आँसू ( Aansu ) : जयशंकर प्रसाद

इस करुणा कलित हृदय में

अब विकल रागिनी बजती

क्यों हाहाकार स्वरों में

वेदना असीम गरजती?

शीतल ज्वाला जलती है

ईंधन होता दृग जल का

यह व्यर्थ सांस चल-चलकर

करती है काम अनिल का | (1)

जो घनीभूत पीड़ा थी

मस्तक में स्मृति-सी छायी

दुर्दिन में आँसू बनकर

वह आज बरसने आयी

शशि मुख पर घूंघट डाले

अंचल में दीप छिपाये

जीवन की गोधूलि में

कौतूहल से तुम आए | (2)

बाँधा था विधु को किसने

इन काली जंजीरों से

मणि वाले फणियों का मुख

क्यों भरा हुआ हीरों से?

अपने आँसू की अंजलि

आँखों में भर क्यों पीता

नक्षत्र पतन के क्षण में

उज्जवल होकर है जीता | (3)

चुन-चुन ले कन-कन से

जगती की सजग व्यथाएँ

रह जायेंगी कहने को

जन-रंजन-करी कथाएँ |

इस व्यथित विश्व पतझड़ की

तुम जलती हो मृदु होली

हे अरुणे ! सदा सुहागिनी

मानवता सिर की होली | (4)

आँसू वर्षा से सिंचकर

दोनों ही कूल हरा हो

उस शरद प्रसन्न नदी में

जीवन द्रव अमल भरा हो | (5)

To be continued……

यह भी पढ़ें :

हिंदी भाषा एवं आधुनिक हिंदी कविता ( बी ए प्रथम सेमेस्टर ) ( पूरा सिलेबस )

हिंदी भाषा एवं /और आधुनिक हिंदी कविता ( बी ए प्रथम सेमेस्टर kuk )

▪️भाषा का अर्थ, परिभाषा, विशेषताएं एवं स्वरूप

▪️भाषा और वाक् ( Bhasha Aur Vaak )

▪️भाषा और बोली में अंतर ( Bhasha Aur Boli Men Antar )

▪️मानव जीवन में भाषा का स्थान या महत्त्व

▪️मैथिलीशरण गुप्त का साहित्यिक परिचय ( Mathilisharan Gupt Ka Sahityik Parichay )

▪️सखी, वे मुझसे कहकर जाते ( मैथिलीशरण गुप्त )

▪️मातृमंदिर ( मैथिलीशरण गुप्त )

▪️जयशंकर प्रसाद का साहित्यिक परिचय ( Jaishankar Prasad Ka Sahityik Parichay )

▪️अशोक की चिंता : जयशंकर प्रसाद ( Ashok Ki Chinta : Jai Shankar Prasad )

▪️आँसू ( Aansu ) : जयशंकर प्रसाद

▪️सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ का साहित्यिक परिचय

▪️तोड़ती पत्थर ( Todti Patthar ) (सूर्यकांत त्रिपाठी निराला): व्याख्या व प्रतिपाद्य

▪️बादल राग : सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ( Badal Raag : Suryakant Tripathi Nirala )

▪️बादल राग ( Badal Raag ) ( सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ): व्याख्या व प्रतिपाद्य

▪️रामधारी सिंह दिनकर का साहित्यिक परिचय

▪️चाँद और कवि ( रामधारी सिंह दिनकर )

▪️परंपरा ( रामधारी सिंह दिनकर )/ Parampara (Ramdhari Singh Dinkar )

▪️नागार्जुन का साहित्यिक परिचय / जीवन परिचय

▪️बादल को घिरते देखा है ( Badal Ko Ghirte Dekha Hai ) : नागार्जुन

▪️उनको प्रणाम ( Unko Pranam ) :नागार्जुन

error: Content is proteced protected !!