वस्तुनिष्ठ प्रश्न – बी ए ( हिंदी ) पंचम सेमेस्टर ( Objective Type Questions, BA Hindi, 5th Semester )

⚫️ कविवर ‘अज्ञेय’ किस काव्यधारा के कवि हैं?

उत्तर – प्रयोगवादी काव्यधारा

🔹 ‘अज्ञेय’ का पूरा नाम क्या है?

उत्तर – सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

🔹 अज्ञेय का जन्म कब और कहां हुआ?

उत्तर – अज्ञेय का जन्म 7 मार्च,1911 में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ |

🔹 अज्ञेय की मृत्यु कब हुई?

उत्तर – 4 अप्रैल, 1987 को

▪️ कविवर अज्ञेय को ‘वात्स्यायन’ उपनाम किस साहित्यकार ने दिया था?

उत्तर – जैनेंद्र कुमार ने

🔹 अज्ञेय ने किन दो पत्रिकाओं का संपादन किया?

उत्तर – प्रतीक , दिनमान

🔹अज्ञेय ने किस दैनिक समाचार पत्र का संपादन किया?

उत्तर – नवभारत टाइम्स

🔹 अमेरिका के किस विश्वविद्यालय में अज्ञेय भारतीय इतिहास और संस्कृति के अध्यापक रहे?

उत्तर – कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय

🔹 किस रचना के लिए अज्ञेय को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ?

उत्तर – अज्ञेय को ‘आंगन के पार द्वार’ के लिये 1964 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ |

🔹 किस रचना के लिए अज्ञेय को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ?

उत्तर – ‘कितनी नावों में कितनी बार’ को 1978 में ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ |

🔹 तार-सप्तक का प्रकाशन किस वर्ष हुआ?

उत्तर – 1943 में

🔹अज्ञेय के दो काव्य-संग्रहों के नाम बताइए |

उत्तर – आंगन के पार द्वार, कितनी नावों में कितनी बार

🔹 अज्ञेय के तीन उपन्यासों के नाम बताइए |

उत्तर – शेखर एक जीवनी ( दो भाग ), नदी के द्वीप,अपने अपने अजनबी

🔹 अज्ञेय के दो कहानी-संग्रहों के नाम लिखिए |

उत्तर – विपथगा, कोठरी की बात |

🔹 अज्ञेय के दो यात्रा वृतांतों के नाम लिखिए |

उत्तर – अरे यायावर रहेगा याद, एक बूँद सहसा उछली |

🔹 अज्ञेय हिंदी साहित्य में किस वाद के जनक माने जाते हैं?

उत्तर – प्रयोगवाद |

🔹 ‘हमारा देश’ कविता के रचयिता का नाम बताइए |

उत्तर – सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ |

🔹 ‘नदी के द्वीप’ कविता के रचयिता का नाम बताइए |

उत्तर – सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

🔹 ‘नदी के द्वीप’ कविता में नदी किसका प्रतीक है?

उत्तर – समष्टि ( समाज ) का |

🔹 ‘नदी के द्वीप’ कविता में ‘द्वीप’ किसका प्रतीक है?

उत्तर – व्यष्टि का |

🔹 ‘कितनी नावों में कितनी बार’ किस कवि की कविता है?

उत्तर – सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

🔹 ‘कितनी नावों में कितनी बार’ कविता का मुख्य विषय क्या है?

उत्तर – पाश्चात्य संस्कृति पर भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता सिद्ध करना |

🔹 ‘नाच’ किस कवि की रचना है?

उत्तर – सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

🔹 ‘यह दीप अकेला’ किस कवि की कविता है?

उत्तर – सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

🔹 ‘यह दीप अकेला’ कविता में ‘पंक्ति’ किसका प्रतीक है?

उत्तर – समष्टि ( समाज ) का

🔹 ‘यह दीप अकेला’ कविता में ‘अकेला दीपक’ किसका प्रतीक है?

उत्तर – व्यष्टि का |

🔹 ‘सूनी सी सांझ एक’ किस कवि की कविता है?

उत्तर – सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

🔹 ‘साँप’ कविता के रचयिता का नाम बताइए |

उत्तर – सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

🔹 ‘सांप’ कविता का मुख्य विषय क्या है? अथवा ‘साँप’ कविता में किस पर व्यंग्य किया गया है?

उत्तर – ‘सांप’ कविता में महानगरीय जीवन की संवेदनहीनता पर व्यंग्य किया गया है |

🔹 ‘उड़चल हारिल’ कविता के रचयिता का नाम बताइए |

उत्तर – सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

🔹 ‘उड़चल हारिल’ कविता में हारिल अपने पंजों में क्या दबाए रखता है?

उत्तर – एक छोटा तिनका |

🔹 ‘उड़चल हारिल’ कविता का मुख्य उद्देश्य क्या है?

🔹 उपलब्ध सीमित साधनों के बल पर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहना |

⚫️ डॉ धर्मवीर भारती का जन्म कब और कहाँ हुआ?

उत्तर – 25 दिसंबर, 1926 को इलाहाबाद में |

🔹 डॉ धर्मवीर भारती ने किस सप्तक से हिंदी साहित्य के क्षेत्र में पदार्पण किया?

उत्तर – दूसरे तार-सप्तक ( 1951 ) से |

🔹 डॉ धर्मवीर भारती का देहांत कब हुआ?

उत्तर – 4 सितंबर, 1997 को |

🔹 डॉ धर्मवीर भारती के दो काव्य-संग्रहों के नाम बताइए |

उत्तर – सात गीत वर्ष, कनुप्रिया |

🔹 धर्मवीर भारती के प्रसिद्ध गीतिनाट्य का नाम बताइए |

उत्तर – अंधा युग |

🔹 धर्मवीर भारती के दो कहानी-संग्रहों के नाम बताइए |

उत्तर – बंद गली का आखिरी मकान, चाँद और टूटे हुए लोग |

🔹 डॉ धर्मवीर भारती के दो उपन्यासों के नाम लिखिए |

उत्तर – गुनाहों का देवता, सूरज का सातवां घोड़ा |

🔹 ‘रथ का टूटा पहिया’ किस कवि की रचना है?

उत्तर – धर्मवीर भारती |

🔹 ‘रथ का टूटा पहिया’ कविता में ‘टूटा पहिया’ किसका प्रतीक है?

उत्तर – समाज के उपेक्षित एवं लघु मानव का |

🔹 ‘रथ का टूटा पहिया’ कविता में ‘अभिमन्यु’ किसका प्रतीक है?

उत्तर – संघर्षरत मानव का |

🔹 ‘रथ का टूटा पहिया’ कविता में ‘दुरूह चक्रव्यूह’ किसका प्रतीक है?

उत्तर – अन्यायपूर्ण व्यवस्था का |

🔹 ‘रथ का टूटा पहिया’ कविता का विषय किस घटना पर आधारित है?

उत्तर – महाभारत युद्ध की अभिमन्यु-वध की घटना पर |

🔹 ‘फागुन की शाम’ कविता के रचयिता कौन हैं?

उत्तर – धर्मवीर भारती |

🔹 ‘फागुन की शाम’ कविता का मुख्य विषय क्या है?

उत्तर – प्रकृति चित्रण और अपनी अंतरंग अनुभूतियों वर्णन |

🔹 घाट के रास्ते पर उगे बरगद के वृक्ष पर कैसे रंग की चिड़िया बैठी है?

उत्तर – पीली चिड़िया |

🔹 ‘फागुन की शाम’ कविता में मां की रामायण की पोथी कौन खा गया?

उत्तर – बछड़ा |

🔹 ‘फूल, मोमबत्तियां और सपने’ कविता के रचयिता कौन हैं?

उत्तर – धर्मवीर भारती |

🔹 ‘बोआई का गीत’ किस कवि की कविता है?

उत्तर – धर्मवीर भारती |

🔹 ‘बोआई का गीत’ किसके जीवन से संबंधित है?

उत्तर – कृषक के जीवन से |

🔹 ‘गुलाम बनाने वाले’ किस कवि की रचना है?

उत्तर – धर्मवीर भारती |

🔹 ‘थके हुए कलाकार से’ किस कवि की प्रसिद्ध कविता है?

उत्तर – धर्मवीर भारती |

🔹 ‘विप्रलब्धा’ किस कवि की रचना है?

उत्तर – धर्मवीर भारती |

🔹 ‘विप्रलब्धा’ कविता मूलत: डॉक्टर धर्मवीर भारती के किस खंडकाव्य में संकलित है?

उत्तर – कनुप्रिया |

🔹 ‘विप्रलब्धा’ कनुप्रिया खंडकाव्य के किस खंड का प्रथम गीत है?

उत्तर – चतुर्थ खंड का |

🔹 ‘कनुप्रिया’ खंडकाव्य में कनुप्रिया किसे कहा गया है?

उत्तर – राधा को |

🔹 ‘कनुप्रिया’ खंडकाव्य में कनु किसका नाम है?

उत्तर – कृष्ण का |

🔹 ‘विप्रलब्धा’ कौन है?

उत्तर – राधा |

🔹 ‘विप्रलब्धा’ का क्या अर्थ होता है?

उत्तर – वह नायिका जो अपने प्रेमी के द्वारा छली गई हो, वंचिता |

🔹 ‘विप्रलब्धा’ किस छंद में रचित कविता है?

उत्तर – मुक्त छंद में |

⚫️ श्री नरेश मेहता का जन्म कब और कहां हुआ?

उत्तर – 15 फरवरी, 1922 को मध्यप्रदेश के मालवा जिले के शाजापुर नामक कस्बे में |

🔹 श्री नरेश मेहता का देहांत कब हुआ?

उत्तर – 22 नवंबर , 2000 को |

🔹 श्री नरेश मेहता ने किस विश्वविद्यालय से एम ए हिंदी की उपाधि प्राप्त की?

उत्तर – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से |

🔹 श्री नरेश मेहता की कविताएं किस सप्तक में प्रकाशित हुई?

उत्तर – दूसरे तार सप्तक ( 1951) में |

🔹 नरेश मेहता की कविताएं किस भाषा में रचित हैं?

उत्तर – खड़ी बोली में |

🔹 नरेश मेहता की कविताएं किस छंद में रचित हैं |

उत्तर – मुक्त छंद में |

🔹 नरेश मेहता के काव्य-संग्रहों के नाम बताइए |

उत्तर – अरण्या, उत्सवा, वन पाखी सुनो, बोलने दो चीड़ को |

🔹 नरेश मेहता के प्रबंध काव्य बताइए |

उत्तर – संशय की एक रात, महाप्रस्थान, प्रवाद पर्व |

🔹 नरेश मेहता के दो उपन्यासों के नाम बताइए |

उत्तर – डूबते मस्तूल, वह पथ बंधु था |

🔹 नरेश मेहता के दो कहानी संग्रहों उनके नाम लिखिए |

उत्तर – तथापि, जलसाघर, एक समर्पित महला |

🔹 नरेश मेहता के दो नाटकों के नाम बताइए |

उत्तर – सुबह के घंटे, खंडित यात्राएं |

🔹 नरेश मेहता को अपनी किस रचना के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला?

उत्तर – अरण्या ( काव्य संग्रह ) के लिए 1988 में |

🔹 नरेश मेहता को किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ?

उत्तर – संपूर्ण साहित्य के लिए, 1992 में |

🔹 ‘मंत्र- ग्रंथ और भाषा’ किस कवि की रचना है?

उत्तर – श्री नरेश मेहता की |

🔹 ‘अरण्यानी से वापसी’ कविता के रचयिता कौन हैं |

उत्तर – श्री नरेश मेहता |

⚫️ नागार्जुन का जन्म कब और कहां हुआ?

उत्तर – नागार्जुन का जन्म 1911 में बिहार के दरभंगा जनपद के सतलखा गांव में हुआ |

🔹 नागार्जुन का देहांत कब हुआ?

उत्तर – 1998 में |

🔹 नागार्जुन किस काव्यधारा के कवि माने जाते हैं?

उत्तर – प्रगतिवादी काव्यधारा |

🔹 नागार्जुन का वास्तविक नाम क्या था?

उत्तर – वैद्यनाथ मिश्र |

🔹 किस धर्म से प्रभावित होकर वैद्यनाथ मिश्र का नाम नागार्जुन पड़ा?

उत्तर – बौद्ध धर्म से |

🔹 कवि नागार्जुन का नाम किसके नाम का अनुसरण करता है?

उत्तर – बौद्ध धर्म के प्रसिद्ध दार्शनिक नागार्जुन के नाम का |

🔹 अपनी घुमक्कड़ प्रवृत्ति के कारण नागार्जुन को किस उपनाम से जाना जाता है?

उत्तर – यात्री |

🔹 नागार्जुन के कुछ काव्य संग्रहों के नाम बताइए |

उत्तर – युगधारा, सतरंगे पंखों वाली, प्यासी पथराई आंखें, पुरानी जूतियों का कोरस |

🔹 नागार्जुन द्वारा रचित कुछ प्रसिद्ध उपन्यास बताइए |

उत्तर – रतिनाथ की चाची, बाबा बटेसरनाथ, बलचनमा, वरुण के बेटे |

🔹 नागार्जुन ने किन दो रचनाओं का हिंदी अनुवाद किया?

उत्तर – गीत गोविंद तथा मेघदूत का |

🔹 नागार्जुन ने किन दो पत्रों का संपादन किया?

उत्तर – दीपक ( मासिक ), विश्व बंधु ( साप्ताहिक ) |

🔹 ‘उनको प्रणाम’ कविता के रचयिता कौन हैं?

उत्तर – नागार्जुन

🔹 ‘उनको प्रणाम’ कविता में कवि किनको प्रणाम करता है?

उत्तर – शहीदों को |

🔹 ‘सिंदूर तिलकित भाल’ किसकी कविता है?

उत्तर – नागार्जुन की |

🔹 कवि नागार्जुन को किसका सिंदूर तिलकित भाल याद आता है?

उत्तर – अपनी पत्नी का |

🔹 ‘बादल को घिरते देखा है’ कविता के कवि कौन हैं?

उत्तर – नागार्जुन

🔹 ‘बादल को घिरते देखा है’ कविता का विषय क्या है?

उत्तर – प्रकृति वर्णन

🔹 ‘बादल को घिरते देखा है’ कविता कवि नागार्जुन ने अपनी किस यात्रा के दौरान लिखी थी?

उत्तर – तिब्बत-यात्रा |

🔹 ‘बादल को घिरते देखा है’ कविता कवि के किस काव्य-संग्रह में संकलित है?

उत्तर – युगधारा |

🔹 कवि ने बादलों को कहाँ घिरते देखा है?

उत्तर – अमल-धवल गिरि के शिखरों पर |

🔹 ‘अकाल और उसके बाद’ कविता के कवि कौन हैं?

उत्तर – नागार्जुन

🔹 ‘अकाल और उसके बाद’ कविता में भारत के किस राज्य में पड़े अकाल का चित्रण हुआ है?

उत्तर – बिहार |

🔹 चूल्हा न जलने व चक्की न चलने का क्या कारण है?

उत्तर – अकाल |

🔹 ‘प्रेत का बयान’ कविता किसके द्वारा रचित है?

उत्तर – नागार्जुन

🔹 ‘प्रेत का बयान’ कविता में प्रेत कौन है?

उत्तर – एक मृत अध्यापक की आत्मा |

🔹 प्रेत किस के समक्ष अपना बयान देता है?

उत्तर – यमराज के समक्ष |

🔹प्रेत कहाँ का निवासी था?

उत्तर – बिहार के पूर्णिया जिले के थाना छमदाहा की बस्ती रुपऊली का |

🔹 अध्यापक किस जाति का था?

उत्तर – कायस्थ |

🔹 अध्यापक की उम्र कितनी थी?

उत्तर – पचपन वर्ष से अधिक |

🔹 अध्यापक के कितने बच्चे थे?

उत्तर – अध्यापक के चार बच्चे थे |

🔹 अध्यापक के बच्चों और उनकी मां की मृत्यु कैसे हुई थी?

उत्तर – भूख और गरीबी के कारण |

🔹 स्कूली अध्यापक किस कारण मरा था?

उत्तर – पेचिश से |

🔹 अध्यापक का मासिक वेतन कितना था?

उत्तर – केवल तीस रुपए |

🔹 अध्यापक को कितने माह से वेतन नहीं मिला था?

उत्तर – नौ मास से |

🔹 नागार्जुन की कविताएं किस भाषा में रचित हैं?

उत्तर – खड़ी बोली |

🔹 नागार्जुन ने अपनी कविताएं किस छंद में लिखी हैं?

उत्तर – मुक्त छंद |

⚫️ रघुवीर सहाय आधुनिक कविता की किस काव्यधारा के कवि माने जाते हैं?

उत्तर – साठोत्तरी एवं समकालीन कविता के |

🔹 रघुवीर सहाय का जन्म कब और कहां हुआ?

उत्तर – 9 दिसंबर,1929 को लखनऊ में |

🔹 रघुवीर सहाय का देहांत कब हुआ?

उत्तर – 30 दिसंबर, 1990 को दिल्ली में |

🔹 रघुवीर सहाय की प्रारंभिक कविताएं किस सप्तक में प्रकाशित हुई?

उत्तर – दूसरे तार सप्तक ( 1951 ) में |

🔹 रघुवीर सहाय के कुछ काव्य-संग्रहों के नाम लिखिए |

उत्तर – सीढ़ियों पर धूप में, लोग भूल गए हैं, आत्महत्या के विरुद्ध |

🔹 रघुवीर सहाय के दो कहानी संग्रह के नाम लिखिए |

उत्तर – रास्ता इधर से है , जो आदमी हम बना रहे हैं |

🔹 ‘लोकतंत्र का संकट ‘ कविता के कवि कौन हैं |

उत्तर – रघुवीर सहाय

🔹 ‘चिट्ठियां’ कविता के कवि कौन हैं?

उत्तर – रघुवीर सहाय

🔹 ‘भाषा का युद्ध’ कविता के रचयिता कौन हैं?

उत्तर – रघुवीर सहाय

🔹 भाषा का संघर्ष किस के बीच होता है?

उत्तर – मालिक और नौकर के बीच |

🔹 भाषा का युद्ध कविता में कवि ने किस समस्या को उठाया है?

उत्तर – भाषा के संघर्ष की समस्या को |

🔹 ‘धूप’ कविता के कवि का नाम बताइए |

उत्तर – रघुवीर सहाय

🔹 ‘धूप’ कविता में किस ऋतु का वर्णन किया गया है?

उत्तर – बसंत ऋतु का |

🔹 कवि ने बसंतकालीन आसमान की क्या पहचान बताई है?

उत्तर – बसंतकालीन आसमान पूर्ण रूप से नीला, स्वच्छ तथा रोशनी से परिपूर्ण होता है |

🔹 ‘रामदास’ कविता किसके द्वारा रचित है?

उत्तर – रघुवीर सहाय

🔹 ‘रामदास’ कविता का विषय क्या है?

उत्तर – एक निर्दोष व्यक्ति की निर्मम हत्या |

🔹 ‘रामदास’ कविता में समाज की किस प्रवृत्ति का उल्लेख किया गया है?

उत्तर – समाज की कायर प्रवृत्ति का |

🔹 रामदास को क्या बता दिया गया था?

उत्तर – रामदास को बता दिया गया था कि आज उसकी हत्या होने वाली है |

🔹 सड़क पर खड़े लोग क्या जानते थे?

उत्तर – सड़क पर खड़े लोग जानते थे कि आज रामदास की हत्या होने वाली है |

🔹 ‘कोई एक और मतदाता’ कविता के कवि कौन हैं |

उत्तर – रघुवीर सहाय

🔹 फुर्सत में अन्याय सहने में कौन मस्त है?

उत्तर – खुशीराम |

🔹 खुशीराम किसका प्रतीक है?

उत्तर – एक सामान्य नागरिक का |

🔹 खुशीराम की हत्या का मसला किस का मसला बन गया था?

उत्तर – बदचलनी का |

🔹 ‘कोई एक और मतदाता’ कविता में कवियों की किस प्रवृत्ति को उजागर किया गया है?

उत्तर – संवेदनहीनता की प्रवृत्ति को |

🔹 कवि के अनुसार वह जिस समाज में रहता है वहां सदा कौन मरता है?

उत्तर – एक और मतदाता |

🔹 ‘काला नंगा बच्चा पैदल’ किस कवि की प्रसिद्ध कविता है?

उत्तर – रघुवीर सहाय

🔹 ‘काला नंगा बच्चा पैदल’ शीर्षक कविता में किस समस्या का वर्णन किया गया है?

उत्तर – बढ़ती हुई जनसंख्या, गरीबी और भिक्षावृत्ति की समस्या का |

🔹 ‘आत्महत्या के विरुद्ध’ किसकी प्रसिद्ध काव्य-रचना है?

उत्तर – रघुवीर सहाय

🔹कवि ने ‘आत्महत्या के विरुद्ध’ कविता में किस का विरोध किया है?

उत्तर – आत्महत्या करने का |

🔹 कवि ने युवकों द्वारा की गई आत्महत्या को हत्या क्यों बताया है?

उत्तर – क्योंकि आत्महत्या करने के लिए उन्हें विवश किया गया |

🔹 ‘चिथड़ा चिथड़ा मैं’ किस कवि की प्रसिद्ध कविता है?

उत्तर – रघुवीर सहाय

🔹 रघुवीर सहाय की भाषा कौन सी है?

उत्तर – खड़ी बोली |

🔹 रघुवीर सहाय ने किस छंद में काव्य रचना की है?

उत्तर – मुक्त छंद में |

⚫️ कुंवर नारायण का जन्म कब और कहां हुआ?

उत्तर – 19 सितंबर, 1927 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में |

🔹 कुंवर नारायण का देहांत कब हुआ?

उत्तर – 15 नवंबर, 2017 को नई दिल्ली में |

🔹 कुंवर नारायण किस काव्यधारा के कवि माने जाते हैं?

उत्तर – नई कविता के |

🔹 कुंवर नारायण की कविताएं किस सप्तक में प्रकाशित हुई?

उत्तर – तीसरे तार सप्तक ( 1959 ) में

🔹 कुंवर नारायण के कुछ काव्य-संग्रहों के नाम बताइए |

उत्तर – परिवेश : हम तुम, आमने-सामने,चक्रव्यूह, इन दिनों, कोई दूसरा नहीं |

🔹 कुंवर नारायण द्वारा रचित दो प्रबंध काव्यों के नाम बताइए |

उत्तर – आत्मजयी, बाजश्रवा के बहाने |

🔹 कुंवर नारायण के कहानी संग्रह का नाम बताइए |

उत्तर – आकारों के आसपास |

🔹 कुंवर नारायण को किस रचना के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ?

उत्तर – कोई दूसरा नहीं ( काव्य संग्रह ) के लिए 1995 में |

🔹 ‘चक्रव्यूह’ किस कवि की रचना है?

उत्तर – कुंवर नारायण |

🔹 ‘चक्रव्यूह’ कविता का संबंध किस पौराणिक पात्र से है?

उत्तर – अभिमन्यु |

🔹 ‘चक्रव्यूह’ कविता का विषय क्या है?

उत्तर – ‘चक्रव्यूह’ कविता का विषय है कि युद्ध में प्रायः छल को हथियार बनाया जाता है तथा विजय को सच्चाई से बड़ा माना जाता है |

🔹 ‘एक जले हुए मकान के सामने’ के रचयिता कौन हैं?

उत्तर – कुंवर नारायण |

🔹 ‘जले हुए मकान के सामने’ कविता का मूल विषय / कथ्य क्या है?

उत्तर – देश में बढ़ रही हिंसा और असुरक्षित वातावरण पर चिंता व्यक्त करना |

🔹 ‘जब आदमी आदमी नहीं रह पाता’ कविता के रचयिता कौन हैं?

उत्तर – कुंवर नारायण |

🔹 बुरा वक्त आने पर आदमी क्या नहीं रह पाता?

उत्तर – बुरा वक्त आने पर आदमी आदमी नहीं रह पाता |

🔹 कुंवर नारायण की कविताओं में किस भाषा का प्रयोग हुआ है?

उत्तर – खड़ी बोली का |

🔹 कुंवर नारायण ने अपनी कविताएं किस छंद में लिखी हैं?

उत्तर – मुक्त छंद में |

⚫️ लीलाधर जगूड़ी का जन्म कब और कहां हुआ?

उत्तर – 1944 ईस्वी में, उत्तराखंड के टिहरी जिले के धंगवा नामक गाँव में |

🔹 लीलाधर जगूड़ी किस काव्यधारा के कवि माने जाते हैं?

उत्तर – समकालीन कविता के |

🔹 लीलाधर जगूड़ी के कुछ काव्य संग्रहों के नाम बताइए |

उत्तर – अनुभव के आकाश में चांद, नाटक जारी है, ईश्वर की अध्यक्षता में |

🔹 किस रचना के लिए लीलाधर जगूड़ी को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ?

उत्तर – अनुभव के आकाश में चांद, 1997 में |

🔹 ‘मेरे साक्षात्कार के लिए’ के रचयिता कौन हैं?

उत्तर – लीलाधर जगूड़ी |

🔹 ‘वृक्ष हत्या’ कविता के रचयिता कौन हैं?

उत्तर – लीलाधर जगूड़ी |

🔹 ‘वृक्ष हत्या’ कविता किस समस्या से संबंधित है?

उत्तर – पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से |

🔹 ‘परिवार की खाड़ी में’ किस कवि की कविता है?

उत्तर – लीलाधर जगूड़ी |

🔹 ‘आंधी’ शब्द से कवि की पत्नी का क्या अभिप्राय है?

उत्तर – ‘आंधी’ शब्द से कवि की पत्नी का अभिप्राय पारिवारिक विघटन से है |

🔹 ‘स्वतंत्र जुबान’ कविता के कवि कौन हैं?

उत्तर – लीलाधर जगूड़ी |

🔹 ‘ईश्वर और आदमी की बातचीत’ कविता के कवि कौन हैं?

उत्तर – लीलाधर जगूड़ी |

🔹 ‘जो ठोकर खाते हैं’ कविता के रचयिता का नाम बताइए |

उत्तर – लीलाधर जगूड़ी |

🔹 ‘जो ठोकर खाते हैं’ कविता का संदेश क्या है?

उत्तर – संघर्ष से ही उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है |

🔹 ठोकर कौन-कौन खाते हैं?

उत्तर – आदमी, नदियां और हवाएं ठोकर खाते हैं |

🔹 ‘बहुत से पत्थर पड़े हैं’ किस कवि की रचना है?

उत्तर – लीलाधर जगूड़ी |

🔹 लीलाधर जगूड़ी के साहित्य की भाषा कौन सी है?

उत्तर – ख़डी बोली |

🔹 लीलाधर जगूड़ी ने अपने काव्य में किस छंद का प्रयोग किया है?

उत्तर – मुक्त छंद का

हिंदी साहित्य का आधुनिक काल ( Hindi sahitya ka Adhunik Kal )

🔹 हिंदी साहित्य के इतिहास में आधुनिक काल का आरंभ कब से माना जाता है?

उत्तर – सन 1857 से

🔹 आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने आधुनिक काल का आरंभ कब से माना है?

उत्तर – संवत 1900 से ( 1843 ईस्वी से )

🔹 आधुनिक काल किस काल के बाद आरंभ होता है?

उत्तर – रीतिकाल के बाद

🔹 आधुनिक काल के प्रथम कालखंड को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर – भारतेंदु युग

🔹 भारतेंदु युग का समय कब से कब तक माना जाता है?

उत्तर – 1857 ईस्वी से 1900 ईस्वी तक

🔹 भारतेंदु युग की प्रमुख विशेषता क्या है?

उत्तर – पुनर्जागरण एवं धर्म सुधार

🔹 भारतेंदु युग के किन्हीं दो प्रमुख कवियों के नाम बताइए |

उत्तर – बद्रीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’ तथा प्रताप नारायण मिश्र

🔹 भारतेंदु हरिश्चंद्र ने अपने काव्य में किस भाषा का प्रयोग किया है?

उत्तर – ब्रजभाषा का

🔹 भारतेंदु जी ने अपने किस काव्य – संग्रह में खड़ी बोली का प्रयोग किया है?

उत्तर – फूलों का गुच्छा

🔹 भारतेंदु जी की किन्ही दो काव्य-रचनाओं के नाम बताइए |

उत्तर – प्रेम सरोवर, प्रेम मालिका

🔹 भारतेंदु हरिश्चंद्र का जन्म कब हुआ?

उत्तर – सन 1850 में

🔹 भारतेंदु हरिश्चंद्र की मृत्यु कब हुई?

उत्तर – सन 1885 में

🔹 किस साहित्यकार को आधुनिक हिंदी का जनक कहा जाता है?

उत्तर – भारतेंदु हरिश्चंद्र को

🔹 बद्रीनारायण चौधरी प्रेमघन की किन्हीं दो रचनाओं के नाम लिखिए |

उत्तर – अलौकिक लीला तथा जीर्ण जनपद

🔹 ‘प्रेमघन’ की काव्य भाषा कौन सी थी?

उत्तर – ब्रजभाषा
🔹 ‘आनंद कादंबिनी’ पत्रिका के संपादक कौन थे?

उत्तर – ‘आनंद कादंबिनी’ पत्रिका के संपादक बद्रीनारायण चौधरी प्रेमघन थे | यह पत्रिका मिर्जापुर से निकलती थी |

🔹 प्रताप नारायण मिश्र की दो काव्य रचनाओं के नाम लिखिए |

उत्तर – मन की लहर तथा प्रेम पुष्पावली

🔹 हिंदी,हिंदू,हिंदुस्तान किसका कथन है?

उत्तर – प्रताप नारायण मिश्र का |

🔹 हिंदी साहित्य का एडिसन ( Hindi sahitya ka Adison ) किसे कहा जाता है?

उत्तर – प्रताप नारायण मिश्र को

🔹 बालमुकुंद गुप्त किस काल के साहित्यकार हैं?

उत्तर – भारतेंदु युग
🔹 द्विवेदी युग की समय-सीमा क्या मानी जाती है?

उत्तर – 1900 ईस्वी से 1920 ईस्वी तक |

🔹 द्विवेदी युग का आरंभ किस पत्रिका के प्रकाशन से माना जाता है?

उत्तर – सरस्वती पत्रिका के प्रकाशन से

🔹 1901 से 1902 तक सरस्वती पत्रिका के संपादक कौन थे?

उत्तर – श्यामसुंदर दास

🔹 महावीर प्रसाद द्विवेदी ने सरस्वती पत्रिका का संपादन कब से कब तक किया?

उत्तर – सन 1903 से 1920 तक

🔹 महावीर प्रसाद द्विवेदी जी की किन्ही दो काव्य रचनाओं के नाम लिखिए |

उत्तर – काव्य मंजूषा तथा सुमन

🔹 व्याकरण की शुद्धता और भाषा की सफाई के प्रवर्तक कौन थे?

उत्तर – आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी

🔹 द्विवेदी युग के प्रमुख कवियों के नाम लिखिए |

उत्तर – श्रीधर पाठक, अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध, मैथिलीशरण गुप्त, रामनरेश त्रिपाठी आदि |

🔹 ‘एकांतवासी योगी’ किसकी रचना है?

उत्तर – श्रीधर पाठक की

🔹 कश्मीर सुषमा के रचयिता कौन हैं?

उत्तर – श्रीधर पाठक

🔹 अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ की दो काव्य रचनाएं बताइए |

उत्तर – प्रियप्रवास, वैदेही वनवास

🔹 किस महाकाव्य को खड़ी बोली हिंदी का प्रथम महाकाव्य माना जाता है?

उत्तर – प्रियप्रवास

🔹 प्रियप्रवास में कितने सर्ग हैं?

उत्तर – 17

🔹 मिलन, पथिक और स्वप्न किसकी काव्य रचनाएं हैं?

उत्तर – रामनरेश त्रिपाठी की

🔹 आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने किसे सच्चे स्वच्छतावाद के प्रवर्तक के रूप में स्वीकार किया है?

उत्तर – श्रीधर पाठक को

🔹 हिंदी साहित्य में ‘सोनेट’ नामक काव्य रूप का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?

उत्तर – श्रीधर पाठक ने ( यद्यपि हिंदी साहित्य में ‘सोनेट’ नामक काव्य रूप का प्रयोग सर्वप्रथम श्रीधर पाठक ने किया परंतु हिंदी साहित्य के क्षेत्र में इसे स्थापित करने का श्रेय कवि त्रिलोचन को जाता है | )

🔹 द्विवेदी युग के सर्वश्रेष्ठ कवि कौन माने जाते हैं?

उत्तर – मैथिलीशरण गुप्त

🔹 द्विवेदी युग के किस कवि को राष्ट्रकवि की उपाधि से सम्मानित किया गया है

उत्तर – मैथिलीशरण गुप्त को

🔹 मैथिलीशरण गुप्त को राष्ट्रकवि की उपाधि किसने प्रदान की थी?

उत्तर – महात्मा गांधी ने

🔹 मैथिलीशरण गुप्त की कुछ काव्य रचनाओं के नाम बताइए |

उत्तर – यशोधरा,जयद्रथ वध,भारत -भारती और साकेत |

🔹 ‘साकेत’ महाकाव्य में कुल कितने सर्ग हैं?

उत्तर -12

🔹 ‘साकेत’ के नायक और नायिका का नाम बताइए |

उत्तर – लक्ष्मण और उर्मिला

🔹 छायावाद की समय-सीमा क्या मानी जाती है?

उत्तर – सन 1920 से 1935 तक

🔹 छायावाद के चार प्रमुख कवियों के नाम बताइए | अथवा किन चार कवियों को छायावाद के आधार स्तंभ ( chhayavad ke Aadhar Stambh ) माना जाता है?

उत्तर – जयशंकर प्रसाद, सुमित्रानंदन पंत, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, और महादेवी वर्मा

🔹 छायावादी काव्य धारा का प्रवर्तक कवि किसे माना जाता है?

उत्तर – जयशंकर प्रसाद को

🔹 किसने जयशंकर प्रसाद को छायावाद का प्रवर्तक कहा है?

उत्तर – श्रीपाल सिंह क्षेम ने |

🔹 जयशंकर प्रसाद की कुछ काव्य रचनाएं बताइए |

उत्तर – झरना, आंसू, लहर, कामायनी |

🔹 कामायनी महाकाव्य में कितने सर्ग हैं?

उत्तर – 15 सर्ग

🔹 जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित कामायनी किस दर्शन पर आधारित है?

उत्तर – शैव दर्शन |


🔹 कामायनी महाकाव्य के नायक और नायिका बताइए |

उत्तर – मनु और श्रद्धा

🔹 जयशंकर प्रसाद की अंतिम रचना कौन सी है?

उत्तर – कामायनी ( 1935 )

🔹 अनामिका,परिमल,गीतिका, कुकुरमुत्ता, सरोज स्मृति आदि काव्य रचनाएं किस कवि की हैं?

उत्तर – सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

🔹 किस छायावादी कवि को प्रकृति का सुकुमार कवि ( Prakriti Ka Sukumar Kavi ) कहा जाता है?

उत्तर – सुमित्रानंदन पंत को

🔹 सुमित्रानंदन पंत की प्रथम कविता का नाम बताइए |

उत्तर – गिरजे का घंटा

🔹 सुमित्रानंदन पंत की कुछ काव्य रचनाओं के नाम बताइए |

उत्तर – पल्लव ग्रंथि वीणा आदि

🔹 पंत जी को किस रचना से साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ?

उत्तर – कला और बूढ़ा चांद

🔹 पंत जी को किस रचना पर भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ?

उत्तर – चिदंबरा

🔹 पंत जी को किस रचना से सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार प्राप्त हुआ?

उत्तर – लोकायतन

🔹 ‘छायावाद’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था?

उत्तर – मुकुटधर पांडेय ने |

🔹 छायावाद को स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह किसने कहा है?

उत्तर – डॉ नगेंद्र ने

🔹 किस छायावादी कवयित्री को आधुनिक काल की मीरा ( Aadhunik Kal Ki Mira ) कहा जाता है?

उत्तर – महादेवी वर्मा

🔹 महादेवी वर्मा की काव्य रचनाएं बताइए |

उत्तर – निहार, रश्मि,नीरजा, संध्यगीत, यामा

🔹 महादेवी वर्मा जी को अपने किस काव्य कृति के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ?

उत्तर – यामा |

🔹 महादेवी वर्मा को अपनी किस काव्य कृति के लिए सेक्सरिया पुरस्कार प्राप्त हुआ?

उत्तर – नीरजा

🔹 हालावाद के प्रवर्तक ( Halawad ka pravartak ) किस कवि को माना जाता है?

उत्तर – हरिवंश राय बच्चन

🔹 हरिवंश राय बच्चन की कुछ काव्य कृतियों के नाम बताएं |

उत्तर – मधुशाला,मधुबाला, मधु कलश, मधु संचय, निशा निमंत्रण,आकुल अंतर |

🔹 रामधारी सिंह दिनकर की कुछ काव्य रचनाओं के नाम बताइए |

उत्तर – कुरुक्षेत्र,उर्वशी, परशुराम की प्रतीक्षा आदि |

🔹 दिनकर जी को अपनी किस रचना के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ था?

उत्तर – संस्कृति के चार अध्याय

🔹 दिनकर जी को किस रचना से ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ?

उत्तर – उर्वशी

🔹 प्रगतिवाद की समय सीमा क्या मानी जाती है |

उत्तर – 1936 से 1943 ईस्वी तक |

🔹 प्रगतिवादी साहित्य का आरंभ कब से माना जाता है?

उत्तर – सन 1936 से

🔹 प्रगतिवादी साहित्य किस विचारधारा से प्रभावित है?

उत्तर – कार्ल मार्क्स की ( मार्क्सवादी ) विचारधारा से

🔹 कुछ प्रगतिवादी कवियों के नाम बताइए |

उत्तर – सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, सुमित्रानंदन पंत, नागार्जुन |

🔹 प्रयोगवादी काव्यधारा का आरंभ कब से माना जाता है?

उत्तर – 1943 ईस्वी में, अज्ञेय द्वारा संपादित तारसप्तक के प्रकाशन से

🔹 दूसरे तार सप्तक का प्रकाशन कब हुआ?

उत्तर – 1951 ईस्वी में

🔹 तीसरे तार सप्तक का प्रकाशन कब हुआ?

उत्तर – 1959 ईस्वी में |

🔹 प्रयोगवादी काव्यधारा के दो प्रमुख कवियों का नाम लिखिए?

उत्तर – सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय, गिरिजाकुमार माथुर, धर्मवीर भारती, मुक्तिबोध, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, कुंवर नारायण आदि |

🔹 ‘चांद का मुंह टेढ़ा है ‘ किसकी प्रसिद्ध रचना है?

उत्तर – मुक्तिबोध

🔹 सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के दो काव्य-संग्रहों के नाम बताइए |

उत्तर – काठ की घंटियां, कुआनो नदी |

🔹 सर्वेश्वर दयाल सक्सेना को अपनी किस रचना के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ?

उत्तर – खुटियों पर टंगे लोग |

🔹 ‘साहित्यिक अभिजात्य का कवि’ कौन कहलाता है?

उत्तर – कुंवर नारायण

🔹 ‘आत्मजयी’ खंड-काव्य के रचयिता का नाम बताइए |

उत्तर – कुंवर नारायण

🔹 हिंदी के प्रसिद्ध गीत ‘हम होंगे कामयाब एक दिन’ की रचना किसने की?

उत्तर – गिरिजाकुमार माथुर ने | ( “हम होंगे कामयाब एक दिन” गीत अंग्रेजी भाषा के प्रसिद्ध गीत ‘We Shall Overcome someday’ का हिंदी अनुवाद है | अंग्रेजी भाषा में यह गीत सर्वप्रथम Charles Albert Tindley द्वारा गाया गया था और सन 1900 में प्रकाशित हुआ था | )

🔹 नई कविता का आरंभ कब से माना जाता है?

उत्तर – 1954 ईस्वी से

🔹’नई कविता’ पत्रिका का प्रकाशन किस वर्ष हुआ?

उत्तर – सन 1954 में

🔹 ‘नई कविता’ पत्रिका के प्रथम संपादक कौन थे?

उत्तर – डॉ जगदीश गुप्त

🔹 सन 1960 के बाद की कविता को क्या कहा जाता है?

उत्तर – साठोत्तरी कविता

🔹 कविता का गांधी ( Kavita ka Gandhi ) किसे कहा जाता है?

उत्तर – भवानी प्रसाद मिश्र को

🔹 ‘गीत फरोश’ किसकी रचना है?

उत्तर – भवानी प्रसाद मिश्र की

🔹 भवानी प्रसाद मिश्र को उनकी किस रचना पर साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ?

उत्तर – बुनी हुई रस्सी

🔹 ‘घर की याद’ और ‘सतपुड़ा के जंगल’ किस की प्रसिद्ध कविताएं हैं?

उत्तर – भवानी प्रसाद मिश्र की

🔹 ‘संसद से सड़क तक’ किसका प्रसिद्ध काव्य संग्रह है?

उत्तर – सुदामा पांडेय धूमिल |

🔹 हिंदी में ग़ज़ल विधा को प्रतिष्ठित करने का श्रेय किसे जाता है?

उत्तर – दुष्यंत कुमार को |

🔹 ‘साए में धूप’ किस का प्रसिद्ध गजल संग्रह है?

उत्तर – दुष्यंत कुमार का |

प्रयोजनमूलक हिंदी ( Prayojanmulak Hindi )

🔹 पत्र किसे कहते हैं?

उत्तर – पत्र संदेश भेजने का लिखित साधन है जो एक व्यक्ति या संस्था का संदेश दूसरे व्यक्ति या संस्था को पहुंचाता है |

🔹 पत्र मुख्यतः कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर – पत्र मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं – औपचारिक पत्र तथा अनौपचारिक पत्र |

🔹 पत्र भेजने वाले को क्या कहते हैं?

उत्तर – प्रेषक

🔹 पत्र प्राप्त करने वाले को क्या कहते हैं?

उत्तर – प्रापक या प्रेषिती |

🔹 सरकारी पत्र किसे कहते हैं?

उत्तर – वह पत्र जो सरकारी कामकाज के लिए सरकारी कर्मचारी के द्वारा लिखा जाता है, उसे सरकारी पत्र कहते है |

🔹 कार्यालयी पत्र किसे कहते हैं?

उत्तर – एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय को लिखा जाने वाला पत्र कार्यालयी पत्र कहलाता है |

🔹 कार्यालयी पत्रों में सबसे ऊपर क्या लिखा जाता है?

उत्तर – कार्यालयी पत्रों में सबसे ऊपर पत्र-संख्या व दिनांक लिखा जाता है |

🔹 नौकरी प्राप्त करने के लिए लिखे जाने वाले प्रार्थना पत्र को क्या कहते हैं?

उत्तर – आवेदन पत्र

🔹 नियुक्ति पत्र किसे कहते हैं?

उत्तर – जिस पत्र में किसी की नियुक्ति की सूचना दी जाती है, उसे नियुक्ति पत्र कहते हैं |

🔹 अनुस्मारक किसे कहते हैं?

उत्तर – किसी सरकारी कार्यालय को पहले भेजे गए पत्र के संदर्भ में उत्तर प्राप्त न होने पर उसे स्मरण कराने हेतु जो पत्र लिखा जाता है, उसे अनुस्मारक पत्र कहते हैं |

🔹 परिपत्र किसे कहते हैं?

उत्तर – जो पत्र किसी संबद्ध अथवा अधीनस्थ कार्यालयों को प्रेषित किया जाता है, उसे परिपत्र कहा जाता है |

🔹 अधिसूचना किसे कहते हैं?

उत्तर – आधिकारिक सूचना विशेषत: जो राजपत्र में प्रकाशित हुई हो, उसे अधिसूचना कहते हैं |

🔹 प्रेस विज्ञप्ति किसे कहते हैं?

उत्तर – प्रशासन की किसी महत्वपूर्ण सूचना को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जब उसे समाचार पत्र में प्रकाशित करवाया जाता है तो उसे प्रेस विज्ञप्ति कहते हैं |

🔹 अनौपचारिक पत्र क्या होते हैं?

उत्तर – जिस पत्र में अपने मित्रों व सगे संबंधियों को कोई संदेश भेजा जाता है, उसे अनौपचारिक पत्र कहते हैं |

🔹 संक्षेपण किसे कहते हैं?

उत्तर – किसी विस्तृत लेख को उसके मूल भाव सहित थोड़े शब्दों में लिखना संक्षेपण कहलाता है |

🔹 संक्षेपण को अंग्रेजी भाषा में क्या कहते हैं?

उत्तर – प्रेसी ( Precis)

🔹 संक्षेपण को किस पुरुष रूप में लिखना चाहिए |

उत्तर – अन्य पुरुष

🔹 संक्षेपण करते समय सबसे पहले क्या करना चाहिए?

उत्तर – मूल पाठ को आदि से अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए |

🔹 संक्षेपण कार्य करते समय संक्षेपण तथा मूल पाठ में क्या अनुपात होना चाहिए?

उत्तर – एक-तिहाई अनुपात

🔹 पल्लवन किसे कहते हैं?

उत्तर – सूत्र रूप में दिए गए विषय को विस्तारपूर्वक लिखना पल्लवन कहलाता है |

🔹 पल्लवन को अंग्रेजी भाषा में क्या कहते हैं?

उत्तर – एक्सपेंशन ( Expansion )

🔹 ‘पल्लवन’ शब्द किस शब्द से बना है?

उत्तर – ‘पल्लव’ शब्द से |

🔹 ‘पल्लवन’ शब्द का क्या अर्थ है?

उत्तर – विस्तार या फैलाव |

🔹 पल्लवन करते समय किस पुरुष का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर – अन्य पुरुष |

🔹 पल्लवन करते समय किससे बचना चाहिए?

उत्तर – अनावश्यक वृद्धि से |

Leave a Comment