क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण (कक्षा-7) ( The Making Of Regional Cultures )

              ⚫️ क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण ⚫️
          ( The Making Of Regional Cultures )

◼️ महोदयापुरम ( Mahodayapuram )  का चेर ( Cher )  आज केरल राज्य का हिस्सा है |
🔹चेर शासकों ने मलयालम ( Malyalam ) भाषा में अभिलेख स्थापित किए |  यह किसी क्षेत्रीय भाषा के प्रयोग के सबसे पहले उदाहरणों में से एक है |
🔹 मलयालम की आरंभिक रचनाएं संस्कृत ग्रंथों के आधार पर लिखी गई  | 14वीं सदी का ग्रंथ ‘लीला तिलकम’ ( Leelatilkam )  व्याकरण व काव्यशास्त्र विषयक ग्रंथ है |
🔹मलयालम भाषा में रचित यह ग्रंथ ‘मणिप्रावलम’ ( Manipravalam )  शैली में लिखा गया था मणि प्रवाल का शाब्दिक अर्थ है हीरा तथा मूंगा जो यहां दो  भाषाओं संस्कृत व क्षेत्रीय भाषा की ओर संकेत करता है |

 ◼️जगन्नाथी संप्रदाय ( Jagannathi Sampraday ) :- जगन्नाथ ( Jagannath )  का शाब्दिक अर्थ है – दुनिया का स्वामी जो विष्णु का पर्याय है |
🔹पुरी ( Puri, Orisa )  का जगन्नाथ मंदिर उड़ीसा में है | ‘जगन्नाथ’ एक स्थानीय देवता थे जिन्हें बाद में विष्णु का अवतार मान लिया गया |
🔹12वीं सदी में गंग वंश ( Gang Vansh )  के प्रतापी राजा अनंतवर्मन ( Anant Varman ) ने पुरी में पुरुषोत्तम जगन्नाथ का एक मंदिर बनवाया |
🔹बाद में अनंतवर्मन तृतीय ने (1230 ईo )  अपना राज्य पुरुषोत्तम जगन्नाथ को अर्पित कर दिया और स्वयं को जगन्नाथ का प्रतिनियुक्त घोषित किया |

◼️ बीकानेर के राजकुमार राजसिंह की कहानी काव्यों व गीतों में सुरक्षित है |
🔹 स्त्रियों को भी  इन कहानियों व  गीतों में स्थान प्राप्त था |सती प्रथा वीरता का द्योतक मानी जाती थी |
◼️ कत्थक:- ‘कत्थक’ शब्द ‘कथा’ शब्द से निकला है जिसका प्रयोग संस्कृत तथा अन्य भाषाओं की कहानी के लिए किया जाता है |
🔹कत्थक ( Katthak ) मूल रूप से उत्तर भारत  के मंदिरों में कथा सुनाने वालों की एक जाति थी |
🔹 15वीं-16वीं सदी में भक्ति आंदोलन के प्रसार के साथ कत्थक एक विशिष्ट नृत्य-शैली का रूप धारण करने लगा | 🔹 कत्थक के माध्यम से राधा-कृष्ण के पौराणिक आख्यान लोकनाट्य के रूप में प्रस्तुत किए जाते थे जिन्हें ‘रासलीला'( Ras Leela )  कहा जाता था |
🔹आगे चलकर कत्थक दो घरानों में फला-फूला |  राजस्थान के राज दरबारों में व लखनऊ में |
🔹अवध के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह ( Vajid Ali Shah )  के संरक्षण में यह एक प्रमुख कला के रूप में उभरा |
🔹द्रुतपद संचालन,  उत्तम वेशभूषा व अभिनय के माध्यम से कहानियों का प्रस्तुतीकरण कत्थक की विशेषताएं हैं |
🔹 स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात कत्थक को छह  शास्त्रीय नृत्य रूपों में मान्यता मिल गई | यह छह शास्त्रीय नृत्य हैं – कत्थक,  कथकली,  ओडिसी,  भारतनाट्यम,  कुचीपुड़ी तथा मणिपुरी |
🔹 कत्थक उत्तर भारत, कथकली केरल, ओडीसी उड़ीसा, भारतनाट्यम तमिलनाडु ( दक्षिण भारत),  कुचिपुड़ी आंध्रप्रदेश  तथा मणिपुरी मणिपुर के नृत्य माने जाते हैं |

◼️ ‘बसोहली’ ( Basohali ) चित्रकला की एक शैली थी जिसका विकास हिमाचल प्रदेश के इर्द-गिर्द हिमालय की तलहटी में हुआ | इस शैली में भानु दत्त ( Bhanu Datt )  की पुस्तक ‘रसमंजरी’ ( Ras Manjari ) चित्रित है |

◼️ 1739 ईस्वी में नादिरशाह ( Nadirshah ) के आक्रमण के समय मुगल कलाकार पहाड़ी प्रदेशों में पलायन कर गए जिसके परिणाम स्वरूप ‘कांगड़ा शैली’ ( Kangda Shaily )  विकसित हुई | नीले व हरे रंगों का प्रयोग इस शैली की विशेषता थी |

◼️ बंगाल :- बंगाली भाषा संस्कृत से विकसित मानी जाती है सातवीं सदी में चीनी यात्री ह्वेनसांग ( Huen svang ) ने पाया कि बंगाल में सर्वत्र संस्कृत से संबंधित भाषाओं का प्रयोग हो रहा था |
🔹1586 ईस्वी में अकबर ( Akabar) ने बंगाल पर विजय हासिल की और इसे सूबा ( प्रान्त ) माना गया तब प्रशासन की भाषा फारसी थी परंतु बंगाली क्षेत्रीय भाषा के रूप में विकसित हो रही थी |
🔹 बंगाली भाषा के प्रारंभिक साहित्य को दो भागों में बांटा जा सकता है | एक श्रेणी संस्कृत की ऋणी है और दूसरी स्वतंत्र | 🔹पहली श्रेणी में संस्कृत ग्रंथों के अनुवाद (मंगल काव्य ) तथा भक्ति साहित्य, जैसे चैतन्य देव की जीवनियां  शामिल हैं |  🔹दूसरी श्रेणी में नाथ साहित्य शामिल है जैसे मैनामति-गोपीचंद्र के गीत व धर्म ठाकुर के गीत | यह कृतियां मौखिक रूप से कही सुनी जाती थी |

◼️ ‘पीर’ फारसी भाषा का शब्द है ; जिसका अर्थ है – आध्यात्मिक मार्गदर्शक |

 ◼️ दोचाला ( Dochala )  और चौचाला ( Chauchala )  मंदिरों के प्रकार थे | दोचाला का अर्थ होता है- दो छतों वाली व चौचाला का अर्थ है- चार छतों वाली |

◼️ ‘बृहदधर्म पुराण’ ( Brihaddharm Puran ) बंगाल में रचित 13वीं सदी का संस्कृत ग्रंथ है इस ग्रंथ में स्थानीय ब्राह्मणों को कुछ खास किस्म की मछली खाने की अनुमति दी गई है | 

Other Related Posts

हजार वर्षों के दौरान हुए परिवर्तनों की पड़ताल ( कक्षा-7 )( Tracing Changes Through A Thousand Years )

नये राजा और उनके राज्य ( कक्षा-7) ( New Kings And Kingdoms )

दिल्ली के सुल्तान ( कक्षा-7 ) ( The Delhi Sultans )

मुग़ल साम्राज्य ( कक्षा-7) ( Mughal Empire )

मुगल वंश / Mughal Vansh ( 1526 ई o से 1857 ईo )

शासक और इमारतें ( कक्षा-7) ( Rulers And Buildings )

नगर, व्यापारी और शिल्पीजन ( कक्षा-7 ) ( Towns, Traders And Craftspersons )

जनजातियां, खानाबदोश और एक जगह बसे समुदाय ( कक्षा-7) ( Tribes, Nomads And Settled Communities )

ईश्वर में अनुराग (कक्षा 7) ( Devotional Paths To The Divine )

सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन -2 (कक्षा -7 ) ( Social And Political Life -2 )( NCERT, Political Science, Class 7 )