ओजोन की परत ( Ozone Layer ) : ओजोन परत पृथ्वी के वायुमंडल की समताप मंडल (Stratosphere) में स्थित एक गैसीय परत है, जो मुख्यतः ओजोन गैस (O₃) से बनी होती है। यह परत लगभग 10 से 50 किलोमीटर की ऊँचाई पर पाई जाती है और सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी (Ultraviolet Rays ) किरणों को अवशोषित करके पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करती है।
संक्षेप में ओजोन परत पृथ्वी की एक सुरक्षा ढाल की तरह है, जो सूर्य की पराबैगनी किरणों को रोककर मनुष्यों, पशुओं, वनस्पतियों और समुद्री जीवन को नुकसान से बचाती है।
ओजोन परत के क्षरण के कारण
- क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFC) गैसों का अत्यधिक उपयोग।
- एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर से निकलती हानिकारक गैसें।
- औद्योगिक उत्सर्जन में हाइड्रोकार्बन की वृद्धि।
- उपग्रह और रॉकेट प्रक्षेपण से गैसीय प्रदूषण।
- आगजनी और बायोमास जलाने की घटनाएँ।
ओजोन क्षरण के प्रभाव
- मनुष्यों में त्वचा कैंसर और आंखों की बीमारियाँ।
- पौधों की वृद्धि में बाधा और फसलों की क्षति।
- समुद्री जीवन पर नकारात्मक प्रभाव।
- पारिस्थितिकी तंत्र में असंतुलन।
- पृथ्वी की सतह पर तापमान में वृद्धि।
ओजोन क्षरण के समाधान
- CFC और HCFC गैसों का उपयोग बंद करना।
- ऊर्जा कुशल उपकरणों का प्रयोग बढ़ाना।
- सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहित करना।
- मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल जैसे अंतरराष्ट्रीय समझौतों का पालन।
- वृक्षारोपण और हरित क्षेत्र का विस्तार।
1 thought on “ओजोन की परत : क्षय के कारण, प्रभाव व समाधान”