भाषा : अर्थ, परिभाषा, प्रकार,महत्व
- भाषा का अर्थ बताइए।
उत्तर- भाषा एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा मनुष्य अपने भावों एवं विचारों को बोलकर अथवा लिखकर प्रकट करता है तथा सुनकर एवं पढ़कर उन्हें ग्रहण करता है।
- महर्षि पतंजलि ने भाषा की क्या परिभाषा दी है?
उत्तर- महर्षि पतंजलि ने भाषा को परिभाषित करते हुए लिखा है- “व्यक्ता वाचि वर्णा येषां त इमे व्यक्त वाचः” अर्थात् जो वक्ता की वाणी में व्यक्त होता है, उसे भाषा कहते हैं।
- कामताप्रसाद गुरु ने भाषा की क्या परिभाषा दी है?
उत्तर- कामताप्रसाद गुरु ने भाषा को परिभाषित करते हुए लिखा है कि भाषा यह साधन है जिसके द्वारा मनुष्य अपने विचार दूसरों के समक्ष भली-भाँति प्रकट कर सकता है और दूसरों के विचार स्पष्टतया समझ सकता है।
- डॉ. भोलानाथ तिवारी ने भाषा की क्या परिभाषा दी है?
उत्तर- डॉ. भोलानाथ तिवारी ने भाषा को परिभाषित करते हुए लिखा है कि भाषा उच्चारण अवयवों से उच्चरित यादृच्छिक ध्वनि प्रतीकों की वह व्यवस्था है, जिसके द्वारा समाज विशेष के लोग आपस में अपने विचारों का आदान-प्रदान करते हैं।
- डॉ. मैक्समूलर ने भाषा-विज्ञान की क्या परिभाषा दी है?
उत्तर- डॉ. मैक्समूलर ने भाषा की परिभाषा देते हुए लिखा है कि भाषा और कुछ नहीं है, केवल मानव की चतुर बुद्धि द्वारा आविष्कृत एक ऐसा उपाय है, जिसकी मदद से हम अपने विचार सरलता और तत्परता से दूसरों के समक्ष प्रकट कर सकते हैं |
6.भाषा की दो विशेषताएं लिखिए।
उत्तर-(i) भाषा ध्वनि संकेतों की एक व्यवस्या है।
(ii) ये ध्वनि संकेत किसी भी समुदाय विशेष की भाषा में रूढ़ व पारस्परिक होते हैं।
(iii ) ये ध्वनि-संकेत यादृच्छिक होते हैं |
- स्पष्ट करें कि भाषा परिवर्तनशील है।
उत्तर- संसार की अनेक गतिविधियों की भाँति भाषा भी परिवर्तनशील है। भाषा की परिवर्तनशीलता के कारण ही आज संस्कृत भाषा पहले पालि, फिर प्राकृत, फिर अपभ्रंश से होते हुए आज हिन्दी के रूप में व्यवहत हो रही है।
8.स्पष्ट करें कि भाषा जन्मजात नहीं बल्कि अर्जित संपत्ति है।
उत्तर- भले ही भाषा हमें परंपरा से प्राप्त होती है परंतु शरीर के साथ भाषा हमें जन्म ही से नहीं मिलती। हम समाज, परिवार, सहयोगियों तथा साथियों से भाषा सीखते हैं। प्रत्येक व्यक्ति अपनी योग्यता तथा प्रतिभा के अनुसार एक अथवा एक से अधिक भाषाओं का अर्जन कर सकता है।
9. ‘बोली’ का अर्थ बताइए।
उत्तर- बोली किसी भाषा का स्थानीय रूप होता है जो किसी क्षेत्र या समुदाय के लोगों द्वारा बोला जाता है | भाषा की अपेक्षा ‘बोली’ का क्षेत्र सीमित होता है।
- कोई बोली भाषा कब बन जाती है?
उत्तर- विश्व में जब किसी जन समूह का महत्व किसी भी कारण से बढ़ जाता है तो उसकी बोलचाल की बोली ‘भाषा’ कही जाने लगती है।
- मानक भाषा किसे कहते हैं?
उत्तर- भाषा का वह एकसमान, नियमबद्ध रूप जो शिक्षा, साहित्य, मीडिया और आधिकारिक कामों में सबके लिए प्रयोग होता है, उसे मानक भाषा कहते हैं | यह व्याकरण के नियमों से बंधी होती है |
- संपर्क भाषा किसे कहते हैं?
उत्तर- जिस विशिष्ट भाषा के माध्यम से व्यक्ति-व्यक्ति, राज्य-राज्य तथा देश-विदेश के बीच संपर्क स्थापित किया जाता है, उसे संपर्क भाषा कहते हैं। अंग्रेजी वैश्विक स्तर पर संपर्क भाषा है तो आज भारत में हिन्दी संपर्क भाषा के तौर पर प्रतिष्ठित होती जा रही है।
- राजभाषा किसे कहते हैं?
उत्तर- जो भाषा सरकारी कामकाज के लिए प्रयोग होती है, उसे राजभाषा कहते हैं। हिन्दी भारत की राजभाषा है। 14 सितंबर, 1949 ई. को हिन्दी को भारत की राजभाषा घोषित किया गया था।
- राष्ट्रभाषा किसे कहते हैं?
उत्तर- राष्ट्र भाषा पूरे देश की मुख्य भाषा होती है जो पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधती है | यह देश भर में समझी-बोली जाती है।
- माध्यम भाषा किसे कहते हैं?
उत्तर- माध्यम भाषा किसी भाषा का वह रूप है जो पठन-पाठन, शिक्षण-प्रशिक्षण अथवा अध्ययन-अध्यापन के लिए प्रयुक्त होती है। आज भारत में, विशेषकर उत्तर भारत में हिन्दी एवं अंग्रेजी दो प्रमुख माध्यम भाषाएं हैं। पंजाब में पंजाबी माध्यम भाषा है। इसी प्रकार दक्षिण भारतीय राज्यों में कुछ अन्य भाषाएं भी माध्यम भाषा के रूप में प्रयुक्त होती हैं।
- मानवेतर भाषा से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- मनुष्य से इतर अन्य प्राणियों की भाषा को मानवेतर भाषा कहा जाता है। प्रायः ऐसा सोचा जाता है कि भाषा केवल मनुष्य की ही बपौती है, किन्तु ऐसी बात नहीं है। मनुष्य से इतर कई प्राणी भी किसी-न-किसी प्रकार की भाषा का प्रयोग करते हैं। यही नहीं, पेड़-पौधों की भी भाषा का अनुमान लगाया गया है। मानवेतर भाषा के रूप में मधुमक्खियों की भाषा, पक्षियों की भाषा तथा पेड़-पौधों की भाषा आदि होती है।
17 . व्याकरण से क्या अभिप्राय है? इसकी परिभाषा दीजिए।
उत्तर- व्याकरण वह शास्त्र है जो किसी भाषा को ठीक से लिखना, पढ़ना एवं बोलना सिखाता है तथा भाषा के स्तर पर आने वाली त्रुटियों को दूर करने का कार्य करता है।
- भोलानाय तिवारी के अनुसार भाषिक संरचना के कितने स्तर हैं?
उत्तर- भोलानाय तिवारी के अनुसार भाषिक संरचना के चार स्तर हैं : (1) प्रोक्ति स्तर, (ii) व्याकरणिक स्तर, (iii) ध्वनि स्तर, (iv) अर्थ स्तर
- भाषा के कितने आधार हैं?
उत्तर- भाषा के तीन आधार हैं- (i) मानसिक, (ii) भौतिक, (iii) सामाजिक।
मानसिक आधार का मतलब है कि भाषा सबसे पहले हमारे दिमाग में पैदा होती है। जब हम कुछ सोचते हैं, महसूस करते हैं या कोई विचार आता है, तो उसे शब्दों में ढालने की जरूरत पड़ती है। यही भाषा का पहला कदम है—सोच को शब्द देना।
भौतिक आधार का संबंध हमारे शरीर से है। हम मुँह, जीभ, गला और फेफड़ों की मदद से ध्वनि निकालते हैं। ये ध्वनियाँ शब्द बनती हैं और हवा के जरिए कान तक पहुँचती हैं। बोलना और सुनना—दोनों इसके जरिए ही संभव होते हैं।
सामाजिक आधार सबसे अहम है, क्योंकि भाषा का असली मकसद है—लोगों से जुड़ना। हम अकेले नहीं बोलते; हम दूसरों को समझाने, पूछने, बताने या साथ काम करने के लिए भाषा का इस्तेमाल करते हैं। बिना समाज के भाषा का कोई मतलब नहीं।
- भाषा और वाक् में दो अंतर बताइए।
उत्तर- (i) भाषा की सत्ता मानसिक होती है, जबकि वाक्स की सत्ता भौतिक होती है। (ii) भाषा अमूर्त होती है, किंतु उसकी तुलना में वाक् मूर्त होता है।
- प्रोक्ति से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- भोलानाथ तिवारी के अनुसार प्रोक्ति कोई एक वाक्य नहीं, बल्कि पूरी बातचीत का अर्थपूर्ण अंश होता है। जैसे, अगर कोई कहे, “बारिश हो रही है। छाता ले लो।” तो ये दो वाक्य मिलकर एक प्रोक्ति बनाते हैं, क्योंकि ये एक-दूसरे से जुड़े हैं, मौसम का संदर्भ है और सलाह देने का मकसद है। प्रोक्ति में तीन चीजें जरूरी हैं – क्या कहा जा रहा है (बात), कब-कहाँ-किससे कहा जा रहा है (संदर्भ), और क्यों कहा जा रहा है (उद्देश्य)। आसान शब्दों में, प्रोक्ति वही है जो अकेला वाक्य नहीं, बल्कि संदर्भ के साथ पूरी बात कहती है।
-22. ‘भाषा’ शब्द की व्युत्पत्ति और अर्थ बताइये ।
उत्तर -‘भाषा’ शब्द की व्युत्पत्ति संस्कृत की ‘भाष’ धातु से हुई है, जिसका अर्थ ध्वनित होना, उच्चरित होना अथवा बोलना। इस प्रकार वाग्यंत्र द्वारा जो सार्थक इकाइयों उच्चरित होती हैं, वे सब भाषा कहलाती हैं। इन इकाइयों में ध्वनि, वाक्, शब्द, रूपिम, वाक्यांश, वाक्य आदि हो सकते हैं। समग्र रूप में भाषा वह है जो बोली जाती है और समझी जाती है।
23. भाषा व्यवस्था से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- प्रत्येक भाषा में एक व्यवस्था होती है जिसके फलस्वरूप भाषा का सफलतापूर्वक प्रयोग किया जाता है। हिन्दी भाषा में वचन, लिंग, पुरुष, काल, कारक आदि की व्यवस्था पूर्णतया निश्चित है। भाषा व्यवस्था करने के लिए ये व्याकरणिक कोटियों अत्यधिक उपयोगी हैं। इनसे भाषा को व्यवस्थित रूप प्राप्त होता है।
24. भाषा व्यवहार से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- जहाँ भाषा व्यवस्था का सम्बन्ध व्याकरण से है, वहीं भाषा व्यवहार का सम्बन्ध भाषा के प्रयोग से है। भाषा व्यवहार के अन्तर्गत इस बात का निर्णय किया जाता है कि जो वाक्य व्याकरण की दृष्टि से सही है क्या यह लोक स्वीकृत है अथवा नहीं। इसका मतलब यह हुआ कि यदि कोई वाक्य व्याकरण सम्मत है तो उसे लोक स्वीकृत भी होना चाहिए।
25. भाषा व्यवस्था और भाषा व्यवहार को सस्यूर ने क्या कहा है?
उत्तर-भाषा और वाक्।
26. भाषा व्यवहार के अंतर्गत किनका विवेचन किया जाता है?
उत्तर- भाषा की भावात्मकता, सामाजिक संबंध, भाषिक भंगिमा, व्यंजना शक्ति, लोकोक्ति, मुहावरे आदि का।
27. भाषा व्यवस्था के अंतर्गत किनका विवेचन किया जाता है?
उत्तर-लिंग, पुरुष, वचन, काल तथा कारकों का।
28. भाषा के कुल कितने अंग हैं?
उत्तर- भाषा के चार अंग हैं — ध्वनि (स्वन) विज्ञान, पद विज्ञान, अर्थ विज्ञान और वाक्य विज्ञान |
29. भाषा और समाज का संबंध किस प्रकार का है?
उत्तर- भाषा और समाज का संबंध अन्योन्याश्रित ( एक दूसरे पर आश्रित ) है।
30. भाषा के माध्यम से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-भाषा के माध्यम से तात्पर्य उन सापनों अथवा तरीकों से है, जिनसे कोई भाषा सीखी-सिखाई जाती है अथवा उसका प्रचार-प्रसार किया जाता है।
31. सामान्यतः किसी भाषा के कितने माध्यम होते हैं?
उत्तर-सामान्यतः किसी भाषा के तीन माध्यम होते हैं — (1) मौखिक, (2) लिखित, (3) सांकेतिक |
32. भाषा और बोली में दो अंतर बताइए।
उत्तर- (i) भाषा में अपेक्षाकृत स्थिरता रहती है, जबकि बोलियों में परिवर्तनशीलता होती है।
(ii) भाषा का प्रसार क्षेत्र विस्तृत होता है, जबकि बोली का प्रसार क्षेत्र सीमित होता है।
33. भाषा उत्पत्ति के किन्हीं दो सिद्धांतों के नाम लिखिए।
उत्तर- (i) दैवी सिद्धांत
(ii) धातु सिद्धांत
34. भाषा विकास के दो आंतरिक कारण बताइए।
उत्तर (1) प्रयत्न लाघव, (ii) मानसिक स्तर ।
35. भाषा विकास के दो बाह्य कारण बताइए।
उत्तर-(i) भौतिक वातावरण, (ii) सांस्कृतिक प्रभाव ।
36. भाषा का महत्व बताइए।
उत्तर (1) समाज के बीच संवाद स्थापित करना ।
(ii) व्यक्ति तथा समाज की पहचान बनाना।
मैथिलीशरण गुप्त
( सखी वे मुझसे कहकर जाते, मातृ मंदिर )
- मैथिलीशरण गुप्त का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर- मैथिलीशरण गुप्त का जन्म सन् 1886 ई. में चिरगाँव, जिला झाँसी, उत्तर प्रदेश में हुआ।
- मैथिलीशरण गुप्त के माता-पिता का नाम क्या था?
उत्तर- उनकी माता का नाम सरयूदेवी तया पिता का नाम रामचरण गुप्त था।
- गुप्त जी की प्रथम प्रकाशित पुस्तक का क्या नाम या?
उत्तर- रंग में भंग।
- गुप्त जी की प्रारंभिक रचनाएँ ‘सरस्वती’ के अतिरिक्त और किस पत्रिका में प्रकाशित होती थीं?
उत्तर- ‘वैश्योपकारक’ पत्रिका में।
5. गुप्त जी द्वारा रचित चंपूकाव्य का क्या नाम है?
उत्तर- यशोधरा ।
- गुप्त जी की पहली कविता का क्या नाम था?
उत्तर- हेमंत ।
- गुप्त जी के पिता किस उपनाम से कविता लिखते थे?
उत्तर- ‘कनकलता’ उपनाम से।
- सरस्वती के चित्रों पर आधारित गुप्त जी की तीन रचनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर- ‘कीचक की नीचता’, ‘उत्तरा का उत्ताप’ तथा ‘कुंती और कर्ण’।
- गुप्त जी द्वारा लिखित नाटकों के क्या नाम थे?
उत्तर- ‘तिलोत्तमा’, ‘चन्द्रहास’ तथा ‘अनध’ ।
- गुप्त जी द्वारा रचित ‘जयद्रव वध’ का नायक कौन है?
उत्तर- अर्जुन।
- मुद्दहस हाली के ढंग पर रचित गुप्त जी की रचना का नाम लिखिए।
उत्तर- भारत-भारती।
- ‘भारत-भारती’ में कितने खंड हैं?
उत्तर- तीन-
(1) अतीत खंड
(ii) वर्तमान खंड
(iii) भविष्यत् खंड।
- गुप्त जी की ख्याति का मूलाधार उनकी कौन-सी रचना है?
उत्तर- भारत-भारती।
- ‘भारत-भारती’ का प्रकाशन कब हुआ?
उत्तर- 1912 में।
- गुप्त जी की रचना ‘पत्रावली’ में गुप्त जी के कितने पद्यबद्ध पत्र हैं?
उत्तर- सात ।
- गुप्त जी के महाकाव्य और खण्डकाव्य कितने हैं?
उत्तर- 2 महाकाव्य, 19 खण्डकाव्य ।
- सिक्ख सम्प्रदाय से संबंधित गुप्त जी की रचना का नाम बताइए।
उत्तर- गुरुकुल ।
- ‘जानकी जीवन की जय’ नामक मंगलाचरण गुप्त जी की किस रचना में है?
उत्तर- ‘जयद्रथ वध’ में।
- गुप्त जी की किस रचना से प्रभावित होकर महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि कहा था?
उत्तर- ‘भारत-भारती’ से।
- गुप्त जी ने किस प्रमुख धार्मिक मत से संबंधित कोई काव्य रचना नहीं लिखी?
उत्तर- ईसाई।
- गुप्त जी द्वारा रचित ‘विरहिणी ब्रजांगना’ कितने खण्डों में है?
उत्तर- अठारह खंडों में।
- ‘साकेत’ में कितने सर्ग हैं?
उत्तर-12
- गुप्त जी अपना काव्य-गुरु किसे मानते थे?
ज्तर- महावीर प्रसाद द्विवेदी को।
- गुप्त जी के दो काव्य-संग्रहों के नाम लिखिए।
उत्तर (i) पंचवटी,
(ii)झंकार।
- ‘भारत-भारती’ की रचना किस वर्ष प्रारंभ हुई?
उत्तर- 1911 ई. में रामनवमी के दिन।
- ‘भारत-भारती’ ग्रंथ का समापन किस दिन हुआ?
उत्तर- 1912 ई. में जन्माष्टमी के दिन।
- मैथिलीशरण गुप्त के काव्य की दो विशेषताएं लिखिए।
उत्तर- (i) राष्ट्रीय भावना,
(ii) समाज सुधार।
- मैथिलीशरण गुप्त की काव्य-भाषा का नाम लिखिए।
उत्तर- साहित्यिक खड़ी बोली।
प्रश्न 29 – मैथिलीशरण गुप्त की भाषा की दो विशेषताएँ बताइये |
उत्तर- (i) सरल तथा सहज भाषा,
(ii) चित्रात्मक भाषा ।
- मैथिलीशरण गुप्त किस युग के कवि हैं?
उत्तर- द्विवेदी युग के।
31. ‘सखि वे मुझसे कह कर जाते’ किस रचनाकार की कविता है?
उत्तर — मैथिलीशरण गुप्त |
32. ‘ सखि वे मुझसे कह कर जाते’ मैथिलीशरण गुप्त के किस काव्य ग्रंथ से अवतरित है?
उत्तर — यशोधरा |
33. यशोधरा किसकी पत्नी थि?
उत्तर — सिद्धार्थ / गौतम बुद्ध की |
34. ‘मातृ मंदिर’ कविता के कवि का नाम क्या है?
उत्तर — मैथिलीशरण गुप्त की |
35. ‘मातृ मंदिर’ कविता में कवि ने किस से मातृ मंदिर कहा है?
उत्तर — भारत देश को |
जयशंकर प्रसाद ( अशोक की चिंता, आँसू )
- जयशंकर प्रसाद का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर- जयशंकर प्रसाद का जन्म 1889 ई. में काशी में हुआ।
- जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित महाकाव्य का नाम बताइए।
उत्तर- कामायनी ।
- ‘कामायनी’ में कुल कितने सर्ग हैं?
उत्तर- पन्द्रह सर्ग।
- छायावादी काव्यधारा के प्रवर्तक कौन हैं?
उत्तर- जयशंकर प्रसाद ।
- ‘कामायनी’ की काव्य विधा क्या है?
उत्तर- महाकाव्य।
- ‘कामायनी’ कौन है?
उत्तर- ‘कामायनी’ श्रद्धा है और यह महाकाव्य की नायिका तथा मनु की पत्नी है।
- कामायनी का प्रथम प्रकाशन कब हुआ?
उत्तर- सन् 1935 में।
- जयशंकर प्रसाद के पिता का नाम बताइए ।
उत्तर- देवी प्रसाद ।
- जयशंकर प्रसाद के दो काव्य-संग्रहों के नाम लिखिए।
उत्तर- (i) लहर, (ii) आँसू ।
- ‘झरना’ का प्रकाशन किस वर्ष हुआ?
उत्तर- सन 1918 में।
- ‘प्रेम पथिक’ का प्रकाशन कब हुआ?
उत्तर- सन् 1913 ई. में।
- ‘करुणालय’ का प्रकाशन किस वर्ष हुआ?
उत्तर- सन् 1913 ई. में।
- ‘आँसू’ का प्रकाशन कब हुआ?
उत्तर- सन् 1925 ई. में।
- जयशंकर प्रसाद की अन्तिम काव्य रचना का नाम लिखिए।
उत्तर- कामायनी।
- किस साहित्यकार ने प्रसाद को छायावाद का जनक माना है?
उत्तर- इलाचन्द्र जोशी ने।
- जयशंकर प्रसाद ने कितने वर्ष की आयु में लिखना शुरू किया?
उत्तर पन्द्रह वर्ष की आयु में।
- प्रसाद का संबंध किस घराने से था?
उत्तर- प्रसाद जी का संबंध ‘सूँघनी साहू’ घराने से था।
- जयशंकर प्रसाद के खड़ी बोली में रचित पहले काव्य-संग्रह का नाम बताइए।
उत्तर- कानन कुसुम ।
- ‘महाराणा का महत्त्व’ का प्रकाशन कब हुआ?
उत्तर- सन् 1914 में।
- ‘लहर’ किस प्रकार का काव्य है?
उत्तर- गीति काव्य।
- ‘आँसू’ किस प्रकार का काव्य है?
उत्तर- विरह और स्मृति काव्य।
- किस कवि को झारखंडी करा जाता था?
उत्तर जयशंकर प्रसाद को।
- किस विद्वान् ने ‘कामायनी’ को मानवता का रहस्यात्मक काव्य कहा है?
उत्तर- आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने।
- किस विद्वान् ने ‘कामायनी’ को मानव चेतना के विकास का महाकाव्य कहा है?
उत्तर- डॉ. नगेन्द्र ने।
- किसने ‘कामायनी’ महाकाव्य को फैंटसी माना है?
उत्तर- मुक्तिबोध ने।
- ‘प्रेम पथिक’ की भाषा बताइए।
उत्तर- ब्रज भाषा व खड़ी बोली।
- ‘शेरसिंह का शस्त्र समर्पण’ के रचयिता कौन हैं?
उत्तर- जयशंकर प्रसाद ।
- छायावादी काव्य में किस प्रवृत्ति की प्रधानता है?
उत्तर- व्यक्तिनिष्ठता और कल्पना की।
- छायावाद के चार आधार स्तम्म कवि कौन हैं?
उत्तर- प्रसाद, पंत, निराला और महादेवी वर्मा
30. छायावाद की प्रथम रचना कौन सी मानी जाती है?
उत्तर — झरना (1918) ( जयशंकर प्रसाद )
- ‘करुणालय’ किस विधा की काव्य रचना है?
उत्तर- गीतिनाट्य ।
- ‘हिमादि तुंग श्रृंग’ गीत प्रसाद जी के किस नाटक उद्धृत है?
उत्तर- ‘चन्द्रगुप्त’ से।
- प्रसाद जी के प्रकृति चित्रण की दो विशेषताएं लिखिए।
उत्तर- (1) आलंबन रूप में प्रकृति चित्रण।
(ii) वातावरण निर्माण के रूप में प्रकृति चित्रण।
34. प्रसाद जी के काव्य की दो विशेषताएं लिखिए।
उत्तर- (1) सौंदर्य वर्णन।
(ii) प्रकृति वर्णन ।
- प्रसाद जी की भाषा संबंधी दो विशेषताएं लिखिए।
उत्तर- (1) चित्रात्मक भाषा।
(ii) अलंकृत भाषा।
- सबसे पहले छायावाद नाम का प्रवर्तन किसके द्वारा किया गया?
उत्तर- मुकुटधर पाण्डेय द्वारा।
- प्रसाद जी की मृत्यु किस वर्ष हुई?
उत्तर- सन् 1937 ई. में।
- छायावाद की सर्वश्रेष्ठ रचना का नाम बताओ।
उत्तर- कामायनी।
- ‘कामायनी’ के प्रधान रस का नाम बताइए।
उत्तर- श्रृंगार रस ।
- ‘आँसू’, ‘लहर’ तथा ‘झरना’ काव्य रचनाओं के रचयिता का नाम बताइए।
उत्तर- जयशंकर प्रसाद।
- कवि के करुणा कलित हृदय में क्या बजता रहता है।
उत्तर- विकल रागिनी।
- कवि के मानस रूपी सागर के तट पर किसकी घातें हैं।
उत्तर- लोल लहरों की।
- कवि के हृदय में किसकी एक बस्ती-सी बस गई है।
उत्तर- स्मृतियों की।
- कवि के हृदय के छालों को किसने अपने चरणों से रगड़का फोड़ डाला है?
उत्तर- उसके प्रिय ने।
- कवि अपना विरह भी किसी को क्यों नहीं देना चाहता?
उत्तर- क्योंकि कवि को अपना विरह भी अति प्रिय है।
- जयशंकर प्रसाद को हिन्दी साहित्य में किस युग का प्रवर्त्तक माना गया है?
उत्तर- छायावाद का।
- अशोक की चिंता’ कविता के रचयिता का नाम लिखिए |
उत्तर — जयशंकर प्रसाद। - ‘अशोक की चिंता’ कविता प्रसाद जी के किस काव्य-संग्रह में संकलित है?
उत्तर — लहर | - किस युद्ध में विजय के बाद सम्राट अशोक का हृदय भीषण रक्तपात को देखकर द्रवित हो गया था?
उत्तर- कलिंग युद्ध में विजय के बाद।
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(तोड़ती पत्थर, बादल राग )
1. निराला का पूरा नाम क्या था?
उत्तर- सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’।
2. निराला का जन्म कब हुआ?
उत्तर-सन् 1899 ई. में।
3 . निराता की मृत्यु कब हुई?
उत्तर – सन् 1961 ई. में।
4. निराला की पत्नी का नाम क्या या।
उत्तर – मनोहरा देवी।
5. निरात्ता का जन्म कहीं हुआ?
उत्तर -मेदिनीपुर में।
6. निराला की पुत्री का क्या नाम था।
उत्तर- सरोज ।
7. ‘अनामिका’ का प्रकाशन कब हुआ?
उत्तर – सन् 1923 ई. में।
8. ‘अनामिका’ किसकी रचना है ।
उत्तर — निराला।
9. निराला की चार छायावादी रचनाओं के नाम बताइए।
उत्तर- ‘अनामिका’, ‘परिमल’, ‘गीतिका’, ‘तुलसीदास’।
10. ‘परिमल’ का कवि कौन है?
उत्तर -निराला।
11. ‘परिमल’ का प्रकाशन कब हुआ।
उत्तर – सन 1930 में।
12. ‘सरोज स्मृति’ किस प्रकार का गीत है।
उत्तर – शोक गीत।
13. सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ का उपनाम ‘निराला’ किसने रखा?
उत्तर- महादेवी प्रसाद सेठ ने।
14. ‘तुलसीदास’ का प्रकाशन कब हुआ।
उत्तर – सन् 1938 में।
15. ‘सरोज स्मृति’ किस विषय पर लिखी गई कविता है?
उत्तर – ‘सरोज स्मृति’ निराला जी की दिवंगत पुत्री सरोज की स्मृति में
लिखी गई कविता है।
16. ‘मतवाला’ पत्रिका का संपादन किसने किया?
उत्तर- सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ ने।
17. ‘गीतिका’ का प्रकाशन कब हुआ
उत्तर- सन् 1936 ई. में।
18. ‘मतवाला’ के अतिरिक्त निराला ने अन्य किस पत्रिका का कलकत्ता से सम्पादन किया?
उत्तर- समन्वय पत्रिका का।
19. ‘कुकुरमुत्ता’ में कुकुरमुत्ता किसका प्रतीक है?
उत्तर- शोषित एवं सर्वहारा वर्ग का।
20. निराला के प्रथम काव्य-संग्रह का नाम बताइए।
उत्तर- परिमल।
21. निराला ने स्कूली शिक्षा कैसे प्राप्त की?
उत्तर- स्वाध्याय द्वारा।
22. निराला की माता का नाम बताइए।
उत्तर- रुक्मिणी देवी।
23. निराला का विवाह कितने वर्ष की आयु में हुआ?
उत्तर- 14 वर्ष की आयु में।
24. निराला के आध्यात्मिक गुरु कौन थे।
उत्तर- स्वामी विवेकानन्द।
25. ‘निराला की साहित्य साधना’ पुस्तक के लेखक का नाम बताइए।
उत्तर- डॉ. रामविलास शर्मा।
26. महावीर प्रसाद द्विवेदी ने निराला की किस कविता को छापने से मना कर दिया था?
उत्तर- ‘जूही की कली’ को।
27. ‘जूही की कली’ को द्विवेदी जी ने किस पत्रिका में छापने से मना कर दिया था?
उत्तर- ‘सरस्वती’ पत्रिका में।
28. कितने वर्ष की आयु में निराला की पुत्री सरोज की मृत्यु हुई?
उत्तर- अठारह वर्ष की आयु में।
29. विवाह के कितने वर्षो के बाद सरोज की मृत्यु हुई?
उत्तर- एक वर्ष बाद।
30. निराला जी की काव्य रचना का प्रवम सोपान कब से कब तक माना जाता है?
उत्तर- सन् 1921 से 1936 तक।
31. निराला के पिता का नाम बताइए।
उत्तर- श्री राम सहायः।
32. छायावादी कवियों में ‘महाप्राण’ किस कवि के साथ जुड़ा है?
उत्तर- निराला के नाम के साथ।
33. निराला का समाज के प्रति कैसा स्वर या?
उत्तर- विद्रोही स्वर।
34. छायावादी कवियों में सबसे अधिक विरोध का सामना किस कवि को करना पड़ा?
उत्तर- सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ को।
35. ‘सुन वे गुलाब, भूल मत जो पाई रंगो-आब’ ये पंक्तियों किस कविता की हैं?
उत्तर- ‘कुकुरमुत्ता’ की।
36. निराला के काव्य की दो विशेषताएं लिखिए।
उत्तर- (1) दार्शनिकता एवं रहस्यानुभूति।
(ii) राष्ट्रीय भावना।
37. निराला की सामाजिक चेतना की दो विशेषताएं लिखिए।
उत्तर- (i) नारी जीवन के प्रति सहानुभूति।
(ii) कृषक वर्ग के प्रति वेदना।
38. निराला की भाषा संबंधी दो विशेषताएं लिखिए।
उत्तर- (1) तत्सम प्रधान भाषा।
(ii) चित्रात्मक भाषा।
39. निराला की प्रगति चेतना संबंधी दो विशेषताएं लिखिए।
उत्तर- (1) शोषितों के प्रति सहानुभूति।
(ii) शोषकों के प्रति आक्रोश।
40. ‘तोड़ती पत्थर’ कविता के रचयिता का नाम लिखिए।
उत्तर- सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’।
41. ‘बादल राग’ कविता के रचयिता का नाम लिखिए।
उत्तर- सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’।
42. ‘तोड़ती पत्थर’ कविता में कवि ने मजदूरनी को पत्थर तोड़ते कहाँ देखा?
उत्तर- इलाहाबाद में।
43. ‘तोड़ती पत्वर’ कविता किस वाद से प्रभावित है?
उत्तर- प्रगतिवाद से।
44. ‘तोड़ती पत्वर’ कविता की रचना किस वर्ष हुई?
उत्तर- 1935 ई. में।
45. ‘बादल राग’ कविता में बादल किसका प्रतीक है?
उत्तर- क्रांति का।
46. बादल कहाँ तैर रहे हैं?
उत्तर- हवा रूपी सागर पर।
47. बादल की युद्ध रूपी नौका किससे भरी हुई है?
उत्तर- पीड़ित शोषित लोगों की इच्छाओं से।
48. छोटे पौधे किसका प्रतीक हैं?
उत्तर- निम्नवर्ग के लोगों का।
49. अट्टालिकाओं को कवि ने क्या कहा है?
उत्तर- भय के निवास स्थान।
50. अधीर कृषक किसे बुला रहा है?
उत्तर- बादल को।
रामधारी सिंह दिनकर
(चाँद और कवि, परंपरा )
- रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर- रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म सन् 1908 ई. में बिहार के मुंगेर जिले के सिमरिया नामक गाँव में हुआ।
- दिनकर जी ने अपना कैरियर किस रूप में आरंभ किया?
उत्तर- अध्यापक के रूप में।
- सीतामढ़ी में ‘दिनकर’ जी किस पद पर नियुक्त हुए?
उत्तर- सब-रजिस्ट्रार के पद पर।
- किस वर्ष दिनकर जी राज्यसभा के सदस्य मनोनीत हुए?
उत्तर- 1952 ई. में।
- किस वर्ष दिनकर जी केंद्रीय सरकार के हिंदी सलाहकार पद पर नियुक्त हुए?
उत्तर- 1958 ई. में।
- ‘दिनकर’ जी की तीन काव्य रचनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर- उर्वशी, कुरुक्षेत्र, रश्मिरथी।
- ‘दिनकर’ जी को उनकी किस रचना पर ‘भारतीय ज्ञानपीठ’ पुरस्कार प्राप्त हुआ?
उत्तर- ‘उर्वशी’ पर।
- ‘दिनकर’ जी को उनकी किस रचना पर ‘साहित्य अकादमी’ पुरस्कार प्राप्त हुआ?
उत्तर- ‘संस्कृति के चार अध्याय’ पर।
- ‘दिनकर’ जी की उस रचना का नाम बताइए, जो रेखाचित्र विधा के अंतर्गत आती है?
उत्तर- ‘वट-पीपल’ ।
- ‘दिनकर’ जी के दो आलोचनात्मक ग्रंथों के नाम लिखिए।
उत्तर- ‘काव्य की भूमिका’ तथा ‘शुद्ध कविता की खोज’।
- दिनकर जी का देहावसान किस वर्ष हुआ?
उत्तर- 1974 ई. में।
- ‘स्वर्ग के दीपक’ कविता के रचयिता का नाम बताइए।
उत्तर- रामधारी सिंह ‘दिनकर’।
- ‘कलम, आज उनकी जय बोल’ के रचयिता का नाम बताइए।
उत्तर- रामधारी सिंह ‘दिनकर’।
- ‘चाँद और कवि’ कविता के रचविता का नाम बताइए।
उत्तर- रामधारी सिंह ‘दिनकर’।
- रात में चाँद ने कवि से क्या काय?
उत्तर- चाँद ने कहा कि मनुष्य भी विचित्र प्रकार का जीव है। वह अपने लिए उलझनें पैदा कर स्वयं उनमें फँस जाता है।
- किसने मनु को जनमते-मरते देखा है?
उत्तर- चाँद ने।
- चाँद आदमी के स्वप्न को किसके समान बताता है।
उत्तर- पानी के बुलबुले के समान।
- चाँद पागल किसे कहता है?
उत्तर- कवि को।
- चाँद के आरोपों का जवाब कौन देता है
उत्तर- कवि की रागिनी।
- कवि की रागिनी अपने स्वप्नों को क्या बताती है।
उत्तर- आग।
- किसकी कल्पना की जीभ में भी धार होती है।
उत्तर- मनु-पुत्र की।
- स्वप्न देखने वाला मनुष्य किस तरफ बढ़ता जा रहा है।
उत्तर- स्वर्ग की तरफ।
- ‘अभिनव मनुष्य’ कविता के रचयिता का नाम बताइए।
उत्तर- रामधारी सिंह ‘दिनकर’।
- ‘परंपरा’ कविता के रचयिता का नाम बताइए।
उत्तर- रामधारी सिंह ‘दिनकर’।
- ‘परंपरा’ कविता में कषि ने परंपरा को किससे न पीटने की बात कही है?
उत्तर-अंधी लाठी से।
- परंपरा के लुप्त होने पर क्या होता है?
उत्तर- लोगों की आस्था के आधार टूट जाते हैं।
नागार्जुन
( बादल को घिरते देखा है, उनको प्रणाम )
- नागार्जुन जी का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर- नागार्जुन जी का जन्म सन् 1911 ई. में बिहार के मधुबनी जिले के सतलखा गाँव में हुआ।
2. नागार्जुन जी का मूल नाम क्या है?
उत्तर — वैद्यनाथ मिश्र ।
3. उनका ‘नागार्जुन’ नाम किसके नाम का अनुसरण है?
उत्तर- बौद्ध दार्शनिक नागार्जुन के नाम का।
4. नागार्जुन द्वारा संपादित दो पत्रों के नाम लिखिए।
उत्तर- दीपक (मासिक), विश्व बंधु (साप्ताहिक)।
5. किस वर्ष नागार्जुन श्रीलंका गए तथा बौद्ध धर्म में दीक्षा ली?
उत्तर- 1936 ई. में।
6. नागार्जुन के दो काव्य-संग्रहों के नाम बताइए।
उत्तर- ‘युगधारा’, ‘पुरानी जूतियों का कोरस’।
7. नागार्जुन ने किस-किस भाषा में साहित्य रचना की है?
उत्तर- हिंदी, संस्कृत व मैथिली में।
- नागार्जुन के दो उपन्यासों के नाम लिखिए।
उत्तर- बलचनमा, वरुण के बेटे।
- ‘भस्मांकुर’ खंड काव्य के रचयिता का नाम बताइए।
उत्तर- नागार्जुन ।
- नागार्जुन जी द्वारा अनूदित दो रचनाएँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर- ‘गीत-गोविंद’, ‘मेघदूत’ ।
- नागार्जुन जी को अपनी किस रचना पर साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है?
उत्तर- ‘पत्रहीन नग्न गाछ’ (मैथिली) पर।
- ‘आसमान में चंदा तैरे’ कहानी संग्रह के रचयिता का नाम बताइए।
उत्तर- नागार्जुन ।
- ‘अन्न हीनम् क्रिया हीनम्’ निबंध साहित्य के रचयिता का नाम बताइए।
उत्तर- नागार्जुन ।
- नागार्जुन के काव्य की दो विशेषताएं लिखिए।
उत्तर- (i) सामाजिक यथार्थ का उद्घाटन,
(ii) यथार्थपरक प्रकृति वर्णन।
- नागार्जुन के भाषा-शिल्प की दो विशेषताएं लिखिए।
उत्तर- (1) जनभाषा का प्रयोग,
(ii) प्रतीक योजना।
- नागार्जुन की लोकदृष्टि की दो विशेषताएं लिखिए।
उत्तर- (i) समसामयिक सामाजिक दृष्टि,
(ii) समसामयिक राजनैतिक दृष्टि ।
- नागार्जुन के काव्य में संवेदना के कितने रूप देखने को मिलते हैं?
उत्तर- दो- (i) व्यष्टिगत संवेदना,
- (ii) समष्टिगत संवेदना ।
- ‘बादल को घिरते देखा है’ कविता के रचयिता का नाम बताइए ।
उत्तर- नागार्जुन ।
- ‘बादल को घिरते देखा है’ कविता का वर्ण्य-विषय क्या है?
उत्तर- प्रकृति-चित्रण ।
- ‘बादल को घिरते देखा है’ कविता में कवि ने किस स्थान पर बादलों को घिरते देखा है?
उत्तर- हिमालय पर स्थित कैलाश पर्वत की चोटी पर।
- ‘बादल को घिरते देखा है’ कविता में प्रकृति चित्रण प्रमुखत: किस से किस रूप में हुआ है?
उत्तर- आलंबन रूप में।
- ‘उनको प्रणाम’ कविता के रचयिता का नाम लिखिए।
उत्तर- नागार्जुन ।
- ‘उनको प्रणाम’ कविता में कवि ने किन्हें प्रणाम किया है?
उत्तर- ‘उनको प्रणाम’ कविता में कवि ने उन सभी लोगों को प्रणाम किया है, जो अपने जीवन में किसी महान उद्देश्य को पाने के लिए कार्यरत रहे, भले ही वे उसमें सफलता प्राप्त नहीं कर सके।
यह भी पढ़ें :
▪️हिंदी भाषा एवं आधुनिक हिंदी कविता ( बी ए प्रथम सेमेस्टर )