वस्तुनिष्ठ प्रश्न ( हिंदी ), बी ए – छठा सेमेस्टर ( Vastunishth Prashn, Hindi, BA – 6th Semester )

◼️ ‘आशा का अंत’ निबंध के लेखक का नाम बताइए |

उत्तर – बालमुकुंद गुप्त |

🔹 बालमुकुंद गुप्त का जन्म कब और कहां हुआ?

उत्तर – बालमुकुंद गुप्त का जन्म 14 नवंबर, 1865 को हरियाणा के झज्जर जिले के गुड़ियानी गांव में हुआ |

🔹 बालमुकुंद गुप्त की मृत्यु कब हुई?

उत्तर – सन 1907 में |

🔹 बालमुकुंद गुप्त के पिता का क्या नाम था?

उत्तर – पूरणमल गोयल |

🔹 बालमुकुंद गुप्त की पत्नी का क्या नाम था?

उत्तर – अनारदेवी |

🔹 ‘आशा का अंत’ किस प्रकार का निबंध है?

उत्तर – व्यंग्यात्मक |

🔹 ‘आशा का अंत’ निबंध किस भाषा में रचित है?

उत्तर – खड़ी बोली |

🔹 बालमुकुंद गुप्त की भाषा की सबसे बड़ी विशेषता क्या है ?

उत्तर – सरलता और स्पष्टता |

🔹 ‘आशा का अंत’ निबंध की प्रमुख शैली कौन-सी है?

उत्तर – संबोधन शैली |

🔹 ‘आशा का अंत’ निबंध बालमुकुंद गुप्त की किस कृति में संकलित है?

उत्तर – शिवशम्भू के चिट्ठे |

🔹 शिवशंभू कौन है?

उत्तर – एक कल्पित पात्र जो अंग्रेजों की शोषणकारी नीतियों पर व्यंग्य करता है |

🔹 ‘बालमुकुंद गुप्त ग्रंथावली‘ कब प्रकाशित हुई?

उत्तर – सन 1993 में |

🔹 बालमुकुंद गुप्त जी ने किस कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की थी?

उत्तर – आठवीं कक्षा |

🔹 बालमुकुंद गुप्त ने किस की प्रेरणा से लिखना शुरू किया था?

उत्तर – पंडित दीनदयाल शर्मा की प्रेरणा से |

🔹 बालमुकुंद गुप्त जी ने किस अखबार में लिखना आरंभ किया था?

उत्तर – मथुरा अखबार में |

🔹 बालमुकुंद गुप्त जी ने किन-किन उर्दू समाचार पत्रों का संपादन किया था?

उत्तर – अखबारे चुनार, कोहिनूर |

🔹 बालमुकुंद गुप्त जी को ‘अखबारे चुनार‘ का संपादक कब चुना गया था?

उत्तर – सन 1886 में |

🔹 बालमुकुंद गुप्त जी ने किन तीन दैनिक समाचार पत्रों का संपादन किया था?

उत्तर – हिन्दोस्तान, हिंदी बंगवासी, भारत मित्र |

🔹 गुप्तजी ने अपने साहित्य में किस भाषा का प्रयोग किया है?

उत्तर – खड़ी बोली का |

🔹 बालमुकुंद गुप्त जी के निबंधों की सबसे बड़ी विशेषता क्या है?

उत्तर – व्यंग्यात्मकता |

🔹 लेखक ने आशा का अंत निबंध किस अंग्रेज शासक के समय में लिखा था |

उत्तर – लॉर्ड कर्जन के समय में |

🔹 ‘आशा का अंत’ निबंध किसको संबोधित करके लिखा गया है?

उत्तर – भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड कर्जन को |

🔹 लॉर्ड कर्जन भारत के वायसराय कब से कब तक रहे?

उत्तर – 1899 ईस्वी से 1905 ईस्वी तक |

🔹 लॉर्ड कर्जन भारत में किस का प्रतिनिधि था?

उत्तर – सम्राट एडवर्ड का |

🔹 सम्राट एडवर्ड किसका पुत्र था?

उत्तर – महारानी विक्टोरिया का |

🔹 भारतवासी महारानी विक्टोरिया को क्या समझते थे?

उत्तर – माता तुल्य |

🔹 लेखक ने ‘बूढ़े लाट‘ शब्द किसके लिए प्रयोग किया है?

उत्तर – लॉर्ड कर्जन के लिए |

🔹 यह पंक्तियां किस निबंध से ली गई हैं –

” किस्मत पर उस मुसाफिरे, खस्ता के रोइए |

जो थक गया हो बैठकर मंजिल के सामने |”

उत्तर – आशा का अंत |

🔹 किस के भाषण ने लेखक का नशा किरकिरा कर दिया?

उत्तर – लार्ड कर्जन के भाषण ने |

🔹 लेखक के अनुसार संसार किस भाव में बंधकर चलता है?

उत्तर – आशा |

🔹 लेखक के अनुसार भारत और अंग्रेजी शासन के बीच तीसरी शक्ति कौन सी है?

उत्तर – ईश्वर |

🔹 लार्ड कर्जन किस प्रकार की प्रवृत्ति का शासक था?

उत्तर – क्रूर एवं अहंकारी |

🔹 लेखक की दृष्टि में भारत कैसा देश है?

उत्तर – कर्मवादी और सत्यवादी |

🔹 एक हजार वर्ष गुलाम रहकर भी भारत किससे हीन नहीं हुआ था?

उत्तर – सत्यवादिता और नीति-परायणता से |

🔹 अंग्रेजों के अनुसार भारत कैसी भूमि थी?

उत्तर – भोग्य भूमि |

🔹 लार्ड कर्जन ने भारतीय जनता को किन-किन कामों से रोकने का प्रयास किया?

उत्तर – अच्छी शिक्षा पाने, अच्छा पद पाने, उन्नति के विषय में सोचने तथा पार्लियामेंट में पहुंचने |

◼️ ‘उत्साह‘ निबंध के लेखक का नाम बताइए |

उत्तर – आचार्य रामचंद्र शुक्ल |

🔹 आचार्य रामचंद्र शुक्ल का जन्म कब और कहां हुआ?

उत्तर – सन 1884 में उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले के अगोना गांव में |

🔹 आचार्य रामचंद्र शुक्ल का देहांत कब हुआ?

उत्तर – सन 1940 में |

🔹 आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी नागरी प्रचारिणी सभा के ‘हिंदी शब्द सागर’ शीर्षक शब्दकोश निर्माण में सह-संपादक के पद पर कब नियुक्त हुए?

उत्तर – सन 1908 में |

🔹 आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी ने किस मासिक पत्रिका का संपादन किया था?

उत्तर – नागरी प्रचारिणी |

🔹 “कोश ने शुक्ल जी को बनाया और शुक्ल जी ने कोश को |” – ये शब्द किसने कहे?

उत्तर – बाबू श्यामसुंदर दास जी ने |

🔹 ‘ग्यारह वर्ष का समय’ कहानी के लेखक कौन हैं?

उत्तर – आचार्य रामचंद्र शुक्ल |

🔹 आचार्य रामचंद्र शुक्ल द्वारा रचित कुछ निबंधों के नाम बताइए |

उत्तर – उत्साह, श्रद्धा-भक्ति, लज्जा |

🔹 आचार्य रामचंद्र शुक्ल के निबंध किस पुस्तक में संकलित हैं?

उत्तर – चिंतामणि ( दो भागों में ) |

🔹 आचार्य शुक्ल जी ने अपने साहित्य / निबंधों में कैसी भाषा का प्रयोग किया है?

उत्तर – संस्कृतनिष्ठ खड़ी बोली |

🔹 आचार्य रामचंद्र शुक्ल के निबंधों को किस श्रेणी में रखा जा सकता है?

उत्तर – विचारात्मक निबंध |

🔹 उत्साह निबंध किस शैली में रचित है?

उत्तर – विवेचनात्मक शैली में |

🔹 आचार्य रामचंद्र शुक्ल द्वारा रचित दो आलोचनात्मक ग्रंथों के नाम लिखिए |

उत्तर – काव्य में रहस्यवाद, सूरदास |

🔹 शुक्ल जी के निबंध किन साहित्यिक पत्रिकाओं में प्रकाशित होते थे?

उत्तर – सरस्वती तथा आनंद कादंबिनी |

🔹 आचार्य शुक्ल द्वारा रचित दो काव्य-रचनाओं के नाम बताइए |

उत्तर – बुद्धचरित, अभिमन्यु वध |

🔹 आचार्य रामचंद्र शुक्ल द्वारा रचित ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’ किस वर्ष प्रकाशित हुआ?

उत्तर – सन 1929 में |

🔹 ‘उत्साह‘ किस प्रकार का निबंध है?

उत्तर – मनोविकार संबंधी |

🔹 दुख के वर्ग में जो स्थान भय का है, आनंद वर्ग में वही स्थान किसका बताया गया है?

उत्तर – उत्साह का |

🔹 साहस पूर्ण आनन्द की उमंग का नाम क्या है?

उत्तर – उत्साह |

🔹 लेखक के अनुसार उत्साह क्या है?

उत्तर – साहसपूर्ण आनंद की उमंग का नाम उत्साह है |

🔹 उत्साह में किसका योग रहता है?

उत्तर – उत्साह में कष्ट या हानि सहने की दृढ़ता के साथ-साथ कर्म में प्रवृत्त होने के आनंद का योग रहता है |

🔹 कर्म के संपादन में जो तत्परतापूर्ण आनंद दिखाई देता है, वह क्या है?

उत्तर – उत्साह |

🔹 साहस और धैर्यपूर्ण कार्य को उत्साह कब कहा जा सकता है?

उत्तर – जब उसमें आनंद का भी समावेश हो |

🔹 कर्म और फल की मिली-जुली अनुभूति को क्या कहते हैं?

उत्तर- उत्साह |

🔹 उत्साह को किसकी मिश्रित अनुभूति माना गया है?

उत्तर – कर्म और फल की |

🔹 लेखक के अनुसार कर्म-प्रधान उत्साह सच्चा उत्साह है या फल-प्रधान उत्साह?

उत्तर – कर्म-प्रधान उत्साह |

🔹 कर्म के लाघव की वासना किस कारण उत्पन्न होती है?

उत्तर – फल की आसक्ति के कारण |

🔹 कर्म मार्ग से फल आसक्ति की प्रबलता हटाने का बहुत ही स्पष्ट उपदेश किसने दिया है?

उत्तर – श्री कृष्ण ने |

🔹 लेखक ने कर्मण्य किसे कहा है?

उत्तर – कर्म में आनंद अनुभव करने वालों को |

🔹 बिना बेहोश हुए भारी फोड़ा चिराने को तैयार होना साहस है या उत्साह?

उत्तर – साहस |

🔹 कठिन से कठिन प्रहार सहकर भी जगह से न हटना क्या कहलाता है?

उत्तर – धीरता |

🔹 लेखक ने उत्साह के कौन-कौन से भेद बताए हैं?

उत्तर – युद्धवीर, बुद्धिवीर, दानवीर, कर्मवीर |

🔹 लेखक के अनुसार दानवीरता की स्थिति कब होती है?

उत्तर – जब दान के कारण दानी को अपने जीवन-निर्वाह में किसी प्रकार का कष्ट या कठिनाई दिखाई दे |

🔹 ‘उत्साह‘ की गिनती किस प्रकार के गुणों में होती है?

उत्तर – अच्छे गुणों में |

🔹 हम कब बहुत से काम प्रसन्नतापूर्वक करने को तैयार हो जाते हैं?

उत्तर – जब हमारा मन बढ़ा हुआ हो |

🔹 सलाम-साधक लोग हाकिमों से मुलाकात करने से पहले किससे उनका मिजाज पूछ लिया करते हैं?

उत्तर – अर्दलियों से |

◼️ ‘गिल्लू’ निबंध की लेखिका का नाम बताएं |

उत्तर – महादेवी वर्मा

🔹 महादेवी वर्मा का जन्म कब और कहाँ हुआ?

उत्तर – सन 1907 में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में |

🔹 महादेवी वर्मा की मृत्यु कब हुई?

उत्तर – सन 1987 में |

🔹 महादेवी वर्मा के पति का क्या नाम था?

उत्तर – श्याम नारायण वर्मा |

🔹 महादेवी वर्मा का विवाह किस आयु में हुआ?

उत्तर – केवल 9 वर्ष की आयु में |

🔹 महादेवी वर्मा किस धर्म से प्रभावित होकर क्या बनना चाहती थी ?

उत्तर – वे बौद्ध धर्म से प्रभावित होकर बौद्ध-भिक्षुणी बनना चाहती थी |

🔹 किस कवयित्री को आधुनिक काल की मीरा कहा जाता है?

उत्तर – महादेवी वर्मा को |

🔹 महादेवी वर्मा के कुछ काव्य-संग्रहों के नाम बताइए |

उत्तर – निहार, रश्मि, नीरजा, यामा, दीपशिखा |

🔹 महादेवी वर्मा ने किस पत्रिका का संपादन किया?

उत्तर – चाँद |

🔹 महादेवी वर्मा को उनकी किस रचना पर भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ?

उत्तर – यामा पर |

🔹 महादेवी वर्मा को किस रचना पर सेकसरिया पुरस्कार मिला?

उत्तर – नीरजा पर |

🔹 महादेवी वर्मा के संस्मरण ग्रंथों के नाम बताइए |

उत्तर – अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएं, पथ के साथी , मेरा परिवार |

🔹 महादेवी वर्मा के निबंध संग्रहों के नाम बताइए |

उत्तर – श्रृंखला की कड़ियां, क्षणदा, चिंतन के क्षण, भारतीय संस्कृति के स्वर |

🔹 ‘गिल्लू’ निबंध लेखिका की किस पुस्तक में संकलित है?

उत्तर – मेरा परिवार |

🔹 ‘गिल्लू‘ किस प्रकार की विधा है?

उत्तर – संस्मरण |

🔹 ‘गिल्लू’ संस्मरण में लेखिका ने लघु प्राण किसे कहा है?

उत्तर – गिल्लू नामक गिलहरी के बच्चे को |

🔹 गिल्लू कौन था?

उत्तर – गिलहरी का बच्चा |

🔹 गिल्लू को किसने घायल किया था?

उत्तर – कौओं ने |

🔹 घायल गिलहरी के बच्चे के घाव पोंछकर लेखिका ने उसे कौन सी दवाई लगाई?

उत्तर – पेनिसिलिन |

🔹 लेखिका ने किस पक्षी के विषय में कहा है कि वह एक साथ समादरित, अनादरित, अति सम्मानित तथा अति अवमानित है |

उत्तर – कौवे के बारे में |

🔹 लेखिका ने काकभुशुण्डी की संज्ञा किस पक्षी को दी है?

उत्तर – कौए को |

🔹 लेखिका के अनुसार पितृ पक्ष में पुरखे किस रूप में अवतरित होते हैं?

उत्तर – कौओं के रूप में |

🔹 गिल्लू लेखिका के घर कितने वर्ष रहा?

उत्तर -लगभग 2 वर्ष |

🔹 गिलहरियों के जीवन की अवधि कितनी होती है?

उत्तर – लगभग दो वर्ष |

🔹 गिल्लू का प्रिय भोजन क्या था?

उत्तर – काजू |

🔹 गिल्लू ने किन दिनों बहुत कम काजू खाए?

उत्तर – जिन दिनों लेखिका अस्पताल में रही |

🔹 महादेवी वर्मा को किस दुर्घटना में आहत होकर अस्पताल में रहना पड़ा था?

उत्तर – मोटर दुर्घटना में |

🔹 मरने से पूर्व गिल्लू ने क्या खाया?

उत्तर – कुछ नहीं |

🔹 मरने से पूर्व गिल्लू के पंजे कैसे हो गए थे?

उत्तर – ठंडे |

🔹 लेखिका ने किस यंत्र से गिल्लू को उष्णता देने का प्रयास किया?

उत्तर – हीटर से |

🔹 लेखिका ने गिल्लू को समाधि कहां दी?

उत्तर – सोनजुही की लता के नीचे |

🔹 सोनजुही पर किस रंग की कली खिली थी?

उत्तर – पीले रंग की |

🔹 गर्मियों में गिल्लू कहां लेट जाता था?

उत्तर – सुराही पर |

◼️ आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म कब और कहां हुआ?

उत्तर – आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म 1907 ईस्वी में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के ‘आरत दुबे का छपरा’ नामक गांव में हुआ |

🔹 हजारी प्रसाद द्विवेदी का बचपन का नाम क्या था?

उत्तर – बैजनाथ द्विवेदी |

🔹 आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी प्राध्यापक कहां नियुक्त हुए?

उत्तर – शांति निकेतन में |

🔹 आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी किस वर्ष शांतिनिकेतन में प्राध्यापक नियुक्त हुए?

उत्तर – सन 1940 में |

🔹 शांतिनिकेतन में हजारी प्रसाद द्विवेदी किनके संपर्क में आए?

उत्तर – गुरु रवींद्रनाथ टैगोर और आचार्य क्षितिमोहन के |

🔹 आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी को किस वर्ष भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण की उपाधि से अलंकृत किया गया?

उत्तर – सन 1957 में |

🔹 आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी किस वर्ष पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में प्रोफेसर नियुक्त हुए?

उत्तर – सन 1960 में |

🔹 आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी के कुछ आलोचना ग्रंथों / समीक्षा ग्रंथों के नाम बताइए |

उत्तर – सूर-साहित्य, सूर और उनका काव्य, नाथ संप्रदाय, कबीर आदि |

🔹 आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी के इतिहास ग्रंथों का नाम बताइए |

उत्तर – हिंदी साहित्य की भूमिका, हिंदी साहित्य का आदिकाल, हिंदी साहित्य : उद्भव और विकास |

🔹 आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी के निबंध संग्रहों के नाम बताइए |

उत्तर – अशोक के फूल, कुटज, कल्पलता, विचार प्रवाह, विचार और वितर्क आदि |

🔹 आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी द्वारा रचित उपन्यासों के नाम बताइए |

उत्तर – बाणभट्ट की आत्मकथा, चारुचंद्र लेख, पुनर्नवा, अनामदास का पोथा |

🔹 आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की समस्त रचनाएं किस नाम से प्रकाशित हो चुकी हैं?

उत्तर – द्विवेदी ग्रंथावली ( ग्यारह खंडों में )

🔹 आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी का देहांत कब हुआ?

उत्तर – सन 1979 में |

🔷 ‘देवदारु निबंध के लेखक कौन हैं?

उत्तर – आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी |

🔹 ‘देवदारु‘ किस प्रकार का निबंध है?

उत्तर – ललित निबंध |

🔹 ‘देवदारु‘ निबंध किस भाषा में रचित है?

उत्तर – खड़ी बोली में |

🔹 देवदारु मानवता को किस बात का संदेश देता है?

उत्तर – मानवता का |

🔹 लेखक के अनुसार देवदारु किसका प्रिय तरु है?

उत्तर – महादेव का |

🔹 महादेव ने समाधी लगाने के लिए किस पेड़ को पसंद किया था?

उत्तर – देवदारु |

🔹 महादेव ने देवदारु वृक्ष के नीचे क्या बनाई थी?

उत्तर – वेदिका |

🔹 लेखक ने देवताओं का दुलारा पेड़ किसे कहा है?

उत्तर – देवदारु को |

🔹 लेखक के अनुसार देवदारु का नाम कितना पुराना है?

उत्तर – कालिदास तथा महाभारत से भी पुराना |

🔹 लेखक ने किसे किसी सुलझे हुए कवि का चित्र या मूर्तिमान छंद कहा है?

उत्तर – देवदारु को |

🔹 लेखक के अनुसार देवदारु कैसा छंद है?

उत्तर – अर्थातीत |

🔹 लेखक के अनुसार छंद की आत्मा क्या है?

उत्तर – एकाग्री भाव |

🔹 तंण्डु मुनि ने जिस नृत्य का प्रवर्तन किया उसे क्या कहा जाता है?

उत्तर – ताण्डव |

🔹 शिव ने जब उल्लासातिरेक में उद्दाम नृत्य किया था तो किसने उस नृत्य को याद कर लिया था?

उत्तर – तंण्डु मुनि ने |

🔹 ताण्डव कैसा नृत्य है?

उत्तर – रासभाव विवर्जित नृत्य |

🔹 किस एकाग्रता से योग सिद्ध होता है?

उत्तर – ध्यान-धारणा और समाधि की एकाग्रता से |

🔹 समाधि क्या है?

उत्तर – प्रकृति के असंयत फिंकाव को नियंत्रित करने के उल्लास का नाम समाधि है |

🔹 लेखक के अनुसार तुक कहां रहता है?

उत्तर – अर्थ में |

🔹 शिव ने अंतर और बाहर का तुक मिलाने के लिए किसे चुना था?

उत्तर – देवदारु को |

🔹 द्विवेदी जी ने अपने गांव में किसी ओझा को किस लकड़ी से भूत भगाते देखा था?

उत्तर – देवदारु की लकड़ी से |

🔹 लेखक के अनुसार महावृक्ष क्या होते हैं?

उत्तर – लेखक के अनुसार महावृक्ष ऐसी वनस्पति होते हैं जिनमें भावुकता तो नहीं होती पर सार्थकता होती है |

🔹 लेखक के अनुसार कवि कौन है?

उत्तर – लेखक के अनुसार ‘जिसका लगना सबको लगे’, वह कवि है |

🔹 लेखक के अनुसार पागल कौन है?

उत्तर – लेखक के अनुसार ‘जिसका लगना सिर्फ उसे ही लगे, औरों को नहीं’, वह पागल है |

🔹 ‘विवक्षा‘ क्या है |

उत्तर – विवक्षा का अर्थ है – वक्ता की इच्छा |

🔹 लेखक ने देवदारु का पुराना नाम क्या बताया है?

उत्तर – देव तरु |

🔹 लेखक के अनुसार देवदारु देव होकर क्या कहलाता है?

उत्तर – छन्द |

🔹 लेखक के अनुसार देवदारु तरु होकर क्या कहलाता है?

उत्तर – अर्थ |

🔹 लेखक ने सहृदय किसे कहा है?

उत्तर – लेखक के अनुसार कवि के हृदय के साथ जिसका हृदय मिल जाए, उसे सहृदय कहा जाता है |

🔹 ‘हौँ ही बौरी बिरह बस, के बौरो सब गाँव’ ( मैं ही पागल हूँ या सारा गाँव पगला गया है ) यह पंक्तियां किस कवि की हैं?

उत्तर – कवि बिहारी की |

🔹 ‘कहा जाने ये कहत हैं ससिहिं सीतकर गाँव’ ( क्या जानकर ये लोग शशि की किरणें शीतलता प्रदान करने वाली मानते हैं ) पंक्तियां किस कवि की हैं?

उत्तर – कवि बिहारी की |

🔹 ‘यत्पर: शब्द: स शब्दार्थ:’ ( शब्द का तात्पर्य ही उसका शब्दार्थ होता है ) यह किसका कथन है?

उत्तर – जैमिनी मुनि का |

🔹 इस देश के लोग पीढ़ियों से क्या देखते आ रहे हैं?

उत्तर – इस देश के लोग पीढ़ियों से सिर्फ जाति को देखते आ रहे हैं, व्यक्तित्व देखने की उन्हें आदत नहीं है |

🔹 संत लोग क्या चिल्ला-चिल्लाकर थक गए?

उत्तर – संत लोग यह चिल्ला-चिल्लाकर थक गए कि ‘मोल करो तलवार का पड़ा रहने दो म्यान’ |

◼️ विद्यानिवास मिश्र का जन्म कब और कहां हुआ?

उत्तर – विद्यानिवास मिश्र का जन्म 1926 में उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले के पकड़डीहा गांव में हुआ |

🔹 विद्यानिवास मिश्र ने पीएचडी की उपाधि कहां से प्राप्त की?

उत्तर – गोरखपुर विश्वविद्यालय से |

🔹 विद्यानिवास मिश्र ने किस समाचार पत्र का संपादन किया?

उत्तर – नवभारत टाइम्स |

🔹 विद्यानिवास मिश्र ने किस साहित्यिक पत्रिका का संपादन किया?

उत्तर – साहित्य अमृत |

🔹 भारत सरकार ने विद्यानिवास मिश्र को किस उपाधि से अलंकृत किया?

उत्तर – पद्म श्री ( 1988 ) तथा पद्मभूषण (1998 ) पुरस्कार से |

🔹 विद्यानिवास मिश्र का देहांत कब हुआ?

उत्तर – सन 2005 में ( सड़क दुर्घटना में )

🔹 विद्यानिवास मिश्र के प्रमुख निबंध संग्रह बताइए |

उत्तर – छितवन की छाँह, कदम की फूली डाल, तुम चंदन हम पानी, मेरे राम का मुकुट भीग रहा है आदि |

🔷 ‘मेरे राम का मुकुट भीग रहा है’ निबंध के लेखक का नाम बताइए |

उत्तर – विद्यानिवास मिश्र |

🔹 मेरे राम का मुकुट भीग रहा है किस प्रकार का निबंध है?

उत्तर – ललित निबंध |

🔹 मेरे राम का मुकुट भीग रहा है निबंध किस भाषा में रचित है?

उत्तर – खड़ी बोली हिंदी में |

🔹 मेरे राम का मुकुट भीग रहा है निबंध का मूल भाव क्या है?

उत्तर – लोक की अंतर्वेदना को अभिव्यक्त करना |

🔹 लेखक के घर मेहमान रूप में आई कन्या का क्या नाम था?

उत्तर – कृष्णा |

🔹 लेखक को चिंता किसके कारण हो रही थी?

उत्तर – लड़की के कारण |

🔹 लड़की कहां पढ़ाती है?

उत्तर – लड़की दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में पढ़ाती है |

🔹 लेखक का पुत्र और उसकी मेहमान कन्या कहां गए थे?

उत्तर – रात्रि के समय एक संगीत कार्यक्रम को देखने |

🔹 लेखक का पुत्र और उसकी मेहमान कन्या किस वक्त घर लौटे?

उत्तर – सुबह के चार बजे |

🔹 लेखक के मन में अपराध भाव क्यों जगा?

उत्तर – क्योंकि उसने रात्रि के समय अपनी मेहमान कन्या को देर रात तक संगीत का कार्यक्रम देखने के लिए भेज दिया था |

🔹 काशी की रामलीला के आरंभ में किसकी पूजा की जाती है?

उत्तर – राम के मुकुट की |

🔹 प्रस्तुत निबंध में मुकुट का भीगना किसका प्रतीक है?

उत्तर – प्रतिष्ठा का नष्ट होना |

🔹 निबंध में राम किसका प्रतीक है?

उत्तर – युवा पुत्र का|

🔹 प्रस्तुत निबंध में कौसल्या किसकी प्रतीक है?

उत्तर – माताओं की |

🔹 प्रस्तुत निबंध में सीता किसकी प्रतीक है?

उत्तर – विवाहित स्त्रियों की |

🔹 सीता का सिंदूर किसका प्रतीक है?

उत्तर – अखंड सौभाग्य का |

🔹 सीता को दूसरी बार किसने निर्वाचित किया था?

उत्तर – राम ने |

🔹 राम का अंगरक्षक किसे कहा गया है?

उत्तर – लक्ष्मण को |

🔹 लेखक के अनुसार पिछली पीढ़ी किस कारण चिंतित रहती है?

उत्तर – पिछली पीढ़ी अपनी संतान के संभावित संकट की कल्पना मात्र से चिंतित रहती है |

🔹 लेखक के अनुसार तुलसीदास ने किसे ‘सत अवध समाना’ कहा है?

उत्तर – कानन को |

🔹 जनमानस को क्या चिंता बनी रही?

उत्तर – राम भीगें तो भीगें परंतु राम का मुकुट न भीगने पाए |

◼️ हरिशंकर परसाई का जन्म कब और कहां हुआ?

उत्तर – हरिशंकर परसाई का जन्म 1924 में मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के जमानी या जामिनी गांव में हुआ |

🔹 किस विश्वविद्यालय से हरिशंकर परसाई ने एम ए ( हिंदी ) की उपाधि प्राप्त की?

उत्तर – नागपुर विश्वविद्यालय से |

🔹 हरिशंकर परसाई ने किस पत्रिका का प्रकाशन व संपादन किया?

उत्तर – वसुधा ( जबलपुर से प्रकाशित )

🔹 हरिशंकर परसाई के दो कहानी संग्रह बताइए |

उत्तर – हँसते हैं रोते हैं, जैसे उनके दिन फिरे |

🔹 हरिशंकर परसाई द्वारा लिखित दो उपन्यासों के नाम बताइए |

उत्तर – रानी नागफनी की कहानी, तट की खोज |

🔹 हरिशंकर परसाई के कुछ निबंध संग्रहों / व्यंग्य निबंध संग्रहों के नाम बताइए |

उत्तर – वैष्णव की फिसलन, विकलांग श्रद्धा का दौर, भूत के पांव पीछे, पगडंडियों का जमाना, सदाचार का ताबीज आदि |

🔹 हरिशंकर परसाई का संपूर्ण साहित्य किस नाम से प्रकाशित हुआ ?

उत्तर – परसाई की रचनावली ( छह भागों में )

🔹 हरिशंकर परसाई जी को उनकी किस कृति पर साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ?

उत्तर – विकलांग श्रद्धा का दौर |

🔹 ‘निठल्ले की डायरी’ किसकी रचना है?

उत्तर – हरिशंकर परसाई |

🔹 निठल्ले की डायरी किस विधा से संबंधित रचना है?

उत्तर – निबंध |

🔹 भोलाराम का जीव किसकी रचना है?

उत्तर – हरिशंकर परसाई |

🔹 वसुधा पत्रिका के अतिरिक्त परसाई जी किस पत्रिका से जुड़े रहे?

उत्तर – सारिका |

🔹 सारिका पत्रिका में किस शीर्षक से लेखक का स्तंभ अति लोकप्रिय हुआ था?

उत्तर – तुलसीदास चंदन घिसे |

🔹 हरिशंकर परसाई द्वारा रचित अंतिम पुस्तक का नाम बताइए |

उत्तर – हम इस उम्र से वाकिफ हैं |

🔹 हिंदी साहित्य में व्यंग्य को प्रतिष्ठित कराने का श्रेय किसे दिया जाता है?

उत्तर – हरिशंकर परसाई को |

🔹 हरिशंकर परसाई का देहांत कब हुआ?

उत्तर – सन 1995 में |

🔷 सदाचार का ताबीज निबंध के लेखक कौन हैं?

उत्तर – हरिशंकर परसाई |

🔹 सदाचार का ताबीज किस प्रकार का निबंध है?

उत्तर – व्यंग्य प्रधान |

🔹 सदाचार का ताबीज निबंध का उद्देश्य बताइए |

उत्तर – भ्रष्टाचार की व्यापकता पर कटाक्ष करना |

🔹 लेखक ने भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के क्या उपाय बताए हैं?

उत्तर – ठेका प्रथा को समाप्त करना, कर्मचारियों को पर्याप्त वेतन देना तथा भ्रष्टाचार के अवसरों को समाप्त करना |

🔹 राज्य में किस बात को लेकर हल्ला मचा हुआ था?

उत्तर – भ्रष्टाचार को लेकर |

🔹 दरबारियों की आंख को क्या देखने की आदत पड़ी हुई थी?

उत्तर – महाराज की आंखों की विराटता |

🔹 राजा को आज तक कहीं भी क्या नहीं दिखा?

उत्तर – भ्रष्टाचार |

🔹 जब दरबारियों से राजा ने पूछा कि क्या उन्होंने भ्रष्टाचार को कहीं देखा है तो दरबारियों ने क्या कहा?

उत्तर – जब राजा को नहीं दिखा तो हमें कैसे दिख सकता है |

🔹 एक दरबारी ने भ्रष्टाचार को ढूंढने का काम किसे सौंपने के लिए कहा?

उत्तर – विशेषज्ञों को |

🔹 राजा ने विशेषज्ञ जाति के कितने आदमी बुलाए?

उत्तर – पाँच |

🔹 विशेषज्ञों के अनुसार भ्रष्टाचार कैसा है?

उत्तर – सूक्ष्म, अगोचर तथा सर्वत्र व्याप्त ; जिसे केवल अनुभव किया जा सकता है |

🔹 विशेषज्ञों ने भ्रष्टाचार के जो गुण बताए वह राजा को कैसे लगे?

उत्तर – ईश्वर जैसे |

🔹 शासन में भ्रष्टाचार मुख्यतः किस रूप में है?

उत्तर – घूस के रूप में |

🔹 विशेषज्ञों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन का क्या उपाय बताया?

उत्तर – व्यवस्था परिवर्तन |

🔹 विशेषज्ञों द्वारा बताई गई योजना को दरबारियों ने क्या करार दिया?

उत्तर – मुसीबत |

🔹 दरबारी भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु कैसी योजना चाहते थे?

उत्तर – वे एक ऐसी योजना चाहते थे जिससे बिना किसी उलटफेर के भ्रष्टाचार समाप्त हो जाए |

🔹 राजा के प्रपितामह को क्या आता था?

उत्तर – जादू |

🔹 राजा को नींद क्यों नहीं आती थी?

उत्तर – भ्रष्टाचार को मिटाने की योजना के कारण |

🔹 सदाचार का ताबीज किसने बनाया था?

उत्तर – एक साधु ने |

🔹 साधु के अनुसार भ्रष्टाचार और सदाचार कहां होता है?

उत्तर – मनुष्य की आत्मा में |

🔹 मनुष्य किस आधार पर कार्य करता है?

उत्तर – आत्मा की पुकार पर |

🔹 साधु ने सदाचार का ताबीज कहां बांधने को कहा?

उत्तर – प्रत्येक व्यक्ति की भुजा पर |

🔹 सदाचार का ताबीज क्या कार्य करता है?

उत्तर – सदाचार का ताबीज व्यक्ति की आत्मा से निकलने वाले बेईमानी के स्वर का गला घोंट देता है तथा स्वयं सदाचार के स्वर निकालकर व्यक्ति को सदाचार के लिए प्रेरित करता है |

🔹 सदाचार का ताबीज बनाने का ठेका किसे दिया गया?

उत्तर – साधु को |

🔹 राजा ने सदाचार के ताबीज बनाने का कारखाना खोलने के लिए साधु को कितनी पेशगी दी?

उत्तर – पाँच करोड़ |

🔹 अखबारों में क्या खबर छपी?

उत्तर – सदाचार के ताबीज की खोज, ताबीज बनाने का कारखाना खुला |

🔹 राजा ने सदाचार के ताबीज की परीक्षा लेने के लिए कर्मचारी को पहली बार किस तारीख को रिश्वत देने की कोशिश की?

उत्तर – दो तारीख को |

🔹 राजा ने कर्मचारी को कितनी रिश्वत देनी चाही?

उत्तर – पाँच रूपए |

🔹 दो तारीख को कर्मचारी ने क्या कहकर रिश्वत लेने से इनकार कर दिया?

उत्तर – “भाग जाओ यहां से, घूस लेना पाप है!”

🔹 दो तारीख को कर्मचारी ने घूस क्यों नहीं ली?

उत्तर – उसे एक दिन पहले वेतन मिला था |

🔹 राजा ने दूसरी बार किस तारीख को सदाचार के ताबीज की परीक्षा ली?

उत्तर – इकतीस तारीख को |

🔹 31 तारीख को राजा को ताबीज से क्या स्वर सुनाई दिया?

उत्तर – “अरे आज तो इकतीस है, आज तो ले ले!”

◼️ श्री राहुल सांकृत्यायन का जन्म कब और कहां हुआ?

उत्तर – राहुल सांकृत्यायन का जन्म 9 अप्रैल, 1893 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पदहा नामक गांव में हुआ |

🔹 राहुल सांकृत्यायन के बचपन का नाम क्या था?

उत्तर – केदारनाथ पांडेय |

🔹 राहुल सांकृत्यायन ने अपना नाम कब बदला?

उत्तर – बौद्ध धर्म ग्रहण करने के बाद |

🔹 राहुल सांकृत्यायन ने अपना नाम ‘राहुल’ किसके नाम पर रखा?

उत्तर – गौतम बुद्ध के पुत्र राहुल के नाम पर |

🔹 राहुल सांकृत्यायन ने बौद्ध धर्म कब ग्रहण किया था?

उत्तर – राहुल सांकृत्यायन ने बौद्ध धर्म सन 1930 में श्रीलंका की यात्रा के दौरान ग्रहण किया था |

🔹 राहुल सांकृत्यायन ने किस शास्त्र की रचना की? अथवा राहुल सांकृत्यायन कृत उस पुस्तक का नाम लिखिए जिसमें उन्होंने घूमने-फिरने संबंधी सिद्धांतों का वर्णन किया है?

उत्तर – घुमक्कड़शास्त्र |

🔹 राहुल सांकृत्यायन को कौन सी उपाधि प्राप्त है?

उत्तर – महापंडित |

🔹 राहुल सांकृत्यायन के दो प्रमुख यात्रा वृतांतों के नाम बताइए |

उत्तर – मेरी लद्दाख यात्रा, मेरी तिब्बत यात्रा |

🔹 राहुल सांकृत्यायन के कहानी संग्रह का नाम बताइए |

उत्तर – सतमी के बच्चे |

🔹 राहुल सांकृत्यायन के दो उपन्यासों के नाम बताइए |

उत्तर – शैतान की आँखें, सोने की ढाल |

🔹 राहुल सांकृत्यायन के दो निबंध संग्रहों के नाम बताइए |

उत्तर – साहित्य निबंधावली, पुरातत्व निबंधावली |

🔹 राहुल सांकृत्यायन ने किन बौद्ध ग्रंथों का अनुवाद किया?

उत्तर – मंझिम निकाय, दीघ निकाय और विनय पिटक |

🔹 राहुल सांकृत्यायन की आत्मकथा का नाम लिखिए |

उत्तर – मेरी जीवन यात्रा ( पांच खंडों में ) |

🔹 राहुल सांकृत्यायन का निधन कब हुआ?

उत्तर – 14 अप्रैल, 1963 को |

🔷 ‘तिब्बत के पथ पर’ के लेखक का नाम बताइए |

उत्तर – राहुल सांकृत्यायन |

🔹 ‘तिब्बत के पथ पर’ की विधा क्या है?

उत्तर – यात्रा-वृत्तांत |

🔹 तिब्बत के पथ पर यात्रा वृतांत किस भाषा में रचित है?

उत्तर – खड़ी बोली हिंदी |

🔹 लेखक ने तिब्बत यात्रा किस तारीख से आरंभ की थी?

उत्तर – 14 मई से |

🔹 लेखक ने तिब्बत के पथ पर यात्रा वृतांत में कितने दिन की यात्रा का वर्णन किया है?

उत्तर – लेखक ने ‘तिब्बत के पथ पर’ यात्रा-वृत्तांत में 14 मई से 19 मई तक छह दिन की यात्रा का वर्णन किया है |

🔹 लेखक ने 14 मई को किसे अपने साथ ‘तात पानी’ तक चलने को कहा?

उत्तर – तमंग तरुण को |

🔹 ‘तात पानी’ से क्या तात्पर्य है?

उत्तर – ‘तात पानी’ से तात्पर्य है – गर्म पानी का झरना |

🔹 तमंग तरुण को लेखक के साथ चलने में क्या कठिनाई थी?

उत्तर – उसे अपने पके खेत की फसल को काटना था |

🔹 लेखक तमंग तरुण के साथ गांव से क्या लेकर निकल पड़ा?

उत्तर – सत्तू ( भुना हुआ जौ का आटा ) |

🔹 लेखक पहले दिन छह घंटे की यात्रा के पश्चात कहां पहुंचा?

उत्तर – चरवाहों के डेरे पर |

🔹 डेरा कैसा था?

उत्तर – डेरा चटाइयों से बना हुआ एक झोपड़ा था |

🔹 लेखक को मक्खन कहां से प्राप्त हुआ?

उत्तर – चरवाहों के डेरे से |

🔹 ‘जामो‘ किस पशु को कहा गया है?

उत्तर – गाय और चमरे मृग से उत्पन्न मादा को ‘जामो‘ पशु कहा गया है |

🔹 लेखक ने डेरे में क्या पीने की इच्छा व्यक्त की?

उत्तर – छाछ |

🔹 लेखक ने डेरे के स्वामी का भोजन का निमंत्रण क्यों स्वीकार किया?

उत्तर – क्योंकि लेखक को पता नहीं था कि मार्ग में कहीं भोजन मिलेगा या नहीं |

🔹 तमंग तरुण कौन सी भाषा अच्छी तरह जानता था?

उत्तर – भोटिया भाषा |

🔹 भोटिया भाषा से क्या तात्पर्य है?

उत्तर – भोटिया भाषा से तात्पर्य भूटान की भाषा से है |

🔹 पहले दिन लेखक किन लोगों के गांवों से गुजरा?

उत्तर – येल्मो लोगों के |

🔹 येल्मो किसकी एक शाखा है?

उत्तर – येल्मो शर्बा भोटिया की एक शाखा है |

🔹 ‘शर्-बा’ का क्या अर्थ है?

उत्तर – ‘शर्-बा’ शब्द का अर्थ है – पूर्ववाला |

🔹 शर्बा भोटिए कहाँ तक बसे हुए हैं?

उत्तर – दार्जलिंग तक |

🔹 येल्मो लोगों में कौन सा धर्म प्रचलित है?

उत्तर – बौद्ध धर्म |

🔹 येल्मो लोगों के गांवों में किसका होना अनिवार्य था?

उत्तर – मानी का |

🔹 ‘मानी’ से क्या तात्पर्य है?

उत्तर -मानी एक बौद्ध धार्मिक संरचना होती है, बौद्ध अनुयायी जिसकी परिक्रमा करते हैं |

🔹 कौन सा व्यक्ति महापुण्य का अधिकारी हो जाता है?

उत्तर – जो व्यक्ति ‘मानी‘ की लंबी परिक्रमा करता है |

🔹 तमंग लोग किस धर्म को मानते हैं?

उत्तर – लामा धर्म को |

🔹 तमंगों के गांव पार करके लेखक किनके गांव में पहुंचा?

उत्तर – गोर्खों के गाँव में |

🔹 पहली रात लेखक ने कहा व्यतीत की?

उत्तर – एक ब्राह्मण के घर |

🔹 दूसरे दिन बारह बजे तक लेखक किस मार्ग पर आ गया था?

उत्तर – काठमांडव से कुत्ती ( एक स्थान का नाम ) जाने वाले मार्ग पर |

🔹 जिस दिनों लेखक ने यह यात्रा की उन दिनों कुत्ती में किसका मौसम था?

उत्तर – नमक लाने का |

🔹 दूसरे देने तमंगों के गांव में लेखक की मुलाकात किससे हुई?

उत्तर – डुक्पा लामा से |

🔹 डुक्पा लामा का शरीर कैसा था?

उत्तर – बहुत भारी |

🔹 तीसरे दिन से लेखक की यात्रा में कुल कितने व्यक्ति थे?

उत्तर – लेखक की यात्रा में कुल आठ व्यक्ति थे |

🔹 यात्रियों में कितने गृहस्थ और कितने लामा थे?

उत्तर – यात्रियों में चार गृहस्थ और चार लामा थे |

🔹 रिंचन कहां का रहने वाला था?

उत्तर – कुल्लू का |

🔹 मार्ग में पड़ने वाली चट्टी पर लेखक को खाने के लिए क्या मिला था?

उत्तर – भुनी हुई मछलियां |

🔹 चौथे दिन लेखक व अन्य यात्री किस नदी के किनारे पहुंचे?

उत्तर – काली नदी |

🔹 18 मई की रात को लेखक व उसके साथी कहां ठहरे?

उत्तर – शर्बों के एक बड़े गांव में |

🔹 यात्रा के दौरान अन्य यात्री थुक्पा सत्तू से काम चला लिया करते थे | डुक्पा लामा तथा लेखक के लिए क्या बनता था?

उत्तर – भात |

🔹 लेखक तात पानी किस तारीख को पहुंचा?

उत्तर – 18 तारीख को |

🔹 तात पानी में क्या देखकर लेखक की तबीयत घबरा रही थी?

उत्तर – नेपाली चुंगीघर तथा डाकखाना देखकर |

🔹 नेपाली चुंगी के बाद लेखक के लिए बड़ा खतरा क्या था?

उत्तर – फ़ौजी चौकी |

🔹 यात्रियों ने फौजियों को अपना क्या परिचय दिया?

उत्तर – उन्होंने अपने आपको करोड़ के अवतारी लामा का चेला बताया |

🔹 सूबेदार के समक्ष रिंचन ने लेखक का क्या नाम बताया?

उत्तर – खुनू छवङ |

🔹 किस तारीख को डुक़पा लामा ने देवता की पूजा प्रारंभ की?

उत्तर – 19 तारीख को |

🔹 पूजा में घी के कितने दीपक प्रज्वलित किए गए?

उत्तर – बीस |

🔹 किस वक्त तक पूजा होती रही?

उत्तर – रात दस बजे तक |

🔹 पूजा के बाद कैसा प्रसाद बांटा गया?

उत्तर – लाल सत्तू का |

🔹 कहां पहुंचते ही लेखक का चित्त हर्ष से विह्वल हो उठा?

उत्तर – तिब्बत की सीमा में पैर रखते ही लेखक का चित्त हर्ष से विह्वल हो उठा |

🔹 लेखक किस तारीख को तिब्बत की सीमा में पहुंचा?

उत्तर – बीस तारीख |

हरियाणवी भाषा और साहित्य का इतिहास

🔹 हरियाणवी भाषा हिंदी की किस उपभाषा की बोलियों में से एक है?

उत्तर – पश्चिमी हिंदी |

🔹 पश्चिमी हिंदी का विकास किससे हुआ है?

उत्तर – शौरसेनी अपभ्रंश से |

🔹 हरियाणवी का विकास किस अपभ्रंश से हुआ है?

उत्तर – शौरसेनी अपभ्रंश से |

🔹 हरियाणवी की कितनी बोलियां हैं?

उत्तर – छह |

🔹 हरियाणवी की बोलियों के नाम बताइए | अथवा हरियाणवी भाषा की किन्ही दो बोलियों के नाम लिखिए |

उत्तर – (1) बांगरू, (2) कौरवी, (3) अहीरवाटी, (4) मेवाती, (5) बागड़ी, (6) ब्रज |

🔹 हरियाणवी मुख्यतः किस प्रदेश की भाषा है?

उत्तर – हरियाणा की |

🔹 बांगरू बोली किन क्षेत्रों में बोली जाती है?

उत्तर – हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक आदि में |

🔹 बांगरू का ठेठ क्षेत्र कौन सा है?

उत्तर – रोहतक |

🔹 बांगरू को हरियाणवी का पर्याय किसने माना है?

उत्तर – डॉ जॉर्ज ग्रियर्सन, डॉ सत्या गुप्ता और डॉ धीरेंद्र वर्मा ने |

🔹 किस हरियाणवी बोली को देसी बोली कहा जाता है?

उत्तर – बांगरू को |

🔹 बांगरू शब्द किससे बना है?

उत्तर – बांगरू शब्द बांगर शब्द से बना है जिसका अर्थ क्षेत्र-विशेष से है |

🔹 कौरवी का अन्य नाम क्या है?

उत्तर – अंबालवी |

🔹 कौरवी नाम किस जनपद के आधार पर दिया गया है?

उत्तर – कुरु जनपद के अर्थात वह भाषा जो कुरु प्रदेश में बोली जाती है उसे कौरवी कहते हैं |

🔹 कौरवी ( अम्बालवी ) बोली के प्रमुख क्षेत्र बताइए |

उत्तर – अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर आदि |

🔹 मानक हिंदी के विकास में किस हरियाणवी बोली का प्रमुख योगदान है ?

उत्तर – कौरवी |


🔹 डॉ कैलाश चंद्र सिंघल ने कौरवी पर कितने शब्दों की सूची बनाई है?

उत्तर – 650 शब्दों की |

🔹 अहीरवाटी बोली किन क्षेत्रों में बोली जाती है?

उत्तर – रेवाड़ी, नारनौल, महेंद्रगढ़ आदि क्षेत्रों में |

🔹 अहीरवाटी को ग्रामीण क्षेत्र में किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर – हीरी |

🔹 डॉक्टर श्यामसुंदर दास ने अपने शोध प्रबंध में कितने शब्दों को अहीरी कहा है?

उत्तर – 200 शब्दों को |

🔹 मेवाती बोली के क्षेत्र बताइए |

उत्तर – फिरोजपुर, झिरका, नूह, सोहना, तावडू आदि |

🔹 मेवाती बोली का प्रमुख क्षेत्र कौन सा है?

उत्तर – मेवात |

🔹 ईश्वरी प्रसाद शर्मा ने कितने मेवाती शब्दों को अपनी सूची में स्थान दिया है?

उत्तर – 300 शब्दों को |

🔹 बागड़ी किस क्षेत्र की बोली है?

उत्तर – बागड़ क्षेत्र की |

🔹 बागड़ी बोली के प्रमुख क्षेत्र लिखिए |

उत्तर – हिसार, भिवानी और सिरसा जिलों के कुछ क्षेत्र |

🔹 प्रोफ़ेसर मथुरा प्रसाद अग्रवाल ने कितने शब्दों की सूची बागड़ी बोली के नाम से प्रस्तुत की है?

उत्तर – 81 शब्दों की सूची |

🔹 ब्रज बोली किन क्षेत्रों में बोली जाती है?

उत्तर – ब्रज बोली का मूल क्षेत्र ब्रज, मथुरा, वृंदावन माना जाता है परंतु हरियाणा में बल्लभगढ़, पलवल होडल आदि क्षेत्रों में ब्रज भाषा बोली जाती है |

🔹 ब्रज भाषा का मूल स्रोत क्या है?

उत्तर – संस्कृत तथा शौरसेनी अपभ्रंश |

🔹 ब्रज शब्दावली हरियाणा की किस बोली के समान है?

उत्तर – बांगरू |

🔹 ब्रजभाषा के सुप्रसिद्ध हरियाणवी कवि का क्या नाम है?
उत्तर – सूरदास |

🔹 सूरदास की प्रमुख रचनाएं बताइए |

उत्तर – सूरसागर सूर सारावली तथा साहित्य लहरी |

🔹 सूरदास का जन्म कहां हुआ था?

उत्तर – हरियाणा के बल्लभगढ़ के सीही नामक ग्राम में |

हरियाणवी सांग-परंपरा व हरियाणवी साहित्य

🔹 हरियाणा में सांग परंपरा का आरंभ है किस सदी से माना जाता है?

उत्तर – तरहवीं सदी से |

🔹 किसके अनुसार सांग तेरहवीं सदी में अस्तित्व में आया?

उत्तर – रामकिशन ब्यास के अनुसार |

🔹 हरियाणा का पहला सांगी किसे माना जाता है?

उत्तर – नारनौल के गुजराती ब्राह्मण बिहारी लाल को |

🔹 सन 1658 में किसने सांगों पर प्रतिबंध लगा दिया?

उत्तर – मुगल सम्राट औरंगजेब ने |

🔹 औरंगजेब की मृत्यु के बाद किसने सांग परंपरा को नया जीवन प्रदान किया?

उत्तर – बालमुकुंद ने |

🔹 हरियाणवी सांग परंपरा को कितने कालों में बांटा जा सकता है?

उत्तर – हरियाणवी सांग परंपरा को चार कालों में बांटा जा सकता है – संक्रमण काल ( 1250-1750 ), आरंभिक काल ( 1750-1850 ), उत्कर्ष काल ( 1850-1950) और आधुनिक काल ( 1950 से अब तक )

🔹 संक्रमण काल ( 1200 ईस्वी से 1750 ईस्वी ) में सांग कला के क्षेत्र में किसने क्रांतिकारी परिवर्तन किए?

उत्तर – किशनलाल भाट ने |

🔹 किसे सांगों का पितामह कहा जाता है?

उत्तर – किशनलाल भाट को |

🔹 किशनलाल भाट का समय कब से आरंभ होता है?

उत्तर – सन 1730 से |

🔹 हरियाणवी सांग-परंपरा में प्रारंभिक युग का समय क्या माना जाता है?

उत्तर – सन 1750 से सन 1850.

🔹 प्रारंभिक युग में सर्वप्रथम किसने सांग परंपरा को आगे बढ़ाया?

उत्तर – सादुल्ला ने |

🔹 कौन सा सांगी मेवाती जनकवि के रूप में विख्यात हुआ?

उत्तर – सादुल्ला |

🔹 सादुल्ला ने मेवाती भाषा में किस नाम से महाभारत की रचना की?

उत्तर – पण्डून का कड़ा |

🔹 बंसीलाल के किन्ही दो सांगों के नाम लिखिए |

उत्तर – राजा नल और गुरु गुग्गा |

🔹 हरियाणवी सांग परंपरा के किस काल को स्वर्ण युग कहा जाता है?

उत्तर – हरियाणवी सांग परंपरा में उठकर उत्कर्ष युग ; जिसकी समय सीमा सन 1850 से सन 1950 तक मानी जाती है ; को स्वर्ण युग कहा जाता है |

🔹 हरियाणवी सांग के स्वर्ण युग के आरंभ में किस सांगी के सांगों की धूम मची हुई थी?

उत्तर – अलीबख्श के सांगों की |

🔹 अलीबख्श कहां के रहने वाले थे?
उत्तर – रेवाड़ी के |

🔹 हरियाणा के दो प्रसिद्ध सांगियों के नाम लिखिए |

उत्तर – लख्मीचंद, दीपचंद |

🔹 हरियाणवी सांग सम्राट किसे कहा जाता है?

उत्तर – पंडित लख्मीचंद को हरियाणवी सांग सम्राट कहा जाता है |

🔹 हरियाणवी सांग परंपरा में अब तक का सर्वश्रेष्ठ सांगी होने का गौरव किसे प्राप्त है?

उत्तर – पंडित लख्मीचंद को |

🔹 पंडित लख्मीचंद के कुछ सांगों के नाम बताइए |

उत्तर – सत्यवान-सावित्री, चंद्रहास, हीर-रांझा, पद्मावत, पूरणमल, गोपीचंद आदि |

🔹 पंडित लख्मीचंद के गुरु का क्या नाम था?

उत्तर – भाजनीक मानसिंह |

🔹 लख्मीचंद के एक शिष्य का नाम बताइए जो बाद में एक प्रसिद्ध सांगी बना?

उत्तर – पंडित मांगेराम |

🔹 दीपचंद के गुरु का क्या नाम था?
उत्तर – छज्जू राम सांगी |

🔹 दीपचंद द्वारा रचित प्रथम सांग कौन सा है?

उत्तर – सोरठ |

🔹 दीपचंद द्वारा रचित कुछ प्रसिद्ध सांग बताइए |

उत्तर – सोरठ, नल-दमयंती, राजा भोज आदि |

🔹 किस सांगी को सांग विधा को व्यवस्थित रुप प्रदान करने का श्रेय जाता है?

उत्तर – दीपचंद को |

🔹 दीपचंद के दो शिष्यों के नाम बताइए |

उत्तर – सरूप चंद और हरदेवा सिंह |

🔹 पंडित मांगेराम किसके शिष्य थे?
उत्तर – पंडित लख्मीचंद के |

🔹 उस सांगी का नाम बताइए जो अंग्रेजी शासन के प्रति तीखे तेवर रखते थे |

उत्तर – पंडित मांगेराम |

🔹 पंडित मांगेराम के दो प्रसिद्ध सांगों के नाम बताइए |

उत्तर – पिंगला भरथरी, कृष्ण सुदामा |

🔹 दीपचंद के शिष्य सरूप चंद और हरदेवा सिंह हुए हैं | हरदेवा सिंह के उस शिष्य का नाम बताइए जो बाद में एक प्रसिद्ध सांगी बना?

उत्तर – बाजे भगत |

🔹 बाजे भगत के दो प्रसिद्ध सांगों के नाम बताइए |

उत्तर – हीर-रांझा, नल-दमयंती |

🔹 उस सांगी का नाम बताइए जो ज्योतिष शास्त्र के अच्छे ज्ञाता थे?

उत्तर – अहमदबख्श थानेसरी |

🔹 अहमदबख्श थानेसरी के दो सांगों के नाम बताइए |

उत्तर – रामायण तथा जयमल फत्ता

🔹 ताऊ सांगी द्वारा रचित सांग का नाम बताइए |

उत्तर – रुक्मणी विवाह | ( 178 पद्य )

🔹 1965 से 1975 के बीच हरियाणा में किसके सांगों की धूम रही?

उत्तर – रामकिशन ब्यास के सांगों की |

🔹 रामकिशन ब्यास के प्रसिद्ध सांगों के नाम बताइए |

उत्तर – रूपकला जादूखोरी, सत्यवान-सावित्री, चंद्रहास |

🔹 फौजी मेहर सिंह के प्रसिद्ध सांगों के नाम बताइए |

उत्तर – सरवर नीर, सत्यवान सावित्री, सुभाषचंद्र बोस |

🔹 फौजी मेहर सिंह किसके शिष्य माने जाते हैं?

उत्तर – पंडित लख्मीचंद के |

🔹 हरियाणा के उस सांगी का नाम बताइए जिन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में कार्य किया था?

उत्तर – फौजी मेहर सिंह |

🔹 हरियाणा के उस सांगी का नाम बताइए जो केवल 27 वर्ष की अल्पायु में ही स्वर्ग सिधार गए |

उत्तर – फौजी मेहर सिंह |

🔹 उस हरियाणवी कवि का नाम बताइए जो अकबर के नवरत्नों में शामिल था?

उत्तर – बीरबल |

🔹 बीरबल का असली नाम क्या था?

उत्तर – महेशनाथ |

🔹 बीरबल का जन्म कब और कहां हुआ था?

उत्तर – सम्वत 1585 ( 1528 ईस्वी में ) में यमुनानगर के बुडिया ग्राम में |

🔹 बीरबल की काव्य रचना का नाम बताइए |

उत्तर – सुदामा चरित |

🔹 हरियाणवी के सुप्रसिद्ध संत कवि का नाम लिखिए |

उत्तर – संत गरीबदास |

🔹 संत नितानंद का मूल नाम क्या था?

उत्तर – नंदलाल |

🔹 नितानंद अपना गुरु किसे मानते थे?

उत्तर – संत कबीरदास को |

🔹 संत नितानंद की वाणी का संकलन किस नाम से है?

उत्तर – सत्य सिद्धांत प्रकाश |

🔹 जैतराम किस काव्य परंपरा के कवि हैं?

उत्तर – हरियाणवी संत काव्य परंपरा के |

🔹 संत जैतराम किसके पुत्र थे?

उत्तर – संत गरीबदास के |

🔹 किस हरियाणवी कवि की वाणी गुरु ग्रंथ साहिब में संकलित है?

उत्तर – संत जैतराम की |

🔹 शंभू का पूरा नाम क्या है?

उत्तर – शंभूदास |

🔹 शंभू कैसे कवि थे?

उत्तर – कृष्ण भक्त कवि |

🔹 आधुनिक हरियाणवी कविता की महत्वपूर्ण विशेषता क्या रही है?

उत्तर – हरियाणा का गुणगान |

🔹 आधुनिक हरियाणवी कविता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चार कवियों के नाम लिखिए |

उत्तर – कँवल हरियाणवी, भारत भूषण सांघीवाल, जैमिनी हरियाणवी, उदयभानु हंस |

🔹 कंवल हरियाणवी की किन्ही दो काव्य रचनाओं के नाम लिखिए |
उत्तर – लोक दर्पण तथा तारे नवे नवे से |

🔹 ‘आसा की किरण‘ किस विधा से संबंधित रचना है?

उत्तर – कहानी |

🔹 ‘आसा की किरण’ कहानी के लेखक कौन हैं?

उत्तर – कंवल हरियाणवी |

🔹 ‘हरियाणवी गीतांजलि‘ के लेखक कौन हैं?

उत्तर – भारतभूषण सांघीवाल की |

🔹 भारत भूषण सांघीवाल की काव्य रचना ‘सूरज चांद’ को कौन सा पुरस्कार मिला?

उत्तर – हरियाणा साहित्य अकादमी पुरस्कार |

🔹 कीचक वध, सरदार भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा सरदार उधम सिंह सांगों के रचनाकार कौन हैं?

उत्तर – भारतभूषण सांघीवाल |

🔹 जैमिनी हरियाणवी की दो प्रमुख काव्य रचनाएं बताइए |

उत्तर – माटी के स्वर, ब्याह की ग़ज़ल |

🔹 ‘देसां म्ह देस हरियाणा‘ किसकी काव्य रचना है?

उत्तर – उदयभानु हंस की |

🔹 ‘संत-सिपाही‘ महाकाव्य के रचयिता कौन हैं?

उत्तर – उदयभानु हंस |

🔹 किस कवि को सर्वप्रथम हरियाणा के राज्य कवि का सम्मान दिया गया?

उत्तर – उदयभानु हंस को ( 1967 में )

🔹 तारादत्त विलक्षण की किन्ही दो हरियाणवी काव्य-रचनाओं के नाम लिखिए |

उत्तर – ‘सजना मैं जां गी मेले मैं’ और ‘म्हारा बसै देस हरियाणा सै’ |

🔹 ‘हरियाणवी रामायण’ के रचयिता का नाम बताइए |

उत्तर – रामेश्वर दयाल शास्त्री |

🔹 हरियाणवी महाभारत का नाम बताइए |

उत्तर – पण्डून का कड़ा ( लेखक – सदुल्ला )

🔹 ‘हरियाणवी गीता’ के रचयिता कौन हैं?

उत्तर – डॉक्टर नानक चंद |

🔹 ‘महाभारत-रत्न’ के रचयिता कौन हैं?

उत्तर – पी. डी. निर्मल |

🔹 हरियाणवी की पहली कहानी का क्या नाम है?

उत्तर – लड़की की बहादुरी |

🔹 हरियाणवी की पहली कहानी ‘लड़की की बहादुरी’ के लेखक कौन हैं?

उत्तर – श्री माधव प्रसाद मिश्र?

🔹 हरियाणवी की पहली कहानी ‘लड़की की बहादुरी’ कब और किस पत्रिका में प्रकाशित हुई थी ?

उत्तर – हरियाणवी की पहली कहानी ‘लड़की की बहादुरी’ सन 1904 में वैश्योपकारक’ पत्रिका में प्रकाशित हुई थी |

🔹 हरियाणवी के प्रथम कहानीकार का नाम बताइए |

उत्तर – माधव प्रसाद मिश्र |

🔹 हरियाणवी की दूसरी कहानी का क्या नाम है?

उत्तर – डाकी डाभखाना |

🔹 ‘डाकी डाभखाना‘ कहानी के लेखक कौन हैं?

उत्तर – डॉक्टर नानक चंद |

🔹 ‘लीक पुरानी मोड़ नवा’ कहानी संग्रह के लेखक कौन है?

उत्तर – कंवल हरियाणवी |

🔹 ‘लीक पुरानी मोड नवा’ कहानी-संग्रह में कुल कितनी कहानियां हैं?

उत्तर – बारह कहानियां |

🔹 ‘किसान की बेटी’ कहानी के लेखक कौन हैं?

उत्तर – जगबीर राठी |

🔹 ‘सरपंचणी‘ ( 23 कहानियाँ ) किसका कहानी संग्रह है?

उत्तर – राजबीर धनखड़ का |

🔹 ‘बिन्धग्या सो मोती‘ हरियाणवी एकांकी-संग्रह के लेखक कौन हैं?

उत्तर – राजबीर धनखड़ |

🔹 ‘बिन्धग्या सो मोती’ एकांकी-संग्रह में कुल कितनी एकांकियां हैं?
उत्तर – नौ |

🔹 ‘लगाम‘ एकांकी संग्रह के लेखक कौन हैं?

उत्तर – पंडित किशनचंद |

🔹 ‘साझा सीर’ एकांकी-संग्रह के लेखक कौन हैं?

उत्तर – रामफल चहल |

🔹 ‘साझा सीर’ एकांकी संग्रह में कुल कितनी एकांकियां हैं?

उत्तर – नौ |

🔹‘झाड़ू फिरी’उपन्यास के लेखक कौन हैं?

उत्तर – राजाराम शास्त्री |

प्रयोजनमूलक हिंदी : पत्रकारिता

🔹 पत्रकारिता से क्या अभिप्राय है?

उत्तर – जिस प्रक्रिया के माध्यम से समाचार लिखित रूप तक पहुंचते हैं, उसे पत्रकारिता कहते हैं |

🔹 पत्रकारिता का प्रमुख संबंध है किससे है?

उत्तर – पत्रकारिता का प्रमुख संबंध समाचार पत्र और पत्रिकाओं से है |

🔹 समाचार पत्र किसे कहते हैं?

उत्तर – जिस पत्र में समाचार प्रकाशित होते हैं उसे समाचार पत्र कहते हैं |

🔹 ‘समाचार‘ के लिए अंग्रेजी भाषा में किस शब्द का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर – अंग्रेजी भाषा में समाचार के लिए ‘NEWS‘ शब्द का प्रयोग किया जाता है |

🔹 NEWS शब्द में प्रयुक्त वर्णन किस के द्योतक हैं?

उत्तर – NEWS शब्द में प्रयुक्त वर्ण चारों दिशाओं के द्योतक हैं |
N से North ( उत्तर ), E से East ( पूर्व ), W से West ( पश्चिम ) तथा S से South ( दक्षिण ) |

🔹 फारसी भाषा में समाचार के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर – ख़बर |

🔹 ‘अख़बार‘ शब्द किस शब्द से बना है?

उत्तर – ‘अखबार‘ शब्द फारसी भाषा के शब्द ‘ख़बर’ से बना है |

🔹 पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर – पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य समाज के लिए ज्ञानवर्धक, मनोरंजन तथा उद्बोधन का आधार प्रस्तुत करना है |

🔹 लोकतांत्रिक व्यवस्था का चौथा स्तंभ किसे बताया गया है?

उत्तर – प्रेस को |

🔹 पत्रकारिता के कोई दो प्रकार ( रूप ) बताइए |

उत्तर – बाल पत्रकारिता, स्वास्थ्य पत्रकारिता |

🔹 खोजी पत्रकारिता का प्रमुख कार्य क्या है?

उत्तर – प्रशासनिक व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करना |

🔹 किस प्रकार की पत्रकारिता में पत्रकारों को जासूसों की तरह जोखिम उठाना पड़ता है?

उत्तर – खोजी / अनुसंधान / अन्वेषी पत्रकारिता में |

🔹 अमेरिका में खोजी पत्रकारिता ने किस कांड को उजागर करके सरकार का तख्ता पलट दिया था?

उत्तर – वॉटरगेट कांड |

🔹 दो खेल पत्रिकाओं के नाम बताइए |

उत्तर – क्रिकेट सम्राट, खेल-खिलाड़ी |

🔹 कुछ फिल्मी पत्रिकाओं के नाम बताइए |

उत्तर – फिल्मी कलियाँ, स्टारडस्ट, फिल्मी दुनिया |

🔹 कुछ बाल पत्रिकाओं के नाम बताइए |

उत्तर – नंदन, चंपक, चंदामामा |

🔹 स्वास्थ्य पत्रकारिता से संबंधित दो पत्रिकाओं के नाम बताइए |

उत्तर – आरोग्यधाम, आरोग्य सुधाकर |

🔹 दो विज्ञान पत्रिकाओं के नाम बताइए |

उत्तर – विज्ञान कला, विज्ञान जगत |

🔹 भारत में सर्वप्रथम प्रेस की स्थापना कब हुई?

उत्तर – 1560 में ( गोवा में ) |

🔹 भारतीय पत्रकारिता का जनक किसे माना जाता है?

उत्तर – राजा राममोहन राय को |

🔹 भारत में प्रकाशित होने वाला पहला समाचार पत्र कौन सा है?

उत्तर – बंगाल गजट |

🔹 बंगाल गजट का प्रकाशन किस वर्ष हुआ?

उत्तर – 1818 ईo में |

🔹 हिंदी में प्रकाशित होने वाले पहले समाचार पत्र का नाम बताइए |

उत्तर – उद्दन्त मार्तन्ड ( 1826 )

🔹 ‘संवाद कौमुदी‘ का प्रकाशन किस वर्ष हुआ?

उत्तर – 1821 ईo में |

🔹 संवाद कौमुदी तथा मिरातुल अखबार किसने निकाले?

उत्तर – राजा राममोहन राय ने |

🔹 ‘शीर्षक‘ शब्द किस शब्द से बना है?

उत्तर – शीर्ष |

🔹 प्रायः शीर्षक कितनी पंक्तियों का होता है?

उत्तर – प्रायः शीर्षक केवल एक पंक्ति का होता है |

🔹 समाचार पत्र के संदर्भ में शीर्षक से क्या तात्पर्य है?

उत्तर – प्रत्येक समाचार के ऊपर सम्बद्ध भाव को प्रदर्शित करने वाला वाक्य या वाक्यांश शीर्षक कहलाता है |

🔹 समाचार पत्र का प्रवेश द्वार किसे माना जाता है?

उत्तर – शीर्षक को |

🔹 किसी समाचार के शीर्षक को ‘शो विंडो’ किसने माना है?

उत्तर – रौलेंड ईo वूलसेन ने |

🔹 शीर्षक के किन्ही दो प्रकारों का नाम बताइए |

उत्तर – गगन रेखा शीर्षक, बैनर शीर्षक |

🔹 गगन रेखा शीर्षक किसे कहते हैं?

उत्तर – समाचार की नाम पट्टिका से भी ऊपर दिए जाने वाले शीर्षक को गगन रेखा शीर्षक कहते हैं |

🔹 क्रॉस लाइन शीर्षक किसे कहते हैं?

उत्तर – समाचार के बीच में दिया जाने वाला शीर्षक क्रॉस लाइन शीर्षक कहलाता है |

🔹 कपाली शीर्षक को अमेरिकी पत्रकारिता में क्या कहा जाता है?

उत्तर – आई ब्रो |

🔹 जब किसी शीर्षक में एक से अधिक पंक्तियों का प्रयोग किया जाता है तो उसे क्या कहते हैं?

उत्तर – डैक |

🔹 पताका शीर्षक किसे कहते हैं?

उत्तर – आठ कॉलमों में फैले हुए शीर्षक को पता का शीर्षक कहते हैं |

🔹 कठिनतम शीर्षक किसे कहते हैं?

उत्तर – रॉकेट शीर्षक को |

🔹 एक पंक्ति वाले शिक्षक का उदाहरण दीजिए |

उत्तर – गैस रिसाव से अनेक लोगों की मृत्यु |

🔹 शीर्षक को सनसनीपूर्ण बनाने के लिए किस चिह्न का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर – प्रश्नवाचक चिह्न का |

🔹 कटि शीर्षक किसे कहते हैं?

उत्तर – जब पहली और तीसरी पंक्ति पूरी लेकिन दूसरी पंक्ति छोटी हो तो उस शीर्षक को कटि शीर्षक कहते हैं |

🔹 आयताकार शीर्षक क्या होता है?

उत्तर – शीर्षक की पंक्तियों को पूरे कॉलम तक भरने की अवस्था को आयताकार शीर्षक कहा जाता है |

🔹 समाचार पत्र में टीम का कप्तान किसे माना जाता है?

उत्तर – संपादक को |

🔹 जल्दी से जल्दी तथा बिना किसी त्रुटि के समाचार पत्र को पाठकों तक पहुंचाने का दायित्व किसका होता है?

उत्तर – संपादक का |

🔹 समाचार पत्र के किस लेख को उस समाचार पत्र की आवाज माना जाता है?

उत्तर – संपादकीय लेख को |

🔹 संपादकीय लिखने का दायित्व किसका होता है?

उत्तर – संपादक का |

🔹 संपादकीय लेख का विषय क्या होना चाहिए?

उत्तर – समसामयिक तथा महत्त्वपूर्ण |

🔹 संपादकीय लेख का आकार कैसा होना चाहिए?

उत्तर – अपेक्षाकृत सीमित |

🔹 संपादकीय लेख की भाषा कैसी होनी चाहिए?

उत्तर – सरल एवं बोधगम्य |

🔹 संपादक के कोई दो गुण बताइए |

उत्तर – व्यवहार कुशलता और विषय ज्ञान |

🔹 संपादक के दो दायित्व / कार्य बताइए |

उत्तर – समाचारों का संकलन और महत्व के अनुसार समाचारों का स्थान निर्धारण |

🔹 किसी भी संपादक को कभी भी किस पर समझौता नहीं करना चाहिए?

उत्तर – मौलिक सिद्धांतों पर |

🔹 फीचर किसे कहते हैं?

उत्तर – पत्रकारिता के संदर्भ में फीचर से तात्पर्य एक ऐसे आलेख से है जिसमें ज्ञान तथा मनोरंजन दोनों का समन्वय होता है |

🔹 फीचर के किन्ही दो प्रकारों के नाम लिखिए |

उत्तर – सामाजिक फीचर, धार्मिक फीचर |

🔹 प्रायः फीचर किन पृष्ठभूमियों पर लिखा जाता है?

उत्तर – किसी घटना, सूचना या प्रसंग पर |

🔹 फीचर की भाषा कैसी होनी चाहिए?

उत्तर – फीचर की भाषा आकर्षक परंतु सरल, सहज और बोधगम्य होनी चाहिए |

🔹 फीचर लेखन का उद्देश्य बताइए |

उत्तर – मनोरंजक ढंग से विषय-वस्तु अथवा घटना से संबंधित जानकारी प्रदान करना |

🔹 फीचर में किन दो गुणों का होना आवश्यक है? अथवा फीचर की दो विशेषताएं बताइए |

उत्तर – विषय की विशिष्टता और भाषा का चुटीलापन |

🔹 फीचर सदा किस घटना पर आधारित होता है?

उत्तर – सत्य घटना पर |

🔹 फीचर सदा किस रूप में प्रस्तुत ( लिखा जाता है ) किया जाता है?

उत्तर – आलेख के रूप में |

🔹 फीचर सदा किस रूप में और किसके लिए लिखे जाते हैं?

उत्तर – फीचर आलेख के रूप में पाठकों के लिए लिखे जाते हैं |

🔹 स्वतंत्र प्रेस किसकी प्रहरी मानी जाती है?

उत्तर – लोकतंत्र की |

🔹 प्रेस मुख्यतः क्या कार्य करती है?

उत्तर – प्रेस मुख्यतः विधानपालिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका पर दृष्टि रखने का कार्य करती है |

🔹 प्रेस की स्वतंत्रता का वर्णन भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में हुआ है?

उत्तर – अनुच्छेद 19 / 1/ (अ ) में |

🔹 संविधान के किस अनुच्छेद में देशवासियों को बोलने और अभिव्यक्ति का मौलिक अधिकार प्रदान किया गया है?

उत्तर – अनुच्छेद 19 / 1/ (अ ) में |

🔹 भारत में प्रेस पर किस वर्ष आपातकाल के कारण सेंसर लगाया गया था?

उत्तर – 1975 में |

🔹 वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट कब पारित हुआ था?

उत्तर – 1878 ईo में ( लॉर्ड लिटन के समय में )

Other Related Posts

हरियाणा की सांग परंपरा : उद्भव एवं विकास ( Haryana Ki Sang Parampara : Udbhav Avam Vikas )

हरियाणवी भाषा की प्रमुख बोलियां ( Haryanvi Bhasha Ki Pramukh Boliyan )

हरियाणवी कविता : परिचय एवं प्रवृतियां ( Haryanvi Kavita : Parichay Evam Pravritiyan )

हरियाणवी उपन्यास साहित्य ( Haryanvi Upnyas Sahitya )

हरियाणवी कहानी साहित्य ( Haryanvi Kahani Sahitya )

हरियाणवी नाट्य साहित्य ( Haryanvi Natya Sahitya )