सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन -2 (कक्षा -7 ) ( Social And Political Life -2 )

( यहाँ NCERT की सातवीं कक्षा की राजनीति शास्त्र की पाठ्य पुस्तक ‘सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन -2’ के महत्त्वपूर्ण तथ्यों का संकलन किया गया है जो विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है | )

सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन -2
सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन -2

◾️सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से अभिप्राय है कि देश के प्रत्येक वयस्क नागरिक को मत का अधिकार है |

▪️ भारत में 18 वर्ष या अधिक आयु का व्यक्ति वयस्क माना जाता है |

▪️ 61वें संविधान संशोधन ( 1989 ) के द्वारा मताधिकार की  न्यूनतम आयु 21 वर्ष से घटा  कर 18 वर्ष कर दी गयी |

⚫️ ओमप्रकाश वाल्मीकि एक प्रसिद्ध दलित साहित्यकार हैं | ‘जूठन’ उनकी आत्मकथा है जो हिन्दी साहित्य में एक महत्त्वपूर्ण स्थान रखती है | डॉo तुलसीराम की आत्मकथा ‘मुर्दहिया’ भी दलित-विमर्श की विशिष्ट रचना है |

⚫️ 1975 में ‘दीवार’ फ़िल्म आई जिसका निर्देशन यश चोपड़ा ने किया | इसमें जूते पोलिश करने वाला एक छोटा लड़का फेंक कर दिये गए पैसे लेने से मना कर देता है | उसका मानना है कि  उसके काम की भी गरिमा है और उसे उसके काम का मेहनताना आदर के साथ मिलना चाहिए |  कक्षा -7 की इस पाठ्य-पुस्तक में ‘दीवार’ फ़िल्म के  इस दृश्य के उल्लेख का उद्देश्य उन कामों से जुड़े लोगों के साथ होने वाले अपमानजनक व्यवहार को अनुचित व अमानवीय करार देना है जो प्राय : दलित करते आए हैं  | समाज में इस प्रकार के व्यवहार का प्रचलन लोकतंत्र की संकल्पना को हानि पहुंचाता है |

⚫️ विद्यालयों में मिड डे मील योजना सर्वप्रथम तमिलनाडु में आरम्भ की गयी थी और 2001 में सर्वोच्च  न्यायालय ने सभी राज्यों को इसे अपने राज्य में 6 माह के अंदर लागू करने के  आदेश दिये |

🌎 रोजा पार्क्स एक अफ़्रीकी-अमेरीकी महिला थी | 1 दिसंबर, 1955 को दिनभर काम करके थक जाने के बाद बस में उसने अपनी सीट एक गोरे को देने से मना कर दिया | उस दिन से एक आंदोलन शुरू हो गया जिसे ‘नागरिक अधिकार आंदोलन’ ( Civil Rights Movement ) कहा जाता है | एक लम्बे संघर्ष के बाद अमेरिका में 1964 के नागरिक अधिकार अधिनियम के द्वारा नस्ल , धर्म व राष्ट्रीय मूल के आधार पर भेदभाव को निषेध कर दिया गया |

⚫️ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 में धर्म,  जाति,  लिंग,  जन्म-स्थान आदि के आधार पर भेदभाव को निषेध किया गया है |

◾️1995 में विकलांगता अधिनयम पास किया गया जिसमें उनकी शिक्षा को सुनिश्चित करने  व उनको मुख्य धारा में लाने की बात की  गयी |

⚫️ 1996 में केरल सरकार ने राज्य के कुल बजट का 40%  भाग  पंचायतों को दे दिया | इससे स्वास्थ्य , शिक्षा ,पेयजल आदि सुविधाओं का विकास हुआ |

🌎 कोस्टारिका एक दक्षिण-अमेरीकी देश है | यह दक्षिण अमेरीका का सबसे स्वस्थ देश  माना जाता है | इस देश ने कुछ वर्ष पहले एक  निर्णय लिया कि  वह  सेना नहीं रखेंगे |
और सेना पर व्यय किए जाने वाले धन को शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य सुविधाओं के विकास पर खर्च करेंगे |उनके इस फैंसले का देश के शिक्षा-स्वास्थ्य सम्बन्धी ढाँचे पर आश्चर्यजनक रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ा |

⚫️ शासन तीन स्तरों  पर काम करता है – केंद्र स्तर,  राज्य स्तर तथा स्थानीय स्तर |

▪️ विधानसभा के सदस्य को विधायक ( मेंबर ऑफ़ लेजिसलेटिव ) कहते हैं |अलग-अलग राज्यों में  विधानसभा सदस्यों की अलग-अलग संख्या होती है | हरियाणा विधानसभा में 90 सीट हैं |

▪️ विधानसभा चुनाव के बाद बहुमत प्राप्त दल  के विधायक अपने  नेता का चुनाव करते हैं जो राज्य का मुख्यमंत्री बनता है | वर्तमान में (1914-1919 ) हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और श्री मनोहर लाल खट्टर जी राज्य के मुख्यमंत्री हैं |

▪️ राज्य के मुखिया को राज्यपाल कहते हैं | वर्तमान (1919 ) में  हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आचार्य हैं |

⚫️ रास सुंदरी देवी का जन्म  बंगाल में हुआ | 60 वर्ष की उम्र में उसने बांग्ला भाषा में  अपनी आत्म कथा ‘आमार जीबन’ लिखी |उसने शादी के बाद छुप-छुप कर पढ़ना सीखा | उसकी आत्म-कथा ने भारत में स्त्री-शिक्षा सम्बन्धी आंदोलन को एक नया आयाम प्रदान किया |

◾️रमा बाई का जन्म महाराष्ट्र में हुआ | वह कभी स्कूल नहीं गई परन्तु अपने माता-पीता से उसने पढ़ना-लिखना सीखा |
वह संस्कृत पढ़ना जानती थी | उसने पुणे के पास खेड़गाँव में एक मिशन स्थापित किया जिसमें विधवा स्त्रियों को पढ़ने लिखने के साथ-साथ जीवनोपयोगी कौशल भी सिखाया जाता था |उन्हें ‘ पंडिता’ की उपाधि दी गई |

◾️रुकैया सखावत हुसैन ने अंग्रेजी भाषा में एक कहानी लिखी : ‘Sultana’s Dream’ ( सुल्ताना का स्वप्न ) जिसमें उसने लेडी लैंड की कल्पना की |

▪️ 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है |

▪️ हर साल14 अगस्त को वाघा  बॉर्डर पर हजारों लोग एकत्रित होते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है |

⚫️ ‘मीडिया’ शब्द अंग्रेजी के ‘मीडियम’ शब्द का बहुवचन है जिसका अर्थ है- माध्यम |

▪️ मीडिया से अभिप्राय उन सभी साधनों व तरीकों  से है जिनके द्वारा हम विचारों का आदान-प्रदान करते हैं |

▪️ संचार के जिन साधनों की पहुँच लाखों-करोड़ों  लोगों तक होती है उसे ‘मास कम्युनिकेशन या मास मीडिया’ कहते हैं |

⚫️ प्रिटिंग प्रेस  का आविष्कार जर्मनी के गुटेनबर्ग ने ( 1439 में )  किया था | इसमें सबसे पहले छपने  वाली पुस्तक बाइबल थी |

⚫️ टेलीविजन का आरंभिक रूप ‘टेलीवाइजर’ था जिसकी खोज स्कॉटलैंड के जॉन एल बेयर्ड ने 1926 में  की |

⚫️ सेंसरशिप : जब सरकार समाचार के किसी अंश , फ़िल्म के किसी दृश्य या गीत की किसी अभिव्यक्ति को जन समुदाय तक पहुंचने से प्रतिबंधित करती है तो इसे सेंसरशिप कहा जाता है |

▪️ भारत में 1975-77 में आपातकाल के दौर में सेंसरशिप अपने चरम पर थी | वर्तमान में कानूनन तो प्रेस व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है परन्तु कुछ कट्टरपंथी संगठन अनावश्यक रूप से लेखकों व कलाकारों को डरा-धमका कर उन्हें स्वतन्त्र अभिव्यक्ति से रोक रहे हैं और सरकार उन संगठनों  को रोकने में असफल सिद्ध हो रही है | ‘मोब लिंचिंग’ का दानव अनेक बुद्धिजीवियों की जान ले  चुका है | वैचारिक असहिष्णुता अपने चरम पर है |

⚫️ ‘ब्रांडिंग’ या ‘दागना’ शब्द पशु पालन से जुड़ा है |पशु पालक अपने पशुओं को पहचानने के लिए गर्म लोहे की छड़  से उन पर एक ख़ास चिह्न लगाते थे जिसे ‘ब्रांडिंग’ कहा गया |

⚫️ तमिलनाडु में सप्ताह में दो बार लगने वाला ‘इरोड’ का कपड़ा बाजार संसार के विशाल बाजारों में से एक है |

⚫️ दादन व्यवस्था : बुनकरों द्वारा घर पर कपड़ा बुनना |

⚫️ जिनिंग मिल : वह मिल जहाँ कपास के गोलों से बीज अलग किये  जाते हैं |

⚫️ टिहरी बांध उत्तराखंड में भागीरथी नदी पर है |यह भारत का सबसे ऊंचा बाँध (220.5 मीटर ) है |

⚫️ ‘ तवा मत्स्य संघ ‘ मछुआरों की सहकारी समितियों का संघ है जो सतपुड़ा के जंगलों से विस्थापित लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रहा है |

◾️तवा नदी छिंदवाड़ा जिले की महादेव पहाड़ियों से निकलती है तथा बैतूल होते हुए होशंगाबाद में नर्मदा नदी में मिल जाती है | तवा नदी पर बाँध के निर्माण का कार्य 1958 में शुरू हुआ था जो 1978 में पूरा हुआ |

◾️1996 में मध्यप्रदेश सरकार ने तवा मत्स्य संघ को तवा बाँध से मछली पकड़ने का अधिकार दे दिया | इस प्रकार 2 जनवरी, 1997 को तवा क्षेत्र के 33 गावों के लिए सही अर्थों में नया साल आया |

यह भी देखें

सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन-1 ( कक्षा – 6 ) ( Social And Political Life-1) ( NCERT, Political Science, Class – 6 )

सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन -3 ( कक्षा-8 ) ( NCERT,Pol Science, Class 8)

भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी ( भूगोल, कक्षा-6) ( India : Climate, Vegetation and Wildlife ( NCERT, Geography, Class -6, Chapter 8 )

पृथ्वी के प्रमुख स्थल रूप ( भूगोल, कक्षा-6) ( Major Landforms Of The Earth )

पृथ्वी की गतियां ( भूगोल, कक्षा 6) ( Motions Of The Earth )(Chapter 3 )

इमारतें, चित्र तथा किताबें ( इतिहास, कक्षा-6) ( Buildings, Paintings and Books )

आरंभिक नगर ( इतिहास, कक्षा-6 )( The Earliest Cities ) ( NCERT, History, Class 6, Chapter 4 )

आरंभिक मानव की खोज में ( इतिहास, कक्षा -6)( On The Trail Of The Earliest People )( NCERT, History, Class, Chapter 2 )

8 thoughts on “सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन -2 (कक्षा -7 ) ( Social And Political Life -2 )”

Leave a Comment