इमारतें, चित्र तथा किताबें ( इतिहास, कक्षा-6) ( Buildings, Paintings and Books )

इमारतें, चित्र तथा किताबें
इमारतें, चित्र तथा किताबें

इमारतें, चित्र तथा किताबें प्राचीन भारत के राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक इतिहास को जानने के महत्त्वपूर्ण व विश्वासनीय स्रोत हैं | इतिहास इनके आधार पर इतिहास का पुनर्निर्माण करते हैं |

लौह स्तंभ : महरौली (दिल्ली) में कुतुबमीनार के परिसर में एक लौह स्तंभ खड़ा है |  इसकी ऊंचाई 7.2 मीटर तथा वजन 3 टन है | इस पर खुदे अभिलेख से हमें ‘चंद्र‘ नामक एक शासक की जानकारी मिलती है | यह संभवतः चंद्रगुप्त द्वितीय हैं | यह उस समय की धातु-विज्ञान का उत्कृष्ट नमूना माना जाता है क्योंकि इसको आज तक जंग नहीं लगी |

◼️ स्तूप का शाब्दिक अर्थ होता है – टीला | स्तूप में एक छोटा सा डिब्बा रखा रहता है | इन डिब्बों में बुद्ध या उनके अनुयायियों के शरीरों के अवशेष ( दांत, हड्डी, राख़ आदि ), उनके द्वारा प्रयुक्त वस्तुएं या कीमती पत्थर या सिक्के रखे हैं |
इसे धातु-मंजूषा भी कहते हैं |

🔹 प्राय: स्तूप  के चारों ओर परिक्रमा करने के लिए एक वृत्ताकार पथ बना होता था जिसे प्रदक्षिणा पथ कहते हैं | इस रास्ते को रेलिंग से घेर दिया जाता है जिसे वेदिका कहते हैं |

🔹 अमरावती ( महाराष्ट्र )( Amravati ka stoop )  का स्तूप एक भव्य स्तूप था |

🔹 सांची ( Sanchi ) का स्तूप मध्यप्रदेश में है |

◼️ इस काल में हिंदू मंदिरों का भी निर्माण हुआ |  विष्णु, शिव तथा दुर्गा जैसे देवी-देवताओं के मंदिर बनाए गए |  मंदिरों का सबसे महत्वपूर्ण भाग ‘गर्भगृह’ था जहां देवता या देवी की मूर्ति रखी जाती थी |

🔹 उत्तर प्रदेश के भीतर गांव में बना मंदिर 1500 साल पुराना है |

🔹 महाबलीपुरम (तमिलनाडु) के मंदिर एक ही चट्टान को काटकर बनाए गए हैं |

🔹 ऐहोल ( कर्नाटक राज्य,  बागलकोट जिला ) का दुर्गा मंदिर 1400 साल पहले बनाया गया |

🔹 अधिकतर मंदिरों में एक सभागार होता था जहां लोग एकत्रित होते थे इसे मंडप कहा जाता था |

🔹 उड़ीसा में एक जैन मठ है जिसे पहाड़ी को खोदकर बनाया गया है यह दो मंजिली इमारत है |

🔹 मंदिरों के प्रवेश द्वार को ‘तोरण‘ कहा जाता है |

◼️ अजंता ( महाराष्ट्र ) की गुफाओं में बौद्ध धर्म से संबंधित चित्र हैं |  इनका निर्माण लगभग 1500 साल ( गुप्त काल )  पहले हुआ |

◼️ लगभग 1800 साल पहले तमिल महाकाव्य ‘सिलप्पदिकारम‘  की रचना ‘इलांगो‘ नामक कवि ने की |

🔹’मणिमेखलई‘ एक तमिल महाकाव्य है इसकी रचना लगभग 1400 साल पहले ‘सतनार’ ( Satnar ) ने की थी |

🔹 कालिदास संस्कृत में लिखते थे | अभिज्ञान शाकुंतलम्, मेघदूत, रघुवंशम्, कुमारसंभव आदि उनके प्रसिद्ध नाटक थे | वे चंद्रगुप्त द्वितीय के दरबारी कवि थे |

🔹 पुराणों की रचना भी इसी काल में हुई | इनमें विष्णु,  शिव, दुर्गा या पार्वती से जुड़ी कहानियां हैं | ये  संस्कृत भाषा  में रचित हैं |

🔹 ‘महाभारत‘ की रचना वेदव्यास ने की पुराणों का संकलन में भी व्यास नामक ऋषि ने किया |

🔹 ‘भगवतगीता‘ महाभारत का ही अंश है |

🔹 ‘रामायण‘ की रचना महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृत भाषा में कि इसमें कोशल नरेश राम की कथा है |

🔹 गणितज्ञ व खगोलज्ञ आर्यभट्ट ने  ने संस्कृत में ‘आर्यभट्टीय‘ पुस्तक की रचना की |

🔹 आर्यभट्ट ने बताया कि दिन-रात पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण बनते हैं |  ग्रहण का वैज्ञानिक तर्क दिया | वृत्त की परिधि निकालने की विधि बतायी |

🔹 शून्य की खोज भारत में हुई | रोम के निवासी शून्य का प्रयोग किए बिना गिनती करते थे |

◼️ कागज का आविष्कार 1900 साल  पहले ‘काई लून’  नामक व्यक्ति ने चीन में किया |

Other Related Posts

क्या, कब, कहाँ और कैसे ( इतिहास, कक्षा-6 ) ( WHAT, WHEN, WHERE AND HOW ) ( NCERT, History, Class 6, Chapter 1 )

आरंभिक मानव की खोज में ( इतिहास, कक्षा -6)( On The Trail Of The Earliest People )( NCERT, History, Class, Chapter 2 )

भोजन : संग्रह से उत्पादन तक ( इतिहास, कक्षा-6 ) ( From Hunting-Gathering To Growing Food )( NCERT, Class 6, Chapter 3 )

आरंभिक नगर ( इतिहास, कक्षा-6 )( The Earliest Cities ) ( NCERT, History, Class 6, Chapter 4 )

क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें ( इतिहास, कक्षा-6 ) ( What Books And Burials Tell Us )( NCERT, History, Class 6, Chapter 5 )

राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य ( इतिहास, कक्षा-6 ) ( Kingdoms, Kings And An Early Republic )( NCERT, History, Class 6, Chapter 6 )

नये प्रश्न नये विचार ( इतिहास, कक्षा-6 ) ( New Questions And Ideas ) ( NCERT, History, Class 6, Chapter 7 )

अशोक एक अनोखा सम्राट जिसने युद्धों का त्याग कर दिया ( इतिहास, कक्षा-6 ) ( Ashoka, The Emperor Who Gave Gave Up War ) ( NCERT, History, Class 6, Chapter 8 )

खुशहाल गांव व समृद्ध शहर ( इतिहास, कक्षा-6) ( Vital Villages, Thriving Towns )( NCERT, History, Class 6, Chapter 9 )

व्यापारी, राजा और तीर्थ यात्री ( इतिहास, कक्षा-6) ( Traders, Kings and Pilgrims ) ( NCERT, History, Class 6,Chapter 10 )

नये साम्राज्य और राज्य ( इतिहास, कक्षा-6) ( New Empires And Kingdoms )( NCERT, History, Class-6, Chapter 11 )

सौरमंडल में पृथ्वी ( भूगोल, कक्षा-6 ) ( The Earth in the Solar System )( NCERT, Geography, Class 6, Chapter 1 )

सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन-1 ( कक्षा – 6 ) ( Social And Political Life-1) ( NCERT, Political Science, Class – 6 )

13 thoughts on “इमारतें, चित्र तथा किताबें ( इतिहास, कक्षा-6) ( Buildings, Paintings and Books )”

Leave a Comment