शासक और इमारतें ( कक्षा-7) ( Rulers And Buildings )

              ⚫️  शासक और इमारतें ⚫️
              ( Rulers And Buildings )
 
◼️ कुतुब मीनार ( Kutub Minar ) दिल्ली में स्थित है | इसका निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ( Kutubddin Ebak ) ने आरंभ किया था | यह 5 मंजिली इमारत है | इसकी पहली मंजिल का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने करवाया था | शेष मंजिलों का निर्माण इल्तुतमिश ( Iltutmish ) ने करवाया |

🔹 अलाउद्दीन खिलजी, मुहम्मद तुगलक, फिरोजशाह तुगलक तथा इब्राहिम लोदी ने इसकी मरम्मत करवाई |
🔹 पहली मंजिल के छज्जे के नीचे अरबी भाषा में अभिलेखों की दो पट्टियां हैं |

◼️ ‘आगरा के किले’ ( Agara Fort )  का निर्माण अकबर ( Akbar )  ने करवाया | इसके निर्माण हेतु 2000 पत्थर काटने वाले, 2,000 सीमेंट मेंव चूना बनाने वाले तथा 8000 मजदूरों की जरूरत पड़ी |
◼️ कुव्वत-अल-इस्लाम ( Kuvvat-ul-Islam ) दिल्ली में स्थित है | इस मस्जिद का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने करवाया था |

◼️’अनुप्रस्थ टोडा तकनीक’ मेहराब के निर्माण हेतु प्रयुक्त तकनीक का नाम है |

◼️ कंदरिया महादेव मंदिर ( Kandriya Mahadev Temple, Khajuraho ) ( मध्य प्रदेश ) शिव को समर्पित है इसका निर्माण चंदेल वंश के राजा धंगदेव ( Dhangdev ) ने 999 ईस्वी में किया था |

◼️ तंजावर (तमिलनाडु) का बृहदेश्वर मंदिर  उस समय के मंदिरों में सबसे ऊंचा था | इसके शीर्ष पर 90 टन का पत्थर है | इसका निर्माण चोल राजा राजराज प्रथम ने किया था | इसलिए इसे राजराजेश्वर मंदिर भी कहा जाता है | इस मंदिर के पास के गांव को ‘चारुपल्लम‘ कहा जाता है जिसका अर्थ है – चढ़ाई दार रास्ते का गांव |

◼️ एक इतिहासकार ने मुगल बादशाह शाहजहां ( Shahjahan ) को “साम्राज्य व धर्म की कार्यशाला का वास्तुशिल्पी”  कहा है |
🔹 शाहजहां ने अपनी नई राजधानी शाहजहानाबाद (दिल्ली) में जामा मस्जिद ( Jama Masjid ) का निर्माण करवाया |
🔹 दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास व लाल किले ( Red Fort )  का निर्माण शाहजहां ने करवाया |
🔹 फारसी इतिहास में सुल्तान को ‘अल्लाह की परछाई’ कहा गया है |

◼️ सुल्तान इल्तुतमिश ने ‘देहली-ए-कुहना'( Dehli e Kuhna / Quila I Kuhna ) के निकट एक विशाल तालाब बनवाया जिसे ‘हौज-ए-सुल्तानी’ यानी राजा का तालाब कहा जाता था |

◼️ हरमंदर साहब (स्वर्ण मंदिर) (Golden Temple )  अमृतसर में स्थित है | इसका निर्माण सिक्खों के पांचवे गुरु गुरु अर्जुन देव ( Guru Arjun देव ) ने करवाया |

◼️ चोल राजा राजेंद्र प्रथम ने अपनी राजधानी में शिव मंदिर का निर्माण करवाया | राजेंद्र चोल ने ‘गंगै कोड’ की उपाधि धारण की जिसका अर्थ है – गंगा को जीतने वाला |
🔹 महमूद गजनवी (गजनी का शासक) राजेंद्र चोल के समकालीन था |

◼️ चारबाग शैली ( Charbagh Shaily )सबसे पहले मुगल शासक बाबर ( Babar ) ने शुरू की |

◼️’पीट्राड्यूरा’ ( Pietra Dura) वास्तु कला की एक शैली है जिसमें संगमरमर या बलुआ पत्थर पर बनाए गए अलंकृत नमूने बनाए जाते हैं |
🔹 शाहजहां ने दिल्ली के लाल किले में नवनिर्मित दरबार में शाहजहां के सिंहासन के पीछे इस शैली में यूनानी देवता आर्फियस को वीणा बजाते हुए चित्रित किया गया है |
🔹 शासन के आरंभिक वर्षों में शाहजहां की राजधानी आगरा थी | शाहजहां ने आगरा में ताजमहल ( Tajmahal ) का निर्माण करवाया इसका निर्माण कार्य 1643 ईस्वी में पूरा हुआ |
🔹 दारा शिकोह शाहजहां का पुत्र था जो अत्यंत विद्वान था और शाहजहां को सबसे अधिक प्रिय था |

◼️ मथुरा के निकट वृंदावन में बने मंदिरों की वास्तु कलात्मक शैली फतेहपुर सीकरी के मुगल महलों से बहुत मिलती जुलती है | वृंदावन का ‘गोविंद देव मंदिर’ ऐसा ही है | वास्तुकला की यह शैली उत्तर पूर्वी ईरान (खुरासान) से आई | सर्वप्रथम फतेहपुर सीकरी में इसका प्रयोग हुआ |
🔹 जोधाबाई का महल( Jodhabai Ka Mahal )  और बुलंद दरवाजा फतेहपुर सीकरी में है |
🔹 बुलंद दरवाजे का निर्माण अकबर ने गुजरात विजय के उपलक्ष्य में किया था | यह गुजरात की वास्तुकला शैली से प्रभावित है |

⚫️ 12वीं सदी में फ्रांस में बने भवन व चर्चे  ‘गोथिक शैली’ ( Gothic Architecture )   में बने हैं | पेरिस का ‘नाटेड्रम चर्च’ ( Notre Dame ) इसका उत्कृष्ट उदाहरण है |

Other Related Posts

नये राजा और उनके राज्य ( कक्षा-7) ( New Kings And Kingdoms )

दिल्ली के सुल्तान ( कक्षा-7 ) ( The Delhi Sultans )

मुग़ल साम्राज्य ( कक्षा-7) ( Mughal Empire )

मुगल वंश / Mughal Vansh ( 1526 ई o से 1857 ईo )

नगर, व्यापारी और शिल्पीजन ( कक्षा-7 ) ( Towns, Traders And Craftspersons )

जनजातियां, खानाबदोश और एक जगह बसे समुदाय ( कक्षा-7) ( Tribes, Nomads And Settled Communities )

क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण (कक्षा-7) ( The Making Of Regional Cultures )

नये प्रश्न नये विचार ( इतिहास, कक्षा-6 ) ( New Questions And Ideas ) ( NCERT, History, Class 6, Chapter 7 )

ईश्वर में अनुराग (कक्षा 7) ( Devotional Paths To The Divine )

ईश्वर में अनुराग (कक्षा 7) ( Devotional Paths To The Divine )