अम्लीय वर्षा : अर्थ, परिभाषा, कारण और प्रभाव
(Acid Rain : Meaning, Definition, Causes and Effects )
अर्थ: अम्लीय वर्षा वह वर्षा है जिसमें पानी के साथ अम्लीय तत्व जैसे सल्फ्यूरिक और नाइट्रिक अम्ल घुल जाते हैं।
परिभाषा: जब वायुमंडल में मौजूद सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) और नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOₓ) जलवाष्प के साथ मिलकर अम्ल बनाते हैं और यह अम्लीय जल वर्षा के रूप में पृथ्वी पर गिरता है, तो उसे अम्लीय वर्षा कहते हैं।
कारण : अम्लीय वर्षा के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं :
- कोयला और डीज़ल जैसे जीवाश्म ईंधनों का अत्यधिक दहन।
- फैक्ट्रियों से निकलने वाली सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड।
- बिजलीघरों और वाहनों से उत्सर्जित हानिकारक गैसें।
- जंगलों की आग और औद्योगिक क्रियाकलाप।
- ज्वालामुखी विस्फोट से निकली गैसें।
प्रभाव : अम्लीय वर्षा के निम्नलिखित प्रभाव पड़ते हैं :
- मिट्टी की उर्वरता में कमी और फसल उत्पादन पर असर।
- जल स्रोतों की अम्लता बढ़कर जलीय जीवन को हानि पहुँचाती है।
- ऐतिहासिक इमारतें और धातु की वस्तुएँ जल्दी क्षरण होती हैं।
- वृक्षों की पत्तियाँ झड़ना और पेड़ों का मरना।
- मानव स्वास्थ्य पर दमा व त्वचा रोगों का खतरा बढ़ना।
1 thought on “अम्लीय वर्षा : अर्थ, परिभाषा, कारण और प्रभाव”