वस्तुनिष्ठ प्रश्न ( हिंदी ) बी ए प्रथम वर्ष, प्रथम सेमेस्टर ( Objective Type Questions, BA Hindi,1st Semester )

◼️ कबीरदास का जन्म कब हुआ?

उत्तर – 1398 ईस्वी ( काशी में )

🔹 कबीरदास की मृत्यु कब हुई?

उत्तर – 1518 ईस्वी ( मगहर में )

🔹 कबीर की पत्नी का क्या नाम था?

उत्तर – लोई |

🔹 कबीरदास के पुत्र-पुत्री का नाम बताओ |

उत्तर – कमाल और कमाली |

🔹 कबीरदास जी के गुरु का क्या नाम था?

उत्तर – रामानंद जी |

🔹 कबीरदास भक्तिकाल की किस काव्य-धारा के प्रतिनिधि कवि माने जाते हैं?

उत्तर – संत काव्यधारा के |

🔹 कबीर ईश्वर के किस रूप में विश्वास रखते हैं?

उत्तर – निर्गुण-निराकार रूप में |

🔹कबीरदास की एकमात्र रचना का नाम लिखिए |

उत्तर – बीजक |

🔹 ‘बीजक’ के कितने भाग हैं?

उत्तर – बीजक के तीन भाग हैं – साखी, सबद, रमैणी |

🔹 कबीरदास को वाणी का डिक्टेटर किसने कहा है?

उत्तर – आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी ने |

🔹 कबीरदास ने ‘पीव’ किसे कहा है?

उत्तर – परमात्मा को |

🔹 कबीर ने किस भाषा का प्रयोग किया है?

उत्तर – सधुक्कड़ी भाषा का |

🔹 कबीरदास का पालन पोषण किसने किया?

उत्तर – एक जुलाहा दंपत्ति ने |

◼️ सूरदास का जन्म कब हुआ?

उत्तर – सम्वत 1535 में |

🔹 सूरदास का जन्म स्थान किसे माना जाता है?

उत्तर – सूरदास का जन्म स्थान हरियाणा राज्य में बल्लभगढ़ के निकट सीही नामक गांव को माना जाता है |

🔹 सूरदास की मृत्यु कब हुई?

उत्तर – सम्वत 1640 में |

🔹 सूरदास का काव्य मूलत: किस भाषा में रचित है?

उत्तर – ब्रज भाषा |

🔹 सूरदास के गुरु का क्या नाम था?

उत्तर – श्री वल्लभाचार्य |

🔹 किस कृष्ण कवि को पुष्टिमार्ग का जहाज कहा जाता है?

उत्तर – सूरदास को |

🔹 सूरदास जी की भक्ति भावना किस प्रकार की है?

उत्तर – सगुण |

🔹 सूरदास जी किस काव्यधारा के कवि हैं?

उत्तर – कृष्ण काव्य धारा के |

🔹 सूरदास जी की प्रमुख रचनाओं के नाम बताएं |

उत्तर – सूरसागर, सूर सारावली, साहित्य लहरी |

🔹 ‘सोभा-सिंधु’ में कौन सा अलंकार है?

उत्तर – रूपक अलंकार |

🔹 ‘वृषभानु कुँवरिया’ शब्द का प्रयोग किसके लिए हुआ है?

उत्तर – राधा के लिये |

🔹 ‘रति नागर’ शब्द का प्रयोग किसके लिए हुआ है?

उत्तर – श्री कृष्ण के लिए |

🔹 गोपियों की आँखें किसकी भूखी हैं?

उत्तर – हरी-दर्शन की |

🔹 ‘विनय के पदों’ में किस रस की प्रधानता है?

उत्तर – भक्ति रस |

🔹 ‘बाल लीला’ के पदों में किस रस की प्रधानता है?

उत्तर – वात्सल्य रस |

🔹 कृष्ण काव्यधारा के किस कवि को ‘वात्सल्य सम्राट’ कहा गया है?

उत्तर – सूरदास को |

🔹 ‘संयोग दृश्य’ के पदों में किस रस की प्रधानता है?

उत्तर – श्रृंगार रस |

🔹 ‘रूप-माधुर्य’ में किस रस की प्रधानता है?

उत्तर – श्रृंगार रस |

◼️ तुलसीदास जी किस भक्ति काव्यधारा के कवि थे?

उत्तर – सगुण भक्तिधारा ( राम काव्यधारा )

🔹 तुलसीदास जी का जन्म कब हुआ?

उत्तर – 1532 ईस्वी में | ( उत्तर प्रदेश, बांदा जिला, राजापुर गाँव )

🔹 तुलसीदास जी किस नक्षत्र में पैदा हुए थे?

उत्तर – अभुक्त मूल नक्षत्र में |

🔹 तुलसीदास जी की मृत्यु कब हुई?

उत्तर – 1623 ईस्वी में |

🔹 तुलसीदास जी के पिता का नाम क्या था?

उत्तर – आत्माराम दुबे |

🔹 तुलसीदास जी की माता का नाम क्या था?

उत्तर – हुलसी |

🔹 तुलसीदास जी की पत्नी का नाम क्या था?

उत्तर – रत्नावली |

🔹 तुलसीदास जी के गुरु का नाम बताइए |

उत्तर – नरहरि दास जी |

🔹 तुलसीदास जी की कितनी प्रमाणिक रचना मानी जाती हैं?

उत्तर – 12.

🔹 तुलसीदास जी की प्रमुख रचनाओं के नाम बताइए |

उत्तर – रामचरितमानस, कवितावली, दोहावली, गीतावली, कृष्ण गीतावली, विनय पत्रिका आदि |

🔹 तुलसीदास जी की सर्वाधिक लोकप्रिय रचना कौन सी है?

उत्तर – रामचरितमानस |

🔹 किस ग्रंथ को तुलसीदास जी की कीर्ति का आधार ग्रंथ माना जाता है?

उत्तर – रामचरितमानस को |

🔹 ‘रामचरितमानस’ की भाषा कौन सी है?

उत्तर – अवधी |

🔹 विनय पत्रिका किस भाषा में रचित है?

उत्तर – ब्रजभाषा |

🔹 ‘वन गमन प्रसंग’ तुलसीदास जी की किस रचना से उद्धृत है?

उत्तर – कवितावली के अयोध्या कांड से |

🔹 ‘बाल रूप प्रसंग’ तुलसीदास जी की किस रचना से उद्धृत है?

उत्तर – कवितावली के बालकांड से |

🔹 ‘विविध भाव चित्र’ तुलसीदास की किस रचना से उद्धृत है?

उत्तर – कवितावली के उत्तरकांड से |

🔹 ‘अरबिंदु सो आननु’ में कौन सा अलंकार है?

उत्तर – उपमा अलंकार |

🔹 ‘तुलसी मन मंदिर’ में कौन सा अलंकार है?

उत्तर – रूपक अलंकार |

🔹 ‘अनुराग तड़ाग’ में कौन सा अलंकार है?

उत्तर – रूपक अलंकार |

🔹 ‘मनो मंजुल कंजकली’ में कौन सा अलंकार है?

उत्तर – उत्प्रेक्षा अलंकार |

🔹 ‘विलोचन मीनन’ में कौन सा अलंकार है?

उत्तर – रूपक अलंकार |

🔹 ‘दारिद दसानन’ में कौन सा अलंकार है?

उत्तर – रूपक अलंकार |

◼️ मीराबाई का जन्म कब हुआ?

उत्तर – 1498 ईस्वी ( सम्वत 1555 ) |

🔹 मीराबाई की मृत्यु कब हुई?

उत्तर – 1573 ईस्वी (सम्वत 1630 )

🔹 मीराँबाई के पिता का क्या नाम था?

उत्तर – राठौर रत्न सिंह |

🔹 मीराँबाई के दादा का क्या नाम था?

उत्तर – राव दादू |

🔹 मीराबाई के पति कौन थे?

उत्तर – भोजराज ( उत्तर – मेवाड़ के राजा राणा सांगा के बड़े पुत्र )

🔹 मीराबाई के देवर का क्या नाम था?

उत्तर – राणा विक्रमादित्य |

🔹 किसने मीराबाई को मारने के लिए कई बार षड्यंत्र रचे?

उत्तर – मीराबाई के देवर राणा विक्रमादित्य ने |

🔹 मीराबाई के गुरु का क्या नाम था?

उत्तर – संत रविदास |

🔹 मीराबाई किस युग की कवयित्री थी?

उत्तर – भक्तिकाल |

🔹 मीराबाई के आराध्य देव कौन थे?

उत्तर – श्री कृष्ण |

🔹 मीराबाई की कुछ रचनाओं के नाम बताइए |

उत्तर – गीत गोविंद की टीका, राग सोरठ, राग गोविंद, नरसी जी रो माहे रो |

🔹 मीराबाई की भक्ति भावना को किस प्रकार की भक्ति माना जा सकता है?

उत्तर – दाम्पत्य भक्ति |

🔹 मीराबाई ने अपने प्रेम की बेल को किस से सींचा है?

उत्तर – आँसू रूपी जल से |

🔹 मीराबाई ने ‘रणछोड़’ शब्द किसके लिए प्रयोग किया है?

उत्तर – श्री कृष्ण के लिए |

◼️ कवि बिहारी का संबंध किस काल से है?

उत्तर – रीतिकाल |

🔹 कवि बिहारी रीतिकाल की किस काव्यधारा के कवि माने जाते हैं?

उत्तर – रीतिसिद्ध |

🔹 कवि बिहारी का जन्म कब हुआ?

उत्तर – 1595 ईस्वी ( सम्वत 1652 ) में |

🔹 कवि बिहारी का जन्म कहां हुआ?

उत्तर – ग्वालियर के निकट बसुआ गोविंदपुर गांव में |

🔹 कवि बिहारी की मृत्यु कब हुई?

उत्तर – 1663 ईस्वी ( सम्वत 1720 ) में |

🔹 कवि बिहारी के पिता का नाम क्या था?

उत्तर – केशवराय |

🔹 कवि बिहारी के गुरु कौन थे?

उत्तर – रीति काल के प्रसिद्ध कवि केशवदास |

🔹 कवि बिहारी किस राजा के दरबारी कवि थे?

उत्तर – जयपुर के राजा जयसिंह के |

🔹 कवि बिहारी की एकमात्र रचना कौन सी है?

उत्तर – बिहारी सतसई |

🔹 ‘बिहारी सतसई’ में कुल कितने दोहे हैं?

उत्तर – 713 दोहे |

🔹 कवि बिहारी की रचना ‘बिहारी सतसई’ में किस छंद का प्रयोग है?

उत्तर – दोहा छंद |

🔹 रीतिकाल के किस कवि को ‘गागर में सागर’ भरने वाला कवि कहा गया है?

उत्तर – कवि बिहारी को |

🔹 “ज्यौं-ज्यौं बूड़े श्याम रँग, त्यौं-त्यौं उज्जलु होइ ” पंक्ति में कौनसा अलंकार है?

उत्तर – विरोधाभास अलंकार |

◼️ कवि घनानंद का संबंध किस काल से है?

उत्तर – रीतिकाल से |

🔹 कवि घनानंद का संबंध रीतिकाल की किस काव्यधारा से है?

उत्तर – रीतिमुक्त काव्यधारा से |

🔹 घनानंद का जन्म कब हुआ?

उत्तर – 1683 ईस्वी |

🔹 घनानंद की मृत्यु कब हुई?

उत्तर – 1760 ईस्वी |

🔹 घनानंद को किस राजा के सैनिकों ने मार डाला था?

उत्तर – अहमदशाह अब्दाली |

🔹 घनानंद किस राजा के दरबार में काम करते थे?

उत्तर – मुगल सम्राट मोहम्मद शाह ‘रंगीला’ के दरबार में पीर मुंशी के पद पर |

🔹 घनानंद की प्रेमिका का क्या नाम था?

उत्तर – सुजान |

🔹 घनानंद को मोहम्मद शाह ने दरबार से क्यों निकाल दिया था?

उत्तर – घनानंद ने राजा के कहने पर गीत नहीं सुनाया था |

🔹 मुगल दरबार छोड़कर घनानंद कहां रहने लगे थे?

उत्तर – वृंदावन में |

🔹 घनानंद की कुल कितनी रचनाएं मानी जाती हैं?

उत्तर – 16.

🔹 घनानंद की कुछ रचनाओं के नाम बताइए |

उत्तर – प्रेम पत्रिका, प्रेम सरोवर, इश्कलता, सुजानहित आदि |

🔹 रीतिकाल के किस कवि को ‘प्रेम की पीर का कवि’ कहा गया है?

उत्तर – घनानंद को |

🔹 घनानंद के काव्य में मुख्य रूप से कौन सा रस मिलता है?

उत्तर – श्रृंगार रस |

🔹 घनानंद का साहित्य किस भाषा में रचित है?

उत्तर – ब्रज भाषा में |

🔹 कवि घनानंद के प्रिय छंद कौन से हैं?

उत्तर – सवैया और कवित्त छंद |

🔹 काव्य रूप के दृष्टिकोण से घनानंद का काव्य किसे श्रेणी में आता है?

उत्तर – मुक्तक काव्य |

◼️ रसखान का संबंध हिंदी साहित्य के किस काल से है?

उत्तर – भक्तिकाल से |

🔹 कवि रसखान के आराध्य देव कौन थे?

उत्तर – श्री कृष्ण |

🔹 रसखान का वास्तविक नाम क्या था?

उत्तर – सैयद इब्राहिम खां |

🔹 रसखान कहां के रहने वाले थे?

उत्तर – गाँव पिहानी ( उत्तर प्रदेश, जिला हरदोई )

🔹 रसखान की कितनी प्रामाणिक रचनाएं मानी जाती हैं?

उत्तर – तीन |

🔹 रसखान की रचनाओं के नाम बताइए |

उत्तर – सुजान रसखान, प्रेम वाटिका तथा दानलीला |

🔹 ‘सुजान रसखान’ में कुल कितने पद संकलित हैं?

उत्तर – 213 पद |

🔹 रसखान की सबसे छोटी रचना कौन सी है?

उत्तर – दानलीला |

🔹 रसखान की रचना ‘दानलीला’ में कुल कितने पद हैं?

उत्तर – 11 पद |

🔹 काव्य रूप के दृष्टिकोण से रसखान का काव्य किस श्रेणी में आता है?

उत्तर – मुक्तक काव्य |

🔹 रसखान का प्रिय छंद कौन सा है?

उत्तर – सवैया छंद |

🔹 रसखान के काव्य की भाषा कौन सी है?

उत्तर – ब्रजभाषा |

🔹 रसखान अगले जन्म में कौन सा पशु बनना चाहते हैं?

उत्तर – गाय |

🔹 रसखान अगले जन्म में किस स्थान पर जन्म लेना चाहते हैं?

उत्तर – ब्रजभूमि पर |

🔹 रसखान पक्षी बनकर कहां निवास करना चाहते हैं?

उत्तर – यमुना नदी के तट पर खड़े कदंब के पेड़ों पर |

🔹 गोपियां अपने होठों पर मुरली को क्यों नहीं धारण करना चाहती?

उत्तर – क्योंकि गोपियां मुरली से ईर्ष्या भाव रखती हैं |

◼️ आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने आदिकाल को क्या नाम दिया है?

उत्तर – वीरगाथा काल |

🔹 आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने आदिकाल की समय-सीमा क्या मानी है?

उत्तर – सम्वत 1050 से सम्वत 1375 तक |

🔹 जॉर्ज ग्रियर्सन ने आदिकाल को क्या नाम दिया है?

उत्तर – चारणकाल |

🔹 जॉर्ज ग्रियर्सन ने आदिकाल की समय-सीमा क्या मानी है?

उत्तर – 700 ईस्वी से 1300 ईस्वी तक |

🔹 मिश्र बंधुओं ने हिंदी साहित्य के इतिहास को क्या नाम दिया?

उत्तर – प्रारंभिक काल |

🔹 डॉ रामकुमार वर्मा ने आदिकाल को क्या नाम दिया है?

उत्तर – सन्धिकाल व चारणकाल |

🔹 राहुल सांकृत्यायन ने आदिकाल को क्या नाम दिया है?

उत्तर – सिद्ध-सामंत युग |

🔹 आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी ने आदिकाल को क्या नाम दिया है?

उत्तर – बीजवपन काल |

🔹 हिंदी साहित्य के इतिहास के प्रथम काल को आदिकाल नाम किसने दिया?

उत्तर – आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने |

🔹 नाथों की संख्या कितनी है?

उत्तर – नौ |

🔹 नाथ संप्रदाय के प्रमुख कवि का क्या नाम है?

उत्तर – गोरखनाथ |

🔹 सिद्धों की संख्या कितनी है?

उत्तर – 84.

🔹 कुछ सिद्ध कवियों के नाम बताइए?

उत्तर – सरहपा, शबरपा, लुइपा, कण्हपा |

🔹 दो प्रमुख जैन कवियों के नाम बताइए |

उत्तर – स्वयंभू और पुष्पदंत |

🔹 ‘पउमचरिउ’ किसकी रचना है?

उत्तर – स्वयंभू की |

🔹 किस कवि को अपभ्रंश का वाल्मीकि कहा गया है?

उत्तर – स्वयंभू को |

🔹 पुष्पदंत की प्रमुख रचना का नाम बताइए |

उत्तर – महापुराण |

🔹 किस कवि को अपभ्रंश का वेदव्यास कहा जाता है?

उत्तर – पुष्पदंत को |

🔹 विद्यापति की पदावली किस भाषा में रचित है?

उत्तर – मैथिली भाषा |

🔹 किस आदिकालीन कवि को मैथिल कोकिल के नाम से जाना जाता है?

उत्तर – विद्यापति |

🔹 कीर्तिलता और कीर्तिपताका किस कवि की रचनाएं हैं?

उत्तर – विद्यापति |

🔹 कीर्तिलता और कीर्तिपताका रचनाओं की भाषा कौन सी है?

उत्तर – अवहट्ठ |

🔹 चार रासो काव्य के नाम बताइए |

उत्तर – पृथ्वीराज रासो, बीसलदेव रासो, परमाल रासो, खुमान रासो |

🔹 पृथ्वीराज रासो किसकी रचना है?

उत्तर – चंदबरदाई की |

🔹 बीसलदेव रासो किसकी रचना है?

उत्तर – नरपति नाल्ह |

🔹 परमाल रासो किसकी रचना है?

उत्तर – जगनिक |

🔹 खुमान रासो किसकी रचना है?

उत्तर – दलपति विजय |

🔹 विजयपाल रासो किसकी रचना है?

उत्तर – नल्ल सिंह भाट |

🔹 हम्मीर रासो किस की रचना है?

उत्तर – शारंगधर की |

🔹 संदेश रासक किसकी रचना है ?

उत्तर – अब्दुर्रहमान की |

🔹 आदिकाल के किस कवि ने खड़ी बोली हिंदी में कविताएं लिखी?

उत्तर – अमीर खुसरो |

🔹 अमीर खुसरो के गुरु का क्या नाम था?

उत्तर – निजामुद्दीन औलिया |

🔹 आदिकाल में रचित किन्ही दो गद्य रचनाओं के नाम बताइए |

उत्तर – उक्ति व्यक्ति प्रकरण तथा वर्ण रत्नाकर

🔹 ‘उक्ति व्यक्ति प्रकरण’ किसकी रचना है?

उत्तर – दामोदर दास

🔹 ‘वर्ण रत्नाकर’ किसकी रचना है?

उत्तर – ज्योतिरीश्वर |

🔹 आदिकाल में मुख्यतः किन दो रसों का प्रयोग हुआ है?

उत्तर – वीर रस और श्रृंगार रस |

🔹 संत काव्य धारा के सर्वश्रेष्ठ कवि कौन माने जाते हैं?

उत्तर – कबीरदास |

🔹 कबीर को वाणी का डिक्टेटर किसने कहा है?

उत्तर – हजारी प्रसाद द्विवेदी ने |

◼️ काव्य के कितने तत्त्व माने गए हैं?

उत्तर – चार |

🔹 काव्य के चार तत्वों के नाम लिखिए |

उत्तर – भाव तत्त्व, बुद्धि तत्त्व, कल्पना तत्त्व, शैली तत्त्व |

🔹 बंध के दृष्टिकोण से काव्य के कितने रूप हैं |

उत्तर – बंध के दृष्टिकोण से काव्य के दो रूप / भेद हैं – प्रबंध काव्य और मुक्तक काव्य |

🔹 रस की परिभाषा दीजिए |

उत्तर – जब कोई स्थायी भाव विभाव, अनुभाव तथा संचारी भावों के संयोग से व्यक्त होता है, तो वह रस का रूप धारण कर लेता है |

🔹 विभाव कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर – विभाव दो प्रकार के होते हैं – आलंबन तथा उद्दीपन |

🔹 संचारी भावों की संख्या कितनी होती है?

उत्तर – 33.

🔹 भारतीय काव्यशास्त्र में रसों की संख्या कितनी मानी गई है?

उत्तर – 9.

🔹 भारतीय काव्यशास्त्र में बताए गये नौ रसों के नाम बताइए |

उत्तर – श्रृंगार, करुण, हास्य, रौद्र, वीर, भयानक, वीभत्स, अद्भुत, शांत |

🔹 नौ रसों के अतिरिक्त अब और किन दो रसों को मान्यता दी जाने लगी है?

उत्तर – भक्ति रस और वात्सल्य रस |

🔹 श्रृंगार रस का स्थाई भाव क्या है?

उत्तर – रति |

🔹 करुण रस का स्थाई भाव क्या है?

उत्तर – शोक |

🔹 हास्य रस का स्थाई भाव क्या है?

उत्तर – हास |

🔹 रौद्र रस का स्थाई भाव क्या है?

उत्तर – अमर्ष या क्रोध |

🔹 ‘उत्साह’ किस रस का स्थाई भाव है?

उत्तर – वीर रस |

🔹 भयानक रस का स्थाई भाव क्या है?

उत्तर – भय |

🔹 वीभत्स रस का स्थाई भाव क्या है?

उत्तर – जुगुप्सा ( घृणा )

🔹 ‘विस्मय’ किस रस का स्थाई भाव है?

उत्तर – अद्भुत रस |

🔹 शांत रस का स्थाई भाव क्या है?

उत्तर – निर्वेद |

◼️ अलंकार किसे कहते हैं?

उत्तर – काव्य के शोभाकारक तत्व को अलंकार कहते हैं |

🔹 अलंकार कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर – अलंकार दो प्रकार के होते हैं – शब्दालंकार तथा अर्थालंकार |

🔹 उपमा अलंकार के कितने अंग होते हैं? नाम बताइए |

उत्तर – उपमा अलंकार के चार अंग होते हैं – उपमेय, उपमान, साधारण धर्म और वाचक शब्द |

◼️ छंद किसे कहते हैं?

उत्तर – छंद उस रचना को कहते हैं जिसमें मात्राओं, वर्णों, गणों तथा यति के विशेष नियम होते हैं |

🔹 छंद कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर – छंद दो प्रकार के होते हैं – मात्रिक छंद तथा वर्णिक छंद |

🔹 मात्रिक छंद किसे कहते हैं?

उत्तर – जिस छंद में मात्राओं की गणना की जाती है, उसे मात्रिक छंद कहते हैं |

🔹 वर्णिक छंद किसे कहते हैं?

उत्तर – जिस छंद में वर्णों की गणना की जाती है, उसे वर्णिक छंद कहते हैं |

🔹 सम छंद किसे कहते हैं?

उत्तर – जिस छंद में चार चरण हों तथा उनमें मात्राओं या वर्णों की संख्या बराबर हो, उसे सम छंद कहते हैं | जैसे चौपाई सम छंद है |

🔹 अर्द्ध सम छंद किसे कहते हैं?

उत्तर – जिस छंद में चार चरण हो किंतु पहले और तीसरे तथा दूसरे और चौथे चरणों की मात्राओं या वर्णों की संख्या बराबर हो, उसे अर्द्ध सम छंद कहते हैं | जैसे दोहा अर्द्ध सम छंद है |

◼️ काव्य गुणों की संख्या कितनी मानी जाती है?

उत्तर – काव्य गुणों की संख्या तीन मानी जाती है – ओज गुण, माधुर्य गुण तथा प्रसाद गुण |

🔹 ओज गुण किसे कहते हैं?

उत्तर – जिस गुण के कारण सुनने वाले के मन में ओज या उत्साह का भाव जागृत हो जाए उसे ओज गुण कहते हैं |

🔹 ओज गुण किन रसों के लिए उपयुक्त माना जाता है?

उत्तर – वीर रस, रौद्र रस, और वीभत्स रस |

🔹 किस काव्य गुण के लिए लंबे समास, कठोर वर्ण तथा संयुक्त वर्ण अनुकूल रहते हैं?

उत्तर – ओज गुण |

🔹 माधुर्य गुण किसे कहते हैं?

उत्तर – जिस गुण के कारण सुनने वाले के मन में माधुर्य का भाव जागृत हो जाए, उसे माधुर्य गुण कहते हैं |

🔹 माधुर्य गुण किन रसों के अनुकूल माना जाता है?

उत्तर – श्रृंगार रस, शांत रस और करुण रस |

🔹 किस काव्य गुण के लिए लंबे समास, कठोर वर्ण तथा संयुक्त वर्ण निषेध होते हैं?

उत्तर – माधुर्य गुण |

🔹 प्रसाद गुण किसे कहते हैं?

उत्तर – जिस गुण के कारण काव्य का अर्थ तुरंत समझ में आ जाए उसे, प्रसाद गुण कहते हैं |

🔹 किसी एक काव्य दोष का नाम बताइए |

उत्तर – विषय की असम्बद्धता |

1 thought on “वस्तुनिष्ठ प्रश्न ( हिंदी ) बी ए प्रथम वर्ष, प्रथम सेमेस्टर ( Objective Type Questions, BA Hindi,1st Semester )”

Leave a Comment