ईश्वर में अनुराग (कक्षा 7) ( Devotional Paths To The Divine )

                           ⚫️ ईश्वर से अनुराग ⚫️
                         ( Ishwar Se Anurag )

◼️ 7वीं सदी से 9वीं  सदी के बीच कुछ धार्मिक आंदोलनों का उदय हुआ | नयनार वह अलवार  ऐसे ही आंदोलन थे |
🔹 नयनार ( Nayanar )  शिव की उपासना करते थे
🔹अलवार ( Alvar )  विष्णु की उपासना करते थे |
🔹इनमें सभी जातियों के लोग शामिल थे | ‘पुलैया'( Pulaiya ) और ‘पनार'( Panar ) जैसी अस्पृश्य समझी जाने वाली जातियां भी इसमें शामिल थी |
🔹कुल मिलाकर 63 नयनार थे | इनमें सर्वाधिक प्रमुख नयनार संत थे – अप्पार( Appar),   संबंदर(Sabandar ),  सुंदरार ( Sundrar ), मणिक्कवसागर ( Manikvsagar) |
🔹 उनके गीतों के दो संकलन हैं – तेवरम ( Tevaram ),  तिरुवाचनाम ( Vachnam )|
🔹 अलवार संतो की संख्या 12 थी | उनमें सर्वाधिक प्रसिद्ध अलवार संत थे –  पेरियअलवार ( Periyalvar ), उनकी पुत्री अंडाल ( Andal ), तोंडरडिप्पोड़ीअलवार ( Tondardippodialvar ), नम्मालअलवार ( Nammalalvar ) |
🔹उनके गीतों का संकलन ‘दिव्य प्रबंधन'( Divya Prabandham ) है |

◼️ शंकराचार्य ( Shankracharya ) का जन्म 8वीं सदी में केरल में हुआ | उन्होंने ‘अद्वैतवाद'( Advaitvad )  का दर्शन दिया | इस दर्शन के अनुसार परमात्मा और आत्मा एक ही हैं |

◾️रामानुज( Ramanuja ) 11वीं सदी में तमिलनाडु में पैदा हुए | वह विष्णु भक्त अलवार ( Alvar )  संतो से प्रभावित थे |
🔹 रामानुज ने ‘विशिष्टाद्वैतवाद’ ( Vishishtadvaitvad ) का दर्शन दिया |

◼️ वीरशैव ( Veer Shaiv )  :  बसवन्ना( Basvanna ),  अल्लामा प्रभु ( Allama Prabhu ) और अक्क महादेवी ( Akk Mahadevi ) वीरशैव आंदोलन के संत थे |
 🔹यह आंदोलन 12वीं सदी के मध्य में कर्नाटक में फैला |
🔹 वीर शैव  सभी प्रकार के कर्मकांड और मूर्ति पूजा के विरोधी थे |

                            🔷  महाराष्ट्र के संत 🔷

◼️ 13वीं सदी से 17 वीं सदी तक महाराष्ट्र में अनेक संत हुए | इन्होंने सरल मराठी भाषा में गीतों की रचना की |
🔹इनमें प्रमुख संत थे – ज्ञानेश्वर ( Gyaneshvar ), नामदेव ( Namdev ), एकनाथ ( Eknath ), तुकाराम ( Tukkaram ) |
🔹इनमें सखूबाई( Sakhubai )  जैसी स्त्रियां तथा चोखा मेला ( Chokhamela ) (महार जाति) जैसे संत भी थे |

🔹भक्ति की यह परंपरा विट्ठल( Vitthal ) ( विष्णु का एक रूप ) और ईश्वर संबंधी विचारों पर केंद्रित थी |
🔹 इनका दृष्टिकोण मानवतावादी था |
🔹 ‘अभंग'(Abhang)  मराठी भक्ति गीत को कहा जाता है |

◼️ गुजरात के संत नरसी मेहता( Narsi Mehta )  ने कहा था – “वैष्णव जन तो तेने कहिए पीर पराई जाने रे |”

◼️ मुस्लिम विद्वानों (उलेमा ) ने शरीयत नाम से धार्मिक कानून बनाए परंतु सूफी संतों ने मुस्लिम धार्मिक विचारों व कर्मकांडों को अस्वीकार कर दिया |
🔹 उन्होंने प्रियतमा के रूप में ईश्वर की आराधना की |
🔹मध्य एशिया के महान सूफी संतों में गजाली ( Gajjali ),  रूमी( Rumi ),सादी (Sadi ) का नाम उल्लेखनीय है |
🔹 उन्होंने किसी औलिया या पीर की देखरेख में जिक्र( नाम-स्मरण ) चिंतन, समा ( गाना ),  रक्स ( नाच ),   नीति-चर्चा, सांस पर नियंत्रण आदि के जरिए प्रशिक्षण की विस्तृत नीतियों का विकास किया |

◼️ सिलसिला वह परंपरा है जो मुर्शीद को मुरीद से मिलाती है | भारत में चिश्ती सिलसिला सर्वाधिक लोकप्रिय था |
🔹इसके प्रमुख सूफी संत थे – अजमेर के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती,  दिल्ली के कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी, पंजाब के बाबा फरीद,  दिल्ली के निजामुद्दीन औलिया, गुलबर्ग के बंदा नवाज गेसूदराज |

◼️ खानकाह ( Khankah ) वह स्थान होता था जहां सूफी संत रहते थे | इन खानकाहों में  आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा होती थी |
🔹 जलालुद्दीन रूमी ( Jaluluddin Rumi ) 13वीं  सदी के महान सूफी शायर थे |

उत्तर भारत में धार्मिक बदलाव

◼️ 13वीं सदी के बाद उत्तर भारत में भक्ति आंदोलन की लहर आई | इस युग में इस्लाम धर्म, ब्राह्मणवादी हिंदू धर्म, सूफी मत, सिद्धों,  नाथों व योगियों ने परस्पर एक दूसरे को प्रभावित किया |

🔹 कबीर और नानक जी ने सभी प्रकार के धार्मिक आडंबरों का विरोध किया |
🔹तुलसीदास जी ने राम को ईश्वर के रूप में स्वीकार किया और अवधी भाषा (पूर्वी उत्तर प्रदेश की भाषा ) में ‘रामचरितमानस'( Ramcharitmanas ) की रचना की |

🔹सूरदास( Surdas )  जी कृष्ण के भक्त थे | सूरसागर,  सूर सारावली और साहित्य लहरी उनकी रचनाएं हैं |
🔹असम के शंकर देव ने विष्णु की भक्ति पर बल दिया | उन्होंने असमिया भाषा में कविताएं और नाटक लिखे | इन्होंने ही नामघर (कविता पाठ व प्रार्थना गृह) स्थापित करने की पद्धति चलाई |
🔹 दादूदयाल,  रविदास और मीराबाई भी प्रमुख संत कवि थे |मीरा राजपूत घराने से संबंध रखती थी | उसका विवाह 16वीं सदी में मेवाड़ के राजघराने में हुआ | उसने रविदास को अपना गुरु माना | उन्होंने कृष्ण भक्ति के गीत रचे और उच्च जातियों की नीतियों को चुनौती थी उनके गीत राजस्थान व गुजरात में  लोकप्रिय हुए |
🔹 कबीर : कबीर ( Kabirdas )का जन्म 1398 ईसवी में काशी में हुआ |उनका पालन-पोषण नीरू और नीमा नामक मुस्लिम जुलाहा दंपत्ति ने किया |  उनकी एकमात्र रचना बीजक ( Bijak ) है |  कबीरदास जी के कुछ पद गुरु ग्रंथ साहब में भी संकलित हैं | उनकी मृत्यु 1518 ईस्वी में मगहर में हुई | वह सिकंदर लोदी के समकालीन थे |
🔹 गुरु नानक देव : गुरु नानक देव जी( Guru Nanak Dev )  का जन्म 1469 ईस्वी में तलवंडी में ( पाकिस्तान में ननकाना साहब)  में हुआ | उन्होंने करतारपुर में रावी नदी के तट पर एक केंद्र स्थापित किया ( डेरा बाबा नानक ) जिसमें उन्होंने धर्म के सही स्वरूप और मानव सेवा के विषय में अपने अनुयायियों को उपदेश दिए | उनके अनुयायी सांझी रसोई में खाते थे जिसे ‘लंगर’ ( Langar ) कहा जाता था | आज भी सिख संप्रदाय में लंगर प्रथा चल रही है | गुरु नानक ने धार्मिक कार्यों के लिए जो जगह नियुक्त कि उसे ‘धर्मसाल’ (Dharamsal )  कहा गया | आज उसे ‘गुरुद्वारा'(Gurudvara ) कहते हैं | उनकी मृत्यु 1539 ईस्वी में हुई |
🔹उन्होंने अपने एक अनुयायी लहणा ( Lahana )  को अपना उत्तराधिकारी चुना जो गुरु अंगद देव ( Guru Angad Dev ) के नाम से जाने गए |
🔹 पांचवें गुरु ‘गुरु अर्जुन देव’ ( Guru Arjun Dev ) ने 1604 ईस्वी में पूर्ववर्ती सिख गुरुओं की रचनाओं के साथ कबीर,  रविदास, नामदेव आदि की रचनाओं का संग्रह ‘आदि ग्रंथ'( Aadigranth )  में किया जिसे गुरु ग्रंथ साहब (Guru Granth Sahab )  भी कहा जाता है |
🔹सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह( Guru Govind Dev )  जी ने 1706 में इस ग्रंथ को प्रमाणित किया |
🔹यह ग्रंथ गुरुमुखी ( Gurmukhi ) लिपि में लिखा गया है |  स्वर्ण मंदिर ( Golden Temple )  की नींव अर्जुन देव (Guru Arjun Dev ) ने रखी | अमृतसर की नींव गुरु रामदास (Guru Ramdas )  जी ने रखी  |
🔹 इतिहासकार इस युग के सिख समुदाय को “राज्य के अंतर्गत राज्य”  मानते हैं |
🔹 1606 ईस्वी में जहांगीर ( Jahangir )  ने गुरु अर्जुन देव को मृत्युदंड दिया |
🔹औरंगजेब ( Aurangzeb )  ने गुरु तेग बहादुर ( Guru Tegbahadur )  को मृत्यु दंड दिया |
🔹1699 ईस्वी में गुरु गोविंद सिंह जी ने ‘खालसा पंथ’       (Khalsa Panth )  की स्थापना की |
🔹 नानक जी ने अपने उपदेशों का सार तीन शब्दों में दिया : 1). नाम (सच्ची उपासना ), 2). दान (दूसरों का भला करना),  3).  अस्नान ( स्नान /आचार विचार की पवित्रता ) |

◼️ मार्टिन लूथर (Martin Luthar ) (1483-1546) में यूरोप में धर्म सुधार आंदोलन चलाया | उसने बाइबल (Bible) का अनुवाद जर्मन भाषा में किया
🔹 उसने कैथोलिक धर्म की बुराइयों को उजागर किया और प्रोटेस्टेंट धर्म का प्रचार किया |

Other Related Posts

हजार वर्षों के दौरान हुए परिवर्तनों की पड़ताल ( कक्षा-7 )( Tracing Changes Through A Thousand Years )

नये राजा और उनके राज्य ( कक्षा-7) ( New Kings And Kingdoms )

दिल्ली के सुल्तान ( कक्षा-7 ) ( The Delhi Sultans )

मुग़ल साम्राज्य ( कक्षा-7) ( Mughal Empire )

मुगल वंश / Mughal Vansh ( 1526 ई o से 1857 ईo )

शासक और इमारतें ( कक्षा-7) ( Rulers And Buildings )

नगर, व्यापारी और शिल्पीजन ( कक्षा-7 ) ( Towns, Traders And Craftspersons )

जनजातियां, खानाबदोश और एक जगह बसे समुदाय ( कक्षा-7) ( Tribes, Nomads And Settled Communities )

क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण (कक्षा-7) ( The Making Of Regional Cultures )

नये प्रश्न नये विचार ( इतिहास, कक्षा-6 ) ( New Questions And Ideas ) ( NCERT, History, Class 6, Chapter 7 )

सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन -2 (कक्षा -7 ) ( Social And Political Life -2 )( NCERT, Political Science, Class 7 )