्मृति की रचना किसने की?

उत्तर – मनु ने |

🔹 रामायण की रचना किसने की?

उत्तर – वाल्मीकि ने |

🔹 महाभारत की रचना किसने की?

उत्तर – वेदव्यास ने |

🔹 चरक संहिता किससे संबंधित है?

उत्तर – चिकित्सा से |

🔹 गायत्री मंत्र किस ग्रंथ से लिया गया है?

उत्तर – ऋग्वेद |

🔹 मौर्य वंश की स्थापना किसने की?

उत्तर – चंद्रगुप्त मौर्य ने |

🔹 अर्थशास्त्र की रचना किसने की?

उत्तर – कौटिल्य ने |

🔹 अशोक महान के दादा का क्या नाम था?

उत्तर – चंद्रगुप्त मौर्य |

🔹 अशोक ने किस धर्म को अपनाया?

उत्तर -बौद्ध धर्म |

🔹 अशोक की राजधानी का क्या नाम था?

उत्तर – पाटलिपुत्र |

🔹 अद्वैतवाद का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया?

उत्तर – शंकराचार्य ने |

🔹 बौद्ध धर्म की स्थापना किसने की?

उत्तर – महात्मा बुद्ध ने |

🔹 जैन धर्म की स्थापना किसने की?

उत्तर – महावीर स्वामी ने |

🔹 बुद्धचरित की रचना किसने की?

उत्तर – अश्वघोष ने |

🔹 मेगस्थनीज की पुस्तक का क्या नाम है?

उत्तर – इंडिका |

🔹 श्रीनगर की स्थापना किसने की?

उत्तर – अशोक ने |

🔹 अशोक के माता-पिता का क्या नाम था?

उत्तर – अशोक की माता का नाम सुभद्रांगी तथा पिता का नाम बिंदुसार था |

🔹 संगम काल में कितनी रचनाओं का वर्णन है?

उत्तर – 2289.

🔹 संगम काल की भाषा क्या थी?

उत्तर – तमिल |

🔹 आर्यभट्ट कौन था?

उत्तर – खगोल वैज्ञानिक व गणितज्ञ ( गुप्त वंश )

🔹 कालिदास किसके दरबारी कवि थे?

उत्तर – चंद्रगुप्त विक्रमादित्य |

🔹 भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है?

उत्तर – समुद्रगुप्त |

🔹 हरिषेण किसका दरबारी कवि था?

उत्तर – समुद्रगुप्त |

🔹 कुमारसंभव, अभिज्ञान शाकुंतलम्, मेघदूत किसकी रचनाएं हैं?

उत्तर – कालिदास |

🔹 फाह्यान किसके समय में भारत आया?

उत्तर – चंद्रगुप्त विक्रमादित्य |

🔹 हर्षवर्धन किस वंश का राजा था?

उत्तर – वर्धन वंश या पुष्यभूति वंश |

🔹 हर्षवर्धन का दरबारी कवि कौन था?

उत्तर – बाणभट्ट |

🔹 हर्षचरित की रचना किसने की?

उत्तर – बाणभट्ट ने |

🔹 चीनी यात्री ह्वेनसांग किसके समय में भारत आया?

उत्तर – हर्षवर्धन |

🔹 शून्य की खोज किसने की?

उत्तर – आर्यभट्ट ने |

🔹 नाट्यशास्त्र की रचना किसने की?

उत्तर – भरतमुनि |

🔹 पंचतंत्र की रचना किसने की?

उत्तर – विष्णुदत्त शर्मा ने |

🔹 कादंबरी के लेखक कौन थे?

उत्तर – बाणभट्ट |

🔹 किस चालुक्य राजा ने हर्षवर्धन को पराजित किया?

उत्तर – पुलकेशिन द्वितीय ने |

🔹 गुलाम वंश ( दास वंश ) की स्थापना किसने की?

उत्तर – कुतुबुद्दीन ऐबक ने |

🔹 कुतुब मीनार के निर्माण का कार्य किसने आरंभ किया?

उत्तर – कुतुबुद्दीन ऐबक ने |

🔹 रजिया सुल्तान किसकी बेटी थी?

उत्तर – इल्तुतमिश की |

🔹 दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाली पहली महिला शासक कौन थी?

उत्तर – रजिया सुल्तान |

🔹 इब्नबतूता किसके काल में भारत आया?

उत्तर – मोहम्मद तुगलक |

🔹 अमीर खुसरो ने किस भाषा में के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई?

उत्तर – खड़ी बोली |

🔹 विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब व किसने की?

उत्तर – 1336 ईस्वी में हरिहर व बुक्का ने |

🔹 विजयनगर का सबसे प्रतापी शासक कौन था?

उत्तर – कृष्णदेव राय |

🔹 कबीर के गुरु कौन थे?

उत्तर – रामानंद |

🔹 सिख धर्म की स्थापना किसने की?

उत्तर – गुरु नानक ने |

🔹 अमृतसर का निर्माण किसने करवाया?

उत्तर – गुरु रामदास ने |

🔹 गुरु तेग बहादुर को किसने मृत्यु दंड दिया?

उत्तर – औरंगजेब ने |

🔹 गुरु अर्जुन देव को किसने मृत्युदंड दिया?

उत्तर – जहांगीर ने |

🔹 मुगल वंश का संस्थापक कौन था?

उत्तर – बाबर |

🔹 पानीपत की पहली लड़ाई कब और किस-किस के बीच हुई?

उत्तर – 1526 में, बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच |

🔹 पानीपत की दूसरी लड़ाई कब और किस-किस के बीच हुई?

उत्तर – 1556 में, अकबर और हेमू के बीच |

🔹 बीरबल का असली नाम क्या था?

उत्तर – महेशनाथ |

🔹 किस मुगल शासक ने जजिया कर हटाया?

उत्तर – अकबर ने ( 1564 में ) |

🔹 ताजमहल का निर्माण किसने करवाया?

उत्तर – शाहजहां ने |

🔹 शेरशाह का मकबरा कहां है?

उत्तर – सासाराम ( बिहार ) |

🔹 वास्को डी गामा ने भारत की खोज कब की?

उत्तर – 1498 ईस्वी में |

🔹 प्लासी की लड़ाई कब हुई ?

उत्तर – 1757 ईस्वी में |

🔹 बक्सर का युद्ध कब हुआ ?

उत्तर – 1764 ईस्वी में |

🔹 इलाहाबाद की संधि कब हुई ?

उत्तर – 1765 ईस्वी में |

🔹 भारत में आधुनिक शिक्षा की नींव कब रखी गई ?

उत्तर – 1835 ईस्वी में |

🔹 भारत में सर्वप्रथम रेल कब चली |

उत्तर – 1853 ईस्वी में ( मुंबई से थाना तक ) |

🔹 ब्रह्मसमाज की स्थापना कब और किसने की?

उत्तर – 1828 ईस्वी में, राजा राममोहन राय ने |

🔹 आर्य समाज के संस्थापक कौन थे?

उत्तर – स्वामी दयानंद ( 1875 में )

🔹 रामकृष्ण मिशन की स्थापना कब और किसने की?

उत्तर – 1897 ईस्वी में, स्वामी विवेकानंद ने |

🔹 नील दर्पण का लेखक कौन था?

उत्तर – दीनबंधु मित्र |

🔹 युवा बंगाल आंदोलन ( तरुण बंगाल आंदोलन ) किसने चलाया?

उत्तर – हेनरी विवियन डेरेजियो ने |

🔹 मराठा और केसरी अखबार किसने चलाए?

उत्तर – बाल गंगाधर तिलक ने |

🔹 गुलामगिरी के लेखक कौन थे?

उत्तर – महात्मा ज्योतिबा फूले |

🔹 1857 की क्रांति का पहला शहीद कौन था?

उत्तर – मंगल पांडे |

🔹 रानी लक्ष्मीबाई का मूल नाम क्या था?

उत्तर – मणिकर्णिका |

🔹 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई?

उत्तर – 1885 ईo में, मुंबई में |

🔹 गदर पार्टी के संस्थापक कौन थे?

उत्तर – लाला हरदयाल |

🔹 मुस्लिम लीग की स्थापना कब और कहां हुई?

उत्तर – 1906 ईस्वी में, ढाका में |

🔹 रोलेट एक्ट कब पारित हुआ?

उत्तर – 1919 में |

🔹 स्वराज दल की स्थापना किसने की?

उत्तर – मोती लाल नेहरू और चितरंजन दास ने |

🔹 महात्मा गांधी को सर्वप्रथम राष्ट्रपिता किसने कहा था?

उत्तर – नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने |

🔹 महात्मा गांधी को सर्वप्रथम महात्मा किसने कहा था?

उत्तर – रविंद्रनाथ टैगोर ने |

🔹 महात्मा गांधी को अर्धनग्न फकीर किसने कहा था?

उत्तर – चर्चिल ने |

🔹 भारत कब स्वतंत्र हुआ?

उत्तर – 15 अगस्त, 1947 को |

🔹 भारतीय संविधान सभा की स्थापना कब हुई ?

उत्तर – 1946 में |

🔹 भारत कब गणतंत्र बना ?

उत्तर – 26 जनवरी, 1950 को |

🔹 लौह पुरुष किस महापुरुष को कहा जाता है?

उत्तर – सरदार पटेल |

🔹 ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ यह किसने कहा?

उत्तर – सुभाष चंद्र बोस ने |

🔹 ‘जय जवान,जय किसान’ का नारा किसने दिया?

उत्तर – लाल बहादुर शास्त्री ने |

🔹 ‘स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ यह किसने कहा?

उत्तर – बाल गंगाधर तिलक ने |

🔹 ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा किसने दिया?

उत्तर – भगत सिंह ने |

भारतीय संविधान ( Indian Constitution )

🔹 भारतीय संविधान कब पारित हुआ लागू?

उत्तर – 26 नवंबर, 1949 को |

🔹 भारतीय संविधान कब लागू हुआ?

उत्तर – 26 जनवरी, 1950 को |

🔹 भारतीय संविधान का अधिकांश भाग कहां से लिया गया है?

उत्तर – 1935 ईस्वी के अधिनियम से |

🔹 भारतीय संविधान के निर्माण में कितना समय लगा?

उत्तर – 2 वर्ष,11 माह, 18 दिन |

🔹 भारतीय संविधान की प्रस्तावना में किस संशोधन द्वारा परिवर्तन किया गया?

उत्तर – 42 वें संविधान संशोधन द्वारा ( 1976 में ) |

🔹 42 वें संविधान संशोधन ( 1976 ) द्वारा संविधान की प्रस्तावना में कौन-कौन से शब्द जोड़े गए?

उत्तर – समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष व अखंडता |

🔹 भारतीय संविधान में कितने अनुच्छेद व अनुसूचियां हैं?

उत्तर – 395 अनुच्छेद व 12 अनुसूचियां |

🔹 मूल संविधान में कितने अनुच्छेद और अनुसूचियां थी?

उत्तर – 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां |

🔹 भारतीय संविधान को कितने भागों में बांटा गया है?

उत्तर – 22.

🔹 कौन सा अनुच्छेद मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है?

उत्तर – अनुच्छेद 32.

🔹 अनुच्छेद 12 से अनुच्छेद 35 तक किससे संबंधित हैं?

उत्तर – मौलिक अधिकारों से |

🔹 राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों का उल्लेख किन अनुच्छेदों में किया गया है?

उत्तर – अनुच्छेद 36 से अनुच्छेद 51 तक |

🔹 भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार कहां से लिए गए हैं?

उत्तर – अमेरिका के संविधान से |

🔹 मौलिक अधिकारों की संख्या कितनी है?

उत्तर – छह |

🔹 मौलिक कर्तव्यों को किस संशोधन के द्वारा भारतीय संविधान में जोड़ा गया?

उत्तर – 42 वें संविधान संशोधन ( 1976 ईस्वी ) |

🔹 मूल कर्तव्यों का वर्णन किस अनुच्छेद में है?

उत्तर – अनुच्छेद 51 ( क ) |

🔹 संसद के कितने अंग हैं?

उत्तर – तीन अंग – लोकसभा, राज्यसभा व राष्ट्रपति |

🔹 संसद के कितने सदन हैं ?

उत्तर – दो सदन — लोकसभा और राज्यसभा |

🔹 भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?

उत्तर – पंडित जवाहरलाल नेहरू |

🔹 भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?

उत्तर – डॉo राजेंद्र प्रसाद |

🔹 भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे |

🔹 सर्वपल्ली राधाकृष्णन |

🔹 राष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है?

उत्तर – 5 वर्ष |

🔹 प्रधानमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर – राष्ट्रपति |

🔹 निर्णायक मत देने का अधिकार किसको है?

उत्तर – लोकसभा अध्यक्ष को |

🔹 निर्वाचन आयोग का गठन किस अनुच्छेद के तहत किया गया?

उत्तर – अनुच्छेद 324.

🔹 सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तथा अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर – राष्ट्रपति |

🔹 मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर – राज्यपाल |

🔹 भारत में कुल कितने राज्य हैं?

उत्तर – 28.

🔹 भारत में कितने केंद्र-शासित प्रदेश हैं?

उत्तर – 8.

🔹 पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवार की आयु कितनी होनी चाहिए?

उत्तर – 21 वर्ष |

🔹 किस संविधान संशोधन के द्वारा पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा दिया गया?

उत्तर – 75 वें संविधान संशोधन ( 1994 ) के द्वारा |

भारत का राष्ट्रगान

🔹 भारत का राष्ट्रगान कौन सा है?

उत्तर – जन गण मन |

🔹 भारतीय राष्ट्रगान किसने लिखा?

उत्तर – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने |

🔹 भारतीय राष्ट्रगान को राष्ट्रगान के रूप में कब मान्यता मिली?

उत्तर – 24 जनवरी, 1950 को |

🔹 प्रथम बार राष्ट्रगान कब गाया गया?

उत्तर – 27 सितंबर, 1911 को ( कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में )

🔹 जन गण मन को गाये जाने की समय सीमा क्या है?

उत्तर – 52 सेकंड |

भारत का राष्ट्रीय गीत

🔹 भारत का राष्ट्रीय गीत कौन सा है?

उत्तर – वंदे मातरम |

🔹 वंदे मातरम को भारतीय राष्ट्र गीत के रूप में कब स्वीकृति मिली?

उत्तर – 24 जनवरी, 1950 को |

🔹 वंदे मातरम किसने लिखा था?

उत्तर – बंकिम चंद्र चटर्जी ने |

🔹 वंदे मातरम किस पुस्तक का अंश है?

उत्तर – आनंद मठ |

🔹 आनंद मठ किस विधा की रचना है?

उत्तर – उपन्यास |

🔹 आनंद मठ किस भाषा में रचित है?

उत्तर – बांग्ला |

🔹 सर्वप्रथम वंदे मातरम कब और कहां गाया गया था?

उत्तर – 1896 ईo में ( कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में ) |